Category Archives: धर्म व संस्कृति

जेबीएल का दिवाली कैंपेनः “हर मूड के लिए परफेक्ट साउंड”

हारमन (HARMAN) के प्रमुख प्रतिष्ठित ऑडियो ब्रैंड, जेबीएल (JBL) ने इस फेस्टिव सीज़न के तहत पूरे भारत के लिए अपने आगामी ग्राहक (डिजिटल) कैंपेन- “हर मूड के लिए परफेक्ट साउंड” की घोषणा की है। इस कैंपेन का संचालन 50 दिनों तक होगा। उक्त डिजिटल कैंपेन इस बात पर प्रकाश डालता है कि जेबीएल एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन हेडफोन्स किस प्रकार सभी लोगों के लिए उपयुक्त हैं, जो उनकी दिनचर्या का अहम् हिस्सा होने का वादा करते हैं। त्योहार से पहले की भारी मात्रा में खरीदारी करने से लेकर वापस घर लौटने की बेबाक खुशी और बीच में हर तरह के कामों के दौरान, सभी प्रकार के मूड्स के लिए जेबीएल सर्वश्रेष्ठ विकल्प के रूप में उभरकर सामने आता है। जेबीएल की उत्कृष्ट साउंड क्वालिटी और एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ यूज़र्स पीछे के शोर को म्यूट करके और त्योहारों को अनम्यूट करके अपनी निजी दुनिया में पूरी तरह डूब सकते हैं।

‘भाभीजी घर पर हैं’ की अनीता भाबी ऊर्फ विदिशा श्रीवास्तव नवरात्रि जश्न में डूबीं, गरबा नाइट में शामिल

इन दिनों नवरात्रि की धूमधाम है और एंडटीवी के चर्चित शो भाभीजी घर पर हैं की अनीता भाबी उर्फ विदिशा श्रीवास्तव भी नवरात्रि जश्न में डूबी हैं। मुंबई की मशहूर गरबा नाइट में उन्होंने शामिल होकर उत्सव का आनंद लिया। पढ़िये रिपोर्ट।

विधानसभा चुनाव प्रचार में अयोध्या के राम मंदिर की एंट्री, विजयवर्गीय ने दिग्विजय-सोनिया के बहाने याद की ‘अयोध्या’

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अयोध्या के राम मंदिर की एंट्री हो गई है। इंदौर एक के भाजपा प्रत्याशी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे के तंज को याद दिलाते हुए उन्हें अपनी आंटी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर जनवरी में अयोध्या के राम मंदिर जाने को कहा। कहा मंदिर जनवरी में बनकर तैयार हो रहा है। पढ़िये रिपोर्ट।

इंडियन आइडल 14 में गेस्ट जज बनेंगी पद्मश्री कविता कृष्णामूर्ति, कुमार शानू-विशाल ददलानी के साथ बैठेंगी

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के गायन रियलिटी शो इंडियन आइडल 14 के अंतिम 15 प्रतिभाओं की गायन प्रतिभा के सुर को परखने के लिए अब गेस्ट जज के रूप में मशहूर पार्श्व गायक पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति शो में शामिल होने वाली हैं। वे शो के जज गायक कुमार शानू व संगीतकार विशाल ददलानी के साथ प्रतिभाओं में से 15 के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। देखना नहीं भूलें हर शनिवार और रविवार को गायन का यह रियलिटी शो।

डिवाइन एस्ट्रो हिलिंग थेरेपी पर कृष्णा गुरूजी का व्याख्यान, असाध्य रोगों के मरीजों का इलाज भी

इंदौर में पायोनियर संस्थान, महालक्ष्मी नगर के हॉल में वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर एवं पायोनियर संस्थान के निमंत्रण पर रविवार को अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध सिद्ध पुरुष कृष्णा गुरूजी ने डिवाइन एस्ट्रो हिलिंग थेरेपी ( स्पर्श चिकित्सा ) पर अपना व्याख्यान दिया। साथ ही उपस्थित नागरिकों का इस थेरेपी से असाध्य रोगों का इलाज भी किया।

एसडीएम निशा बांगरे की न्याय यात्रा जैत से ओबेदुल्लागंज पहुंची, दलित-आदिवासियों के नारे गूंज रहे

मध्य प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी छतरपुर एसडीएम निशा बांगरे अपने इस्तीफे को स्वीकार कराने के लिए न्याय यात्रा लेकर सोमवार को भोपाल पहुंच रही हैं। बैतूल के आमला से 335 किलोमीटर की न्याय यात्रा पर निकली बांगरे शनिवार को ओबेदुल्लागंज तक पहुंच गईं।

विंध्य में आप ने भाजपा विधायक केपी के खिलाफ जारी किया आल्हा गीत, पढ़िये रिपोर्ट

विधानसभा चुनाव की तारीखें आने के पहले चुनाव मैदान में प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के दावेदारों के बीच सोशल मीडिया पर घमासान शुरू हो गया है। रीवा जिले के सेमरिया से विधायक केपी त्रिपाठी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आल्हा गीत जारी किया है। सुनिये और पढ़िये रिपोर्ट।

उमा ने कहा, जिन सिद्धांतों पर चल रही हैं उससे मोदीजी नाराज हैं, महापापी सोच-दुष्प्रचार से मोदी-BJP को नुकसान

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एकबार फिर पार्टी में उनके विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जिन सिद्धांतों पर चल रही हैं, उससे मोदीजी नाराज हैं। उन्होंने ऐसी सोच को महापापी बताया और कहा कि यह दुष्प्रचार उन्हें नहीं मोदीजी व भाजपा को नुकसान पहुंचाएगा। पढ़िये रिपोर्ट।

महाकवि कालिदास की शकुंतला अब टीवी स्क्रीन पर भी, एक अक्टूबर को जी अनमोल पर आ रहा

ज़ी अनमोल सिनेमा टीवी स्क्रीन्स पर पहली बार महाकवि कालिदास रचित शकुंतला को पेश किया जा रहा है। शंकुतला में मुख्य किरदार सामंथा रुथ प्रभु ने निभाया है। देखिये यह पुराणिक प्रेम कथा, जिससे जुड़ा है हमारे देश भारत का नाम। आप एक अक्टूबर को इस फिल्म को देखना नहीं भूलें। पढ़िये टीवी की रिपोर्ट।

वेब सीरिज ‘बंबई मेरी जान’ के लक्ष्य कोचर यानी ‘अज्जू कादरी’ लालबागचा राजा मंदिर में, आध्यात्मिक प्रवास

मशहूर वेब सीरिज बंबई मेरी जान के अज्जू कादरी यानी प्रतिभाशाली अभिनेता लक्ष्य कोचर लालबागचा राजा मंदिर पहुंचे। अपनी वेबसीरिज की सफलता के बाद लालबागचा राजा मंदिर के दर्शन को कोचर ने अपना आध्यात्मिक प्रवास बताया और गणपति से मार्गदर्शन करते रहने की प्रार्थाना की। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today