Category Archives: धर्म व संस्कृति

राजा भोज की स्मृति में होगा भोज महोत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोक कल्याण, अभियांत्रिकी, लेखन और शौर्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले राजा भोज के कृतित्व और व्यक्तित्व से जनसामान्य को परिचित करवाया जाएगा। राजा भोज की स्मृति में भोपाल में तीन दिवसीय भोज देव महोत्सव भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज इस महोत्सव की रूपरेखा के संबंध में मंत्रीगण की उपस्थिति में संस्कृति और अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए।

सिख समाज का इंदौर में “राहुल गांधी होश में आओ” के नारो के साथ प्रदर्शन

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अमेरिका के वर्जीनिया में सिख समाज को लेकर दिए गए बयान कि “भारत में इस बात की लड़ाई चल रही है कि सिख व्यक्ति को गुरुद्वारे में जाने की अनुमति कब मिलेगी , सिख व्यक्ति को पगड़ी पहनने की अनुमति कब मिलेगी , सिख व्यक्ति को कड़ा पहनने की अनुमति कब मिलेगी ” के विरोध स्वरूप इंदौर में सिख समाज द्वारा इंदौर के संभागायुक्त कार्यालय पर राहुल गांधी होश में आओ , राहुल गांधी माफी मांगो , राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारों के साथ प्रदर्शन किया गया।

मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर के बीच 15 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक विशेष ट्रेन, चलेंगी 12-12 ट्रिप

रेलवे द्वारा त्योहार को देखते हुए मुजफ्फपुर और सिकंदरबाद के बीच 15 अक्टूबर से 1 जनवरी तक विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी जो 12-12 ट्रिप लगाएंगी। ये विशेष ट्रेनें मध्य प्रदेश के सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी से होकर गुजरेगी। पढ़िये रिपोर्ट।

दानापुर-सिकन्दराबाद-दानापुर के बीच 17 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक विशेष ट्रेन, 11-11 ट्रिप लगाएंगी

रेलवे द्वारा त्योहार को देखते हुए दानापुर और सिकंदरबाद के बीच 17 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी जो 11-11 ट्रिप लगाएंगी। ये विशेष ट्रेनें मध्य प्रदेश के सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी से होकर गुजरेगी। पढ़िये रिपोर्ट।

मध्यप्रदेश की उन्नति के लिए समर्पित हैं डॉ. मोहन यादव : आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज

आचार्य 108 श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज ने मध्यप्रदेश में जन-कल्याण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व की सराहना की है। आज राजस्थान के झालरापाटन में अपने 52 वें जन्म दिवस और 36 वें चातुर्मास कार्यक्रम में जैन मुनि श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज ने कहा कि मध्यप्रदेश की उन्नति के लिए समर्पित और ऊर्जावान मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. यादव ने अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आशीर्वाद भी दिया।

19 वे अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव 2024 “शिवसंभवम” की षष्टम संध्या की अंतिम प्रस्तुति

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, उज्जैन के आयोजन 19 वे अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव 24 शिव संभवम के छटेव अंतिम शनिवार को नियोजित शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य की रसवर्षा से नटराज श्री महाकालेश्वर की आराधना के उपक्रम में पहली प्रस्तुति आनंद वैद्य के शास्त्रीय गायन की हुई।

उज्जैन और दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उज्जैन और दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने का अनुरोध किया।

मध्यप्रदेश उत्सव से म.प्र. को जानने समझने का मिलेगा अवसर : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक, जनजातीय विरासत, पर्यटन, कला, रहन-सहन एवं विविध व्यंजन इत्यादि की दृष्टि से समृद्ध राज्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के दिल (मध्यप्रदेश) की समृद्ध, सांस्कृतिक धरोहरों से दिल्ली एवं अन्य प्रदेश के लोगों को परिचित कराने के लिये देश की राजधानी में 4 दिवसीय “मध्यप्रदेश उत्सव” का अनूठा आयोजन किया गया है।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अयोध्या केंट- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के मध्य स्पेशल ट्रेन

रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अयोध्या केंट- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के मध्य एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है जो भोपाल मण्डल के इटारसी, भोपाल, बीना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।

छतरपुर में मुस्लिम समुदाय के थाने पर पथराव के बाद सीएम की अशोक नगर में चेतावनी

महाराष्ट्र की घटना का छतरपुर में मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोगों ने जिस अपराधिक प्रवृत्ति के साथ विरोध किया, उसको लेकर राज्य सरकार अब सख्त होती जा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन अशोक नगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समुदाय का नाम लिए बिना सख्त लहजे में चेतावनी देकर अपने सरकार के रवैये के संकेत दे दिए। उन्होंने न केवल चेतावनी दी बल्कि भारत में रहने की राम-कृष्ण कहने की शर्त भी रखकर मुस्लिम समुदाय को सही बर्ताव करने की बात कह दी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today