Category Archives: धर्म व संस्कृति

सिंहस्थ में जीआरपी द्वारा टि्वटर एकाउंट से एफआईआर करेगी

मध्यप्रदेश की शासकीय रेल पुलिस की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनुराधा शंकर ने जीआरपी को निर्देश दिए हैं कि टि्वटर एकाउंट खोलकर यात्रियों सहायता दी जाए। इस एकाउंट की मदद से सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को त्वरित सहायता दी जाए।

दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर सिंहस्थ बुलेटिन

उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ की खबरों के लिए दूरदर्शन मध्यप्रदेश विशेष बुलेटिन तैयार करेगा जिसका प्रसारण हर रोज रात साढ़े आठ बजे होगा।

अल्प संख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने कहा दो बच्चों का परिवार अच्छा

अल्प संख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला का कहना है कि दो बच्चों वाला परिवार अच्छा होता है। हालांकि उनके तीन बच्चे हैं। उन्होंने इसको लेकर सफाई दी कि जब दो बच्चों का नियम आया तब तक उनकी तीन संतानें हो चुकी थीं।

उत्तराखंड में कोर्ट का फैसला साहसिक तो व्यापम घोटाले में एसटीएफ कचरा ढो रही सीबीआई: दिग्विजय सिंह

सिंहस्थ में पहले शाही स्नान के बाद भोपाल जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सीहोर में रुके और उन्होंने उत्तराखंड के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर कहा कि हाईकोर्ट का फैसला साहसिक है और वे इसकी सराहना करते हैं। सिंह ने राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने और चुनी हुई सरकार को बर्खास्त करने के घटनाक्रम में केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। सिंह भोपाल ने सीहोर के बाद भोपाल में सीबीआई दफ्तर पहुंचकर व्यापम घोटाले मामले में अपने बयान भी दर्ज कराए।

पहले शाही स्नान के साथ सिंहस्थ महाकुंभ की शुरूआत, साधु संतों से लेकर नेताओं ने भी लगाई डुबकी

उज्जैन में गुरुवार की मध्यरात के बाद लोगों ने पहले शाही स्नान की डुबकी लगाई तो तड़के सवा पांच बजे नागा साधुओं ने क्षिप्रा में स्नान की सिंहस्थ की शुरुआत की। हर हर महादेव के नागाओं के जयघोषों से क्षिप्रा तट गूंज उठा।

सिंहस्थ में किन्नरों के अखाड़े की पेशवाई में सेल्फी के लिए निकले मोबाइल

सिंहस्थ के पहले शाही स्नान के पूर्व आज सुबह किन्नरों के अखाड़े की पेशवाई धूमधाम से निकली।

नर्मदा नदी के सिद्धघाट पर महाराज से आशीर्वाद लेने गए तीन लोग डूबे, दो तैरकर निकले

नरसिंहपुर के पास गाडरवारा क्षेत्र में कौड़िया के कुछ लोग सिद्धघाट पर महाराज का आशीर्वाद लेने गए थे और नर्मदा के बीच में नाव पलटने से तीन लोगों की जल समाधि हो गई और शेष अन्य तैरकर बाहर आ गए।

फसल कटाई का पर्व बैसाखी आज देश के उत्‍तरी भागों में मनाया जा रहा है।

फसल कटाई का पर्व बैसाखी आज देश के उत्‍तरी भागों में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा के किसान अच्‍छी फसल

मुर्दे की राख और हड्डियों से तंत्र क्रिया करने वालों को ग्रामीणों ने पकड़ा

सीहोर जिले के मंडी थाना क्षेत्र में शाहपुर कौड़िया गांव में रविवार की रात एक कार में चार लोग पहुंचे और वहां श्मशान घाट में बैठ गए। इन लोगों ने सुबह बद्री परमार नामक जिस व्यक्ति का दाह संस्कार हुआ था उसके जले हुए शव में से कुछ हड्डियां व राख निकाल ली। इसके बाद वे तंत्र क्रिया करने लगे। इस बीच ग्रामीण वहां पहुंच गए। पहले तो तंत्र क्रिया करने वालों ने उन्हें धमकाने का प्रयास किया लेकिन बाद में ग्रामीणों का गुस्सा देखकर वे भागने लगे। दो लोग तो भाग गए मगर उनके दो साथी विक्रम परमार व एक पुजारी ग्रामीणों के हाथ लग गया। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस बुलाकर सौंप दिया।

सिंहस्थ में पेशवाई के साथ ही मेनन के दिल्ली बुलावे से राजनीतिक गलियारों में चर्चा

भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के मजबूत स्तंभ बन चुके संगठन महामंत्री अरविंद मेनन की अकस्मात दिल्ली में नियुक्ति की खबर ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को गरम कर दिया है। उनकी जगह गुपचुप ढंग से मध्यभारत प्रांत केआरएसएस के सह प्रांत प्रचारक सुहास भगत की नियुक्ति कर दी गई है। सिंहस्थ में इस तरह के बदलाव को लेकर आम धारणाएं रहती हैं और मेनन के भोपाल से जाने को इसी से जोड़कर देखा जा र हा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today