Category Archives: धर्म व संस्कृति

प्रदेश की 77 विधानसभा में 27 लाख फ़र्ज़ी मतदाता: कांग्रेस

कांग्रेस ने की मुख्यमंत्री के tweet की चुनाव आयोग को शिकायत की। कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी.एल. कांताराव को की लिखित शिकायत में कहा कि शिवराज सिंह चौहान के आफ़ीशियल ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है जिसमें एक विडीओ अटैच किया गया है जिसमें पुलिस की वर्दी का उपयोग भाजपा के प्रचार- प्रसार के लिये किया गया है जो कि आपत्तिजनक व नियम विरुद्ध है। प्रदेश की 77 विधानसभा की सूची सौंपकर उसमें अभी भी मौजूद 27 लाख फ़र्ज़ी मतदाता के बारे में आयोग को बताया।

ग्रेस का राजनैतिक शिष्टाचार समाप्त हो चुका है: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विदेशों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हैं जो कि समझ से परे है। यह बात मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को सागर में पत्रकारवार्ता के दौरान कही।

मर्जी से शादी करने वाली लड़कियों की न्यूनतम उम्र 25 साल हो : निर्भयसागर

दिगम्बर जैन आचार्य निर्भय सागर महाराज ने भारत सरकार को सुझाव दिया है कि देश में किसी भी धर्म या समाज की लड़की यदि अपनी मर्जी से शादी करना चाहे तो उसकी न्यूनतम उम्र कानूनन 25 साल तय की जाना चाहिए। वर्तमान में लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल होने से लाखों बच्चियां अपनी मर्जी से शादी तो कर लेती हैं, लेकिन दिमागी तौर पर परिपक्व न होने से यह शादियां सफल नहीं हो पाती। जैन मुनि का कहना है कि इस मुद्दे पर सभी धर्म और समाज के धर्मगुरुओं को विचार करना चाहिए।

भाजपा सरकार की योजनाये, महज वोट पाने का अस्त्र नहीं- तोमर

देश की राजनीति में कई दर्शन है कई विचारधारा है और इसी के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने इस देश के राजनीति में एकात्मक मानव दर्शन देश के सामने रखा। एकात्म मानव दर्शन एक लम्बे कालखंड तक प्रसिद्धि नहीं पा सका क्योंकि पंडितजी जनसंघ के नेता थे।

मुनि श्री तरुण सागरजी महाराज की संलेखना समाधि शुरू

देश दुनिया में कड़वे प्रवचन के लिए प्रसिद्ध जैन मुनि श्री तरुण सागरजी महाराज गंभीर रूप से बीमार हैं। डाक्टरों ने उन्हें जबाव दे दिया है। मुनिश्री अपने गुरु की आज्ञा से संलेखना समाधि शुरू कर दी है।

अमृत मुहूर्त में बांधे राखी

देशभर में रविवार को भाई और बहन का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जाएगा। बहनों के राखी बांधने का अमृत मुहूर्त सबसे शुभ बताया जा रहा है जो सुबह और रात दोनों समय पौने तीन घंटे के लिए है। इन मुहूत के अलावा दिनभर राखी बांधने के शुभ, लाभ वाले मुहूर्त भी हैं।

पीएससी की जांच की मांग, कांग्रेस पहुंची कोर्ट

जिला काॅग्रेस भोपाल के द्वारा आज 6 नं. मार्केट से पैदल मार्च कर व्यापम कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पिछले क दशक से व्यापम घोटाले में करोडों युवाओं को लुटा जा रहा है। पैसे लिये गये व उनको जेल भेज दिया गया और जिन्होने पैसे लिये वे बाहर घुम रहे हैं। 50 से ज्यादा लोगों की संदिग्ध मौत हुई है पर अभी बडे भाजपा नेता जो इसमें लिप्त थे आज भी मौज कर रहे हैं।

अटलजी के अस्थि कलश भोपाल पहुंचा, ग्वालियर में श्रद्धांजलि सभा

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी के अस्थि कलश बुधवार को दिल्ली में भावुक समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों को सौंपे गए। इन अस्थि कलशों को विभिन्न राज्यों की पवित्र नदियों में विसर्सित किया जाएगा। वहीं ग्वालियर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक श्रद्धांजलि सभा में कहा कि अटलजी के के व्यक्तित्तव और कृतित्व से ग्वालियर का नाम पूरे विश्व में अलौकित हुआ है।

ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम भाइयों ने बकरे की कुर्बानी दी

ईद-उल-अजहा के मौके पर सुबह नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों ने बकरे की कुर्बानी दी। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। भोपाल की ईदगाह पहुंचकर कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी आदि नेताओं ने ईद की मुबारक दी।

पशुपतिनाथ प्रतिमा जलमग्न

बारिश के कारण मन्दसौर की शिवना नदी उफान पर है। भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा पूर्ण जलमग्न हो गई है। बारिश का पानी प्रतिमा से करीब चार फीट उपर भर गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today