Category Archives: धर्म व संस्कृति

मुदित अग्रवाल श्री दुर्गा उत्सव राम बारा समारोह समिति के अध्यक्ष बने

भोपाल शहर की श्री दुर्गा उत्सव रामबारात समारोह समिति की नवीन कार्यकारिणी में मुदित अग्रवाल को नया अध्यक्ष बनाया गया। शहर की इस प्रतिष्ठित संस्था द्वारा विगत 6 दशकों से श्री राम बारात समारोह मना रही है। इसकी एक आवश्यक बैठक श्री माता की मडिया जनकपुरी में हुई जिसमें गत वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा एवं नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

पितेश्वर हनुमानजी के दर्शन करने पहुंचे बीजेपी नेता

इंदौर में विश्व प्रसिद्ध पितेश्वर हनुमानजी के दर्शन करने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अन्य नेताओं के साथ पहुंचे। शर्मा से मुलाकात करने वहां भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे।

अनंत चतुर्दशी चल समारोह समिति के अजय मालवीय संयोजक बने

श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बैगवानी ने अनंत चतुर्दशी चल समारोह समिति घोषित कर दी है। इसका संयोजक अजय मालवीय को बनाया है।

प्रभारी सुरेश यादव एवं गुड्ड राठौर को बनाया गया है। इस संबंध में श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र सोंपे। इस अवसर पर कैलाश बैगवानी,अजय गुप्ता नानू, प्रदीप जैन, राजू खटीक, देवेन्दर प्रजापति, राहुल पुरोहित आदि उपस्थित थे।

श्रीलंका को अफगानिस्तान ने आधे ओवर खेल हराया

एशिया क्रिकेट कप की शुरुआत में ही भारी उलटफेर हुआ और शनिवार की रात को अफगानिस्तान ने श्रीलंका की टीम को आठ विकेट से हरा दिया।

मुख्यमंत्री ने सपत्निक ने की माता विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में आज माँ विंध्यवासिनी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री चौहान ने माँ विंध्यवासिनी से मध्यप्रदेश और देश की उन्नति, विश्व के कल्याण और हर घर-आँगन, सुख, समृद्धि, आनंद से भरे रहने और सबके मंगल की प्रार्थना की।

पितृपक्ष में रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति- के मध्य सात स्पेशल ट्रेन

पितृपक्ष के दौरान लोग अपने पूर्वजों के पिंडदान व तर्पण के लिए गया जाते हैं और इसे ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने कुछ विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। भोपाल से जाने वाले यात्रियों के लिए रानी कमलापति से गया के लिए सात विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

पर्यूषण पर्व 31 अगस्त से 9 सितम्बर तक

भोपाल के तारण तरण दिगंबर जैन समाज की मंगलवारा चैत्यालयजी में एक बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष आनंद तारण की। 31 अगस्त से शुरू हो रहे पर्यूषण पर्व को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

महाकाल की भाद्र माह की शाही सवारी निकली

भगवान महाकाल की उज्जैन में भाद्र माह की शाही सवारी निकाली गई। महाकालेश्वर मंदिर को सवारी के लिए विशेष रूप से सजाया गया था और उनकी सवारी को देखने के लिए मंदिर प्रांगण और शहर की सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ा। महाकाल की सवारी की केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पुत्र ने आरती की। इस मौके पर राज्य के मंत्री तुलसीराम सिलावट भी उनके साथ मौजूद थे।

काऊ लवर्स ग्रुप गाय को एक्सीडेंट से बचाने लगा रहा सींग पर रेडियम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में काऊ लवर्स ग्रुप द्वारा गायों को रोड एक्सीडेंट से बचाने के लिए नया प्रयोग कर रहे हैं। रविवार को इस ग्रप ने 50 से ज्यादा गायों के सींगों पर रेडियम के स्टीकर लगाए। इससे उन्हें वाहन चालकों की नजर में आने में मदद मिलेगी।

जैसीनगर में धूमधाम से मनाई गई लव कुश जयंती

भगवान लव-कुश की जयंती पिछले लगभग 25 वर्षों से लगातार जैसीनगर में मनाई जा रही है। हमारे कुशवाहा समाज के लोगों के बीच राजपूत परिवार पहुंचकर धूमधाम से भगवान लवकुश की जयंती मनाता है, भगवान लवकुश की कृपा सभी पर बनी रहे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today