Category Archives: धर्म व संस्कृति

मुख्यमंत्री यादव ने एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित किये 1897 करोड़ रूपये

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे हैं। बहनों को स्थानीय निकायों के निर्वाचन में 50% आरक्षण दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लोकसभा और विधानसभा में भी बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया। शनिवार को श्योपुर जिले के विजयपुर से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1897 करोड़ रूपये की राशि के सिंगल क्लिक से अंतरित की गई है। इसमें लाड़ली बहना योजना राशि के 1250 रूपये के अतिरिक्त 250 रूपये की राशि मुख्यमंत्री भैया का रक्षाबंधन के अवसर पर लाड़ली बहनों को उपहार है। साथ ही उज्ज्वला योजना अंतर्गत बहनों को 52 करोड़ रुपए की अनुदान राशि भी अंतरित की गई है। स्व-सहायता समूह की बहनों को 10 हजार 300 करोड़ की ऋण राशि विभिन्न स्व-रोजगार गतिविधियों के लिए वितरित की गई है। यह बहनें विभिन्न प्रकार के उत्पाद निर्मित कर आत्म-निर्भर बन रही है और रिकॉर्ड बना रही है। आज विजयपुर में बहनों का कुंभ आयोजित हुआ है। पूरे प्रदेश में आज 25 हजार स्थान पर कार्यक्रम हो रहे हैं। यह नारी सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है।

हर बहन तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि गरीब से गरीब बहन के घर तक नारी सशक्तिकरण के माध्यम से शासन की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना राज्य शासन की भावना भी है और प्रतिबद्धता भी। भारतीय संस्कृति में बहनों को यश देने वाली माना गया है, वे परिवारों में सम्माननीय हैं। माता-पिता के समान प्रेम और स्नेह के साथ संस्कारों को बनाए रखते हुए परिवार के दायित्व निर्वहन की क्षमता भी उनमें है। मंत्रि-परिषद ने बहनों के सम्मान और स्नेह के प्रतीक, रक्षाबंधन पर्व को पूरे उल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया है। संपूर्ण प्रदेश में 25 हजार स्थान पर 10 अगस्त को कार्यक्रम होंगे और सिंगल क्लिक से लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपए तथा रक्षाबंधन के शगुन 250 रूपए अलग से जारी किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा कोई योजना बंद नहीं की जाएगी, अपितु संकल्प पत्र में जो कहा गया है वे सभी योजनाएं व कार्यक्रम लागू होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास में रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

अयोध्या, काशी, गया, पुरी और गंगासागर का IRCTC का टूर पैकेज, MP में 11 शहरों से बैठ सकेंगे तीर्थयात्री

भारतीय रेलवे के इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन द्वारा अगले महीने एक तीर्थयात्री विशेष ट्रेन चलाई जा रही है जिसमें नौ रातें और दस दिन का टूर पैकेज है। यह ट्रेन मध्य प्रदेश के 11 शहरों से होकर जाएगी जहां से तीर्थयात्री सवार होकर अयोध्या, काशी, गया, पुरी और गंगासागर के दर्शन कर सकते हैं। पढ़िये रिपोर्ट कहां से मिलेगी ट्रेन और क्या टूर पैकेज है।

बाबा महाकाल की सवारी में डमरू वादन का बना विश्व रिकॉर्ड, 1500 डमरू वादक की धुन गूंजी

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी में 1500 डमरू वादकों के डमरू वादन करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ और मध्यान्ह में विश्व रिकॉर्ड के साथ इसका समापन हुआ। पढ़िये रिपोर्ट।

CM चित्रकूट में लाड़ली बहना आभार सह-उपहार कार्यक्रम में, लाड़ली बहनों को 10 को मिलेगा उपहार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में लाड़ली बहना उत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा‍कि सभी लाड़ली बहनों को 10 अगस्त को उनके खातें में सिंगल क्लिक से 1250 रूपये तथा रक्षाबंधन के उपहार के रूप में 250 रूपये अतिरिक्त दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार तो 19 अगस्त को मनाया जायेगा। लेकिन पूरे सावन हम त्यौहार मनायेंगे। बहनों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिये हर जिलें में उत्सव आयोजित किये जा रहे है।

सावन में CM की लाड़ली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे, कैबिनेट के पहले CM का ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में सावन माह का विशेष महत्व है। सावन माह में प्रत्येक लाड़ली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को 250 रुपए अंतरित किए जाएंगे, यह राशि प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त होगी। लाड़ली बहनों को प्रतिमाह जारी होने वाले 1250 रुपए पूर्वानुसार उनके खाते में जारी किए जाएंगे। उन्होंने मंत्रीगण से रक्षाबंधन के पर्व पर अपने-अपने क्षेत्र की लाड़ली बहनों से राखी बंधवाने का आहवान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में यह बात कही।

सावन-भादो में उज्जैन के महाकालेश्वर भगवान की सात सवारियां, श्री मनमहेश स्वरुप के अतिरिक्त 7 स्वरूपों में दर्शन

सावन का महीना सोमवार से शुरू होने जा रहा है और भगवान महाकालेश्वर की उज्जैन में सावन -भादों दो महीने में सात सवारियों की जोरदार तैयार की गई हैं। भगवान महाकाल सवारियों में सात अलग-अलग स्वरूपों में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। सावन महीने में भगवान महाकालेश्वर पांच स्वरूप तो भादों में दो स्वरूप में सवारियों में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। पढ़िये महाकालेश्वर भगवान की सवारियों को लेकर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की तैयारियों की रिपोर्ट।

ओरछा के श्री रामराजा लोक में मध्य प्रदेश के जंगल में बिताए गए दिनों से जुड़े प्रसंग दिखेंगे

मध्य प्रदेश के ओरछा में बन रहे श्री रामराजा लोक में भगवान श्री राम द्वारा वनवास के दौरान एमपी के जंगलों में बिताए गए दिनों से जुड़े प्रसंगों को दिखाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में अधिकारियों की एक बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए और कहा कि लाइट एंड साउंड शो की प्रस्तुति की भी व्यवस्था की जाए। पढ़िये मध्य प्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों पर हो रहे विकास कार्यों की बैठक में दिए गए निर्देशों से जुड़ी रिपोर्ट।

महाकाल में भस्म आरती के नाम पर अवैध वसूली, हरियाणा की श्रद्धालु का मामला पुलिस तक पहुंचा

मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्म आरती में एकबार फिर श्रद्धालु को दर्शन कराने के नाम पर लूटा गया। दो सौ रूपए के पंजीयन से होने वाले दर्शन के बजाय 6000 रुपए की वसूली की गई। पढ़िये रिपोर्ट में किस श्रद्धालु के साथ घटना हुई और महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने फिर क्या एक्शन लिया।

हाथरस में बाबा भोले के सत्संग में भगदड़, 100 से ज्यादा की मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को बाबा भोले के सत्संग में अचानक भगदड़ मच गई जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today