Category Archives: धर्म व संस्कृति

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के उत्तराधिकारी होंगे अविमुक्तेश्वरानंद-सदानंदजी

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के देवलोकगमन के बाद आज उनके उत्तराधिकारियों की घोषणा कर दी गई। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और स्वामी सदानंद सरस्वती को शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वतीजी का उत्तराधिकारी बनाया गया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ज्योतिषपीठ बद्रीनाथ और स्वामी सदानंद सरस्वती द्वारका शारदा पीठ के उत्तराधिकारी होंगे।

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंदजी की आज भूसमाधि, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े अनुयायी

जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंदजी सरस्वती का रविवार को निधन होने के बाद आज उन्हें नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर धाम में भूसमाधि दी जाएगी। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंदजी को महास्नान के बाद उन्हें चंदन के सिंहासन पर बैठाया गया।

पितृपक्ष में गया जाने वाली स्पेशल ट्रेन में दो अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला

पितृपक्ष के कारण इन दिनों गया जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे द्वारा चलाई जा रही ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची को देखते हुए अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। रानी कमलापति स्टेशन से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में दो दिन के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद का देवलोक गमन, जाने कब मिली थी शंकराचार्य की उपाधि

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपनंदजी सरस्वती महाराज का आज निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे। नौ साल की उम्र में घर छोड़कर धर्म की यात्राएं शुरू कर दी थीं। उऩ्होंने काशी में वेद-शास्त्रों की शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने 1942 में अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन में भी भाग लिया था। वे उस दौरान जेल भी गए।

जेल में बंद मिर्ची बाबा की वकील के माध्यम से एक महीने बाद दी ऐसी सफाई

महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में करीब एक महीने से जेल में बंद वैराग्यनंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने आज अपने वकील के माध्यम से ऐसी सफाई दी है। वकील ने कहा कि वे बाबा से जेल में मिले हैं और उन्होंने अपने आपको निर्दोष बताया है। महिला और पुलिस की सांठगांठ से उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया।

उर्दू अकादमी की “सिलसिला” साहित्य गोष्ठी सिवनी में 11 को

संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी एवं संस्कृति परिषद द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सिलसिला के तहत साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन 11 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे से  सिवनी में आयोजित की जा रही है। साहित्यिक गोष्ठी ज़िला समन्वयक मिन्हाज क़ुरैशी के सहयोग से की जा रही है। 

उज्जैन के महापौर महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में ऐसे लेटे….

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल ज्योतिर्लिंग पर लोग शीश नवाते हैं, हाथों से उन्हें जलाभिषेक कराते हैं लेकिन उज्जैन के नवनिर्वाचित महापौर मुकेश टटवाल शुक्रवार को महाकाल के ज्योतिर्लिंग पर लेटी हुई मुद्रा में दिखाई दिए। उन्होंने शिवलिंग के जलहरी पर कोहनी टिकाकर लेटी मुद्रा ली तो पुजारीजी ने भी उन्हें रोका नहीं बल्कि कंधे पर हाथ रख दिया। महापौर की इस मुद्रा का फोटो भी उन्होंने उतरवा लिया और ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। शनिवार को जब इसे पौने बारह बजे दिन में फिर से देखने का प्रयास किया गया तो उसे हटा दिया गया था। मगर शहर के प्रथम नागरिक का यह कृत्य हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला रहा।

दस दिन की आराधना के बाद सीएम ने झील में विसर्जित किए गणेशजी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दस दिन तक गणेशजी की आराधना के बाद उनका आज विसर्जन कर दिया। अनंत चतुर्दशी के मौके पर शुक्रवार की रात को झील में निर्धारित प्रतिमा विसर्जनस्थल पर सीएम ने अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचकर गणेशजी का विसर्जन किया।

बिशप पीसी सिंह पर कार्रवाई के बाद सीएम ने अन्य जिलों में एक्शन के दिए निर्देश

जबलपुर में बिशप पीसी सिंह के यहां ईओडब्ल्यू की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अन्य जिलों में ऐसी गतिविधियों पर नजर रखते हुए सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास दूसरे जिलों से भी इस तरह की गड़बड़ी की शिकायतें आई हैं और उन शिकायतों की भी जांच कराई जाएगी।

बिशप से मिली नकदी-जेवर आयकर को सौंपे गए, स्कूल के एकाउंटेंट से पूछताछ

जबलपुर की आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ की टीम द्वारा द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के चेयरमेन बिशप प्रेमचंद सिंह के यहां मारे गए छापे में मिली नकद राशि एक करोड़ 65 लाख और 80 लाख से ज्यादा के जेवरात को आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। मामले से जुड़े सभी स्कूलों के एकाउंटेंट से ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा पूछताछ भी की गई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today