Category Archives: धर्म व संस्कृति

राम से राहुल के अपनों ने की तुलना तो दिग्गी के भाई लक्ष्मण ने बताया चमचागीरी, जानिये कौन हैं लक्ष्मण सिंह

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा की भगवान राम की अयोध्या से श्रीलंका पदयात्रा से तुलना कर दी गई है जिसको लेकर भारत जोड़ो यात्रा के प्रमुख रणनीतिकार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुज व कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने चमचागीरी का नया रिकॉर्ड बता दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय रामलीला उत्सव का तीसरा दिनः बैले, भरतनाट्यम नृत्य से रामायण की प्रस्तुतियाँ

श्रीरामकथा के विविध प्रसंगों एकाग्र सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव के तीसरे दिवस 18 अक्टूबर,2022 को लास्या आर्ट्स अकादमी (मलेशिया) द्वारा रामायणम् तथा डॉ. लता सिंह मुंशी एवं साथी भोपाल द्वारा श्रीरामकथाः भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

श्रीमहाकाल लोक दूसरे चरण के बाद श्रीमहाकाल महालोक नाम होगा, CM का ऐलान

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल कॉरीडोर के दूसरे चरण का काम होने के बाद श्री महाकाल लोक को श्री महाकाल महालोक के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के दूसरे चरण के काम का निरीक्षण किया और मेघदूत वन का भूमिपूजन करते हुए यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कॉरीडोर निर्माण के दूसरे चरण में 10वीं शताब्दी के प्राचीन मंदिर को भी व्यवस्था किया जाएगा।

निष्कासित बिशप पीसी के मामले में CNI के दिल्ली मुख्यालय पर छापा, पूछताछ

द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआई) के निष्कासित चेयरमैन बिशप प्रेमचंद सिंह (पीसी सिंह) के शिक्षण संस्थाओं के फंड में गड़बड़ियों व फीस की राशि के दुरुपयोग के मामले में आज मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने सीएनआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर छापा मारा। वहां तलाशी के साथ मौजूद पदाधिकारियों से पूछताछ की।

मंत्री बिसाहूलाल के बिगड़े बोल, कहा रीवा राजा दारू पीकर पड़े रहते थे, नाराज क्षत्रिय आंदोलन पर उतारू

मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने रीवा के राजा को लेकर कहा कि वे शिकार करने निकलते थे लेकिन वे दारू पीकर पड़े रहते थे। हमारे लोगों से हांका लगवाते थे और फिर जब वे शेर को मार देते थे तो राजा कहते थे कि मैंने शिकार किया। इसलिए उनके लोगों को सिंह की उपाधि दी। मंत्रीजी की इस टिप्पणी पर क्षत्रिय समाज नाराज है औऱ आंदोलन पर उतारू हो गया है।

छठ पूजा आयोजन हेतु छठ घाट स्वच्छता अभियान

छठव्रती श्रद्धालुओ द्वारा छठ महापर्व की तैयारी हेतु रविवार सुबह 10 बजे से सरस्वती मंदिर प्रांगण, ई सेक्टर, बरखेड़ा में छठ घाट स्वच्छता अभियान नगर निगम के सहयोग से वृहद पैमाने पर चलाया गया। छठ पूजा आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छ्ता एवं पवित्रता का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा हेतु सूर्य कुंडों एवं प्रांगण की पवित्रता अक्षुण रखते हुए छठ वर्ती श्रद्धालु एवं भक्तो की सुविधा हेतु स्वच्छता अभियान पांच घंटो तक चलाया गया जिसमे मुख्य रूप से छठ कुंडो एवं प्रांगण की सफाई किया गया।

श्रीअयोध्या की 300 वर्ष पुरानी मंडली ने किया रामायण का मंचित

भोपाल के रवींद्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर आज से अंतरराष्ट्रीय रामलीला उत्सव शुरू हुआ जिसमें श्रीअयोध्या की 300 साल पुरानी मंडली ने रामायण का मंचन किया। अवध आदर्श रामलीला मंडल अयोध्या के कलाकारों द्वारा शिव पार्वती संवाद में भगवान शिव संपूर्ण रामकथा माता पार्वती को सुनाते हैं और अगला प्रसंग विश्वमोविनी स्वयंवर दिखाया गया जो नारदजी के अहंकार को बताता है। भगवान द्वारा माया के माध्यम से नारदजी के अहंकार को दूर किया गया और फिर महाराज दशरथ के यहां चार पुत्रों का जन्म होता है। बाल्यकाल के बाद चारों राजकुमार द्वारा गुरू वशिष्ठ से शिक्षा-दीक्षा ग्रहण करने शस्त्र विद्या सीखने का दृश्य रामलीला में दिखाया गया। रामलीला मंचन में ऋषि विश्वामित्र के आश्रम के आसपास असुरी वृत्तियों के प्रभाव को मारीच, सुबाहू तथा ताड़का वध के माध्यम से समाप्त करते हुए दिखाया गया।

विवेक अग्निहोत्री की पुस्तक “लाल बहादुर शास्त्री मृत्यु या हत्या” का विमोचन

विश्वरंग के पूर्व रंग के रूप में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री लिखित ‘हू किल्ड शास्त्री’ के हिंदी अनुवाद ‘लाल बहादुर शास्त्री मृत्यु या हत्या?’ पुस्तक का भव्य विमोचन शुक्रवार को रवीन्द्र भवन में किया गया।

पाँच देश और पाँच प्रांत की रामलीला का मंचन 16 अक्टूबर से मंचन

भोपाल के रवींद्र भवन में श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड, त्रिनिदाद और फिजी देशों सहित पांच राज्यों के कलाकारों द्वारा 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर सात दिन तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसका आयोजन मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग और भारत सरकार की संस्था भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सहयोग किया जा रहा है। इसमें रामलीला के साथ लोकराग नृत्य, कठपुतली प्रदर्शन, स्वाद व्यंजन मेला का आयोजन भी होगा।

सीएम हाउस में साधना सिंह ने शिवराज सिंह चौहान की पूजा अर्चना की, पानी पिलाकर खुलवाया उपवास

मुख्यमंत्री निवास में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को करवा चौथ उपवास के दौरान रात को चंद्रमा के आसमान दिखने के बाद पति शिवराज की पूजा अर्चना की। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह को पानी पिलाकर उपवास को खुलवाया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today