लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के पहले राज्य शासन ने मां नर्मदा, क्षिप्रा और मां मंदाकिनी नदी न्यास का कंप्यूटर बाबा को अध्यक्ष नियुक्त किया है।
कंप्यूटर बाबा को शिवराज सरकार ने भी मंत्री का दर्जा दिया था लेकिन बाद में उन्होंने लौटा दिया। विधानसभा चुनाव के दौरान कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार के खिलाफ बयानबाजी की और कांग्रेस के संपर्क में आ गए।






