Category Archives: धर्म व संस्कृति

हिंदुओं के चढ़ावे से हिंदू बेटियों के घर बसाये जाएं: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पर्व पर विशाल कन्या विवाह महा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में 251 बेटियों को परिणय सूत्र में बांधा जाएगा। जिन बेटियों को विवाह के लिए चयनित किया गया है उनकी सूची बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया के समक्ष जारी की। इस विवाह में 108 बेटियां आदिवासी समाज से हैं वहीं 143 बेटियां सभी समाजों से चयनित की गई है । उन्होंने कहा कि इन चयनित बेटियों को धर्मपीठ, राजपीठ सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग सुखी जीवन का आशीर्वाद देंगे। महाराज श्री ने कहा कि मंदिरों में लाखों- करोड़ों रुपए का दान हिंदू देते हैं इसलिए मिलने वाला दान हिंदू बेटियों के घर बसाने में उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से मांग की है की मंदिरों को अधिग्रहण से बाहर निकला जाए।

देश में चल रहा है सांस्कृतिक अनुष्ठान : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीर्थराज प्रयागराज में कुंभ मेले के अवसर पर शनिवार की शाम विक्रमादित्य नाटक का मंचन देखा। उन्होंने इस नाटक के मंचन को अद्भुत प्रसंग बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शानदार नाट्य प्रस्तुति के लिए कलाकार दल को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक अनुष्ठान चल रहा है।

उज्जैन सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन के संकल्प के साथ आया हूं प्रयागराज : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महाकुंभ सनातन संस्कृति का गौरवशाली उत्सव है। विशेष ग्रह नक्षत्रों के शुभ संयोग में होने वाले महाकुंभ में सभी की आस्था का प्रकटीकरण होता है। साथ ही साधु-संतों के सान्निध्य में आत्मिक और आध्यात्मिक उन्नति का अवसर भी प्राप्त होता है। भारत वर्ष में प्रत्येक 12 वर्ष में अलग-अलग चार नगरों में होने वाले कुंभ में स्नान का अवसर कई जन्मों के पुण्य से प्राप्त होता है।

मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को 2 चीता शावकों के आगमन पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत है। मुझे यह जानकारी साझा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि कूनो में फिर चीता शावकों की किलकारियाँ गूँजी हैं और मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

नर्मदापुरम को भोपाल एवं इंदौर की तरह विकसित शहर बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री

माँ नर्मदा की पावन भूमि पर आने के लिए देवता भी तरसते हैं। समूचा अंचल इंद्र की सभा की तरह लग रहा है। ऐसा आनंद देवलोक में ही संभव है। माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्रदेश के साथ है। म.प्र. नदियों का मायका है। यहां से माँ नर्मदा एवं अन्य पवित्र नदियां निकलती हैं। मनुष्य एवं देवता भी यहां समय बिताने को अपना सौभाग्य समझते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में नर्मदा प्रकटोत्सव और नर्मदापुरम गौरव दिवस समारोह में संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नर्मदापुरम जिले के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जायेगी। नर्मदापुरम को इंदौर-भोपाल की तरह ही शहर बनाया जायेगा।

सिंहस्थ 2028 के स्थाई प्रकृति के कार्य 31 दिसंबर 2027 तक करें पूर्ण_डॉ.राजेश राजौरा

अपर मुख्य सचिव डॉ.राजेश राजौरा ने सिंहस्थ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र में स्थाई प्रकृति के निर्माण कार्यों की सभी साधु-संतों के साथ चर्चा कर कार्य योजना बनाई जाए। स्थाई संरचनाओं में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आश्रम, पार्किंग, धर्मशाला, भोजनशाला, प्रवचन हॉल, सीवरेज लाईन, रोड़ और वॉटर सप्लाई कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में नगर विकास योजना की कार्य योजना तैयार कर कार्य की शुरूआत जून 2025 से युद्ध स्तर पर की जाए।

जापान की बड़ी कम्पनियाँ म.प्र. में व्यापार करने को हुई तैयार : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मुझे खुशी है कि जापान की बड़ी कम्पनियाँ मध्यप्रदेश में आकर अपने व्यवसाय और व्यापार को और अधिक बढ़ाने के लिये तैयार हैं। मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहाँ से उत्पादों को न केवल भारत में, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक भी आसानी से पहुँचाया जा सकता है। इसका लाभ जापानी कंपनियों को तो मिलेगा ही साथ ही प्रदेश में औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पैनासोनिक और ब्रिजस्टोन जैसी कम्पनियों सहित जापानी निवेशकों ने मध्यप्रदेश में निवेश के लिये सहमति जताई है।

17 राज्यों के नृत्यों के साथ विदेशी नृत्य प्रस्तुतियां

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के लिए जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा गणतंत्र के 40वें लोकोत्सव ’लोकरंग’ का आयोजन 26 से 30 जनवरी तक रवीन्द्र भवन में किया गया है। समारोह पारम्परिक नृत्य, गायन-वादन, शिल्प और व्यंजन मेला संयोजित किया गया है। समारोह में करीब 300 से अधिक शास्त्रीय, लोक और जनजातीय पारम्परिक वाद्ययंत्रों को प्रदर्शित करती बहुवर्णी वाद्य प्रदर्शनी का भी संयोजन गया है। इस प्रदर्शनी में 24 से अधिक राज्य एवं 6 विदेशों के वाद्यों को प्रदर्शित किया गया है।

मुख्यमंत्री का जापान दौराः उद्योगपतियों को देंगे भोपाल जीआईएस का आमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मध्यप्रदेश को औद्योगिक हब बनाने का संकल्प आकार लेने लगा है। देश के महानगरों में उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्शन, प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और जर्मनी-यूके में निवेश की अपार सफलता के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कारवां जापान की 4 दिवसीय यात्रा के लिये 27 जनवरी को रवाना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में स्थानीय उद्योगपतियों से म.प्र. में निवेश के संबंध में संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जापान दौरा मध्यप्रदेश से जापान के उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों को निवेश अवसरों से अवगत कराएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव का प्रवास भारत-जापान संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

श्री महाकालेश्वर मन्दिर में 17 से 27 फरवरी तक महाशिवरात्रि पर्व मनेगा, शीघ्र दर्शन सुविधा नहीं होगी

श्री महाकालेश्वर मन्दिर में शिवनवरात्रि पर्व 17 फरवरी से 27 फरवरी 2025 तक मनाया जाएगा और महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी रहेगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था लगभग अंग्रेजी नववर्ष 2025 की तरह ही रहेगी। नए साल की तरह महाशिवरात्रि पर्व पर भी शीघ्र दर्शन सुविधा 250 रुपए में नहीं दी जाएगी। यानी शीघ्र दर्शन सुविधा बंद रहेगी।आगंतुक विशिष्ट/अतिविशिष्ट अतिथियों को नववर्ष की भांति शीघ्र दर्शन टिकिट से ही दर्शन की सुविधा रहेगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today