Category Archives: धर्म व संस्कृति

महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज ने पहुंचे महाकाल के दरबार, शिष्यगणों के साथ किए दर्शन

भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में शनिवार को महामंडलेश्वर उत्तम स्वामीजी महाराज और उनके शिष्य गण महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने अपने शिष्यगणों के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए।

यादों के झरोखे: ऑपरेशन ब्लू स्टार में बादल को पचमढ़ी में नजरबंद किया गया था

पंजाब के जाने-माने राजनेता प्रकाश सिंह बादल का कल निधन हो गया उनकी मध्यप्रदेश से जुड़ी कुछ यादों को हमारे साथ भोपाल के डॉक्टर आलोक गुप्ता ने शेयर किया है. बादल यहां क्यों आए थे और किस कारण उन्हें यहां लाया गया था जानिए इस रिपोर्ट में.

पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान वहां के कई नेताओं को नजरबंद किया गया था जिनमें प्रकाश सिंह बादल भी शामिल थे. उन्हें पंजाब या देश के अन्य किसी राज्य में नहीं बल्कि मध्यप्रदेश में नजरबंद किया गया था. उनके साथ मध्यप्रदेश में सुरजीत सिंह बरनाला को भी नजर बंद करने के लिए लाया गया था. इन दोनों नेताओं को मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल पचमढ़ी में रखा गया था जिनकी चिकित्सक की देखरेख के लिए भोपाल के डॉक्टर आलोक गुप्ता की ड्यूटी लगी थीथी.

डॉ गुप्ता विशेष वाहन से पचमढ़ी गए थे

बहुत कम लोगों को यह जानकारी है कि अमृतसर में जून 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार उपरान्त पंजाब की राजनीति के शिखर पुरुष प्रकाश सिंह बादल एवम सुरजीत सिंह बरनाला को मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में कढ़े सुरक्षा प्रबन्ध में नज़रबन्द रखा गया था। यही नहीं, उन दोनों के मेडिकल परीक्षण हेतु भोपाल से गांधी मेडिकल कॉलेज व हमीदिया अस्पताल में कार्यरत डॉ आलोक गुप्ता को विशेष आदेश व वाहन द्वारा भेजा गया था।

दतिया के बाद जबलपुर में घर वापसी, अख्लीम नर्मदाष्टक पाठ के बाद बना हर्ष

मध्य प्रदेश में बीते एक पखवाड़े में मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने के दो मामले सामने आए हैं। स्वेच्छा से दो युवकों ने हिंदू धर्म को न केवल स्वीकार किया बल्कि उसके रीति-रिवाजों के मुताबिक आचरण करके भी दिखाया। दतिया के बाद जबलपुर में आज अख्लीम, हर्ष आर्य बन गया।

CM शिवराज ने एक्सीडेंट देख रुकवाया काफिला, पहुंचवाया हॉस्पिटल, वीडियो-तस्वीरों से जाने कहां का है मामला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले के गुजरते समय आज सुबह एक एक्सीडेंट की घटना हुई तो मुख्यमंत्री ने तुरंत काफिले को रुकवाया और दुर्घटना के बाद सहमे दो युवकों को देखकर वे उनके पास गए। उन्हें सांत्वना दी और तुरंत अस्पताल भिजवाया।

शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने एशिया हिंदुत्व महाद्वीप बने, गोली-बम-बारुद पर नहीं सिद्धांत से

गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने चार लाख हिंदुओं को गाजर-मूली की तरह जिस तरह मार दिया गया। हमें दर्द है अपने पूर्वजों के मारे जाने का। इसलिए एशिया महाद्वीप हिंदुत्व बने लेकिन यह लाठी-गोली-बम या बारुद के बल पर नहीं बनेगा बल्कि सिंद्धांत के बल पर बने। पहले भारत और फिर नेपाल, भूटान से एशिया महाद्वीप हिंदुत्व बनेगा।

जावेद बन गया शिवेंद्र, पंडोखर धाम में ऐसे हुई ‘घर वापसी’ की तालियां बजी

मध्य प्रदेश में प्रदीप मिश्रा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पंडोखर महाराज जैसे कथाकारों के कार्यक्रमों में भीड़ उमड़ रही है। पंडोखर महाराज के दतिया स्थित पंडोखर धाम में हाल ही में पंडोखर धाम महोत्सव में घर वापसी कार्यक्रम भी हुआ। इसमें जिस व्यक्ति ने दूसरे धर्म को त्याग कर हिंदू धर्म को अपनाते हुए चालीसा पाठ किया तो तालियां बजने लगीं। पढ़िये किस चालीसा पाठ से युवक ने की घर वापसी।

BJP के OBC अपमान अभियान का कांग्रेस का पलटवार, मोदी को खड़गे का पत्र, कहा OBC उत्थान के लिए जातिगत जनगणना प्रकाशित

राहुल गांधी की मोदी को लेकर की गई टिप्पणी में भाजपा के ओबीसी अपमान अभियान का कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने जातीय जनगणना के आंकड़ों को प्रकाशित करने की मांग उठाई है जो ओबीसी उत्थान के लिए आधार साबित होंगे। कांग्रेस ने अब आधिकारिक रूप से जातीय जनगणना की मांग को उठाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह मांग उठाई है।

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भीड़ से बचने वालों का अलग इंतजाम, मगर शुल्क देकर सुविधा मिलेगी

देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल के दर्शन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और ऐसे में भीड़-भाड़ से बचने वालों के लिए अब शुल्क लेकर अलग इंतजाम किया जा रहा है। महाकालेश्वर मंदिर में यह सुविधा न केवल काउंटर पर दी जा रही है बल्कि ऑनलाइन भी ली जा सकेगी। जानिये क्या है यह नई व्यवस्था।

भोपाल सेंट्रल जेल अधीक्षक की कुर्सी में आचार्य अनिरुद्धाचार्य बैठे, फोटो वायरल हुआ, देखिये क्या है मामला

हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं बन पा रहे उसके कारण बताने वाले आचार्य अनिरुद्धाचार्य जिन्हें एक करोड़ रुपए में बम से उड़ाने की धमकी दीगई थी वे पिछले दिनों भोपाल सेंट्रल जेल में आध्यामिक प्रवचन के लिए पहुंचे थे। उनके प्रवचन तो सबको अच्छे लगे मगर वहां जेल में जेल अधीक्षक की कुर्सी पर उनके बैठने की आज जो तस्वीर वायरल हुई, उसको लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। देखिये उनके प्रवचन के वीडियो और जेल अधीक्षक की कुर्सी पर बैठने के वायरल फोटो।

प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा स्थल बना अखाड़ा, महिला पुलिस-महिला बाउंसर का वीडियो वायरल

सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा उज्जैन में चल रही थी और वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उसे सुनने पहुंच रहे हैं। शिव महापुराण कथा में जहां लोग एकाग्रचित होकर कथा का श्रवण करते रहे लेकिन आयोजनस्थल पर ऐसा दृश्य बना कि कोई कुश्ती प्रतियोगिता चल रही हो। इसका वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने खूब चटखारे लेकर उसे न केवल आगे बढ़ाया बल्कि चुटकीभरी टिप्पणियां भी कीं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today