Category Archives: धर्म व संस्कृति

मुख्यमंत्री की दलाई लामा से मुलाकात

आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा शनिवार को भोपाल पहुंचे। आज सुबह उनसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की। चौहान ने उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने प्रदेश में बनाए गए नए विभाग आनंद के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री शिवराज पत्नी साधना सिंह के साथ उज्जैन पहुंचे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार रात 10 बजे अचानक उज्जैन पहुंचे। वह यहां श्री महाशक्ति यागमु के 17 दिवसीय यज्ञ में आहुति देने के लिए अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ नृसिंह घाट स्थित झालरिया मठ में पहुंचे हैं।

पाकिस्तान में होली की धूमधाम के बीच गायत्री मंत्र का पाठ

धूमधाम से मनी रंगपंचमी

प्रदेश में धूमधाम से रंगपंचमी उत्सव मनाया गया। भोपाल व इंदौर में इसकी ज्यादा धूमधाम देखी गई। भोपाल में जहां इस मौके पर नए और पुराने शहर में अलग-अलग जुलूस निकाले गए तो जिनमें कई नेताओं ने शिरकत की। वहीं इंदौर में जुलूस में जनसैलाब उमड़ा।

श्री महाकाल मंदिर में संध्या आरती पश्चात होलिका का दहन

होली का पर्व रविवार को तथा अगले दिन सोमवार को धुलंडी का पर्व मनाया जायेगा। उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में 12 मार्च को संध्या आरती के पश्चात होलिका दहन विधिवत पूजन-अर्चन एवं गुलाल अर्पित कर होगा।

होलिका दहन पर इस बार नहीं है भद्रा का साया

होली पर इस बार भद्रा नहीं है। इस बार होली पर सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है।
पंडितों के अनुसार यह श्रेष्ठ है। सर्वार्थसिद्धि योग सभी कार्यों को सिद्ध करने वाला है। होलिका दहन प्रदोष काल में किया जाना सर्वश्रेष्ठ है। होलिका दहन 12 मार्च रविवार को होगा।

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को राहत

साईं बाबा के खिलाफ बयान पर कोर्ट में चल रहे प्रकरण में फंसे शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को राहत मिल गई है। शंकराचार्य पर भोपाल कोर्ट में मानहानि का केस अब नहीं चलेगा।

श्रीश्री रविशंकर महाराज का फागोत्सव मना

टीटीनगर दशहरा मैदान में मंगलवार की रात श्रीश्री रविशंकर महाराज का फागोत्सव आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न् सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं।

श्री अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 29 जून से 7 अगस्‍त तक होगी

श्री अमरनाथ यात्रा, 2017 का पंजीकरण कल से शुरू हो रहा है। जम्‍मू एवं कश्‍मीर के राज्‍यपाल की अध्‍यक्षता में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने बैंक के जरिए पंजीकरण की प्रक्रिया का प्रारूप जारी

संस्कृत संस्थान के माध्यम से शासकीय मंदिर, मठ एवं ट्रस्ट के मंदिरों में विद्वान और पण्डित की नियुक्ति

स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह के अनुसार शासकीय मंदिर, मठ एवं ट्रस्ट के मंदिरों में विद्वानों और पण्डितों की नियुक्ति संस्कृत संस्थान के माध्यम से किये जाने का प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजा जाये।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today