Category Archives: देश

वनोपज संघ के पुराने भवन को लेकर जंगल महकमे के दो शाखाओं में टकराव, पढ़िये रिपोर्ट

मध्य प्रदेश राज्य के वन विभाग के अंतर्गत कार्यरत लघु वनोपज संघ के 74 बंगला स्थित पुराने कार्यालय भवन के लिये जद्दोजहद शुरू हो गई है। वन विभाग और वनोपज संघ के बीच टकराव की स्थिति निर्मित हुई। पढिए रिपोर्ट।

MP विधानसभा चुनाव के मतदान में छतरपुर में हिंसा, एक की मौत, भाजपा प्रत्याशी पर हत्या का मामला दर्ज

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हिंसा, एक की मौत। छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा के ड्राइवर सलमान की गाड़ी से कुचले जाने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित कई अन्य पर हत्या और अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पढ़िये रिपोर्ट।

बड़ा मलहरा भाजपा प्रत्याशी की पत्नी पर एफआईआर, रुपए बांटे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को रुपए देवस्थान पर सामग्री और उसके साथ रुपए बांटने पर प्रत्याशी की पत्नी पर एफआईआर दर्ज। यह मामला बुंदेलखंड के छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह लोधी की पत्नी का है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मौजूदा 192 विधायक फिर मैदान में हैं, जाने कौन अरबपति-कौन करोड़पति

मध्य प्रदेश विधानसभा के मौजूदा 230 विधायकों में से 192 फिर से चुनाव मैदान में उतरे हैं और इनमें से ज्यादातर करोड़पति हैं। आठ विधायक तो ऐसे हैं जो अरबपति हैं तो शिवराज कैबिनेट की एक महिला सदस्य उषा ठाकुर अभी तक लखपति क्लब में हैं। 18 साल मुख्यमंत्री कुर्सी पर बैठे शिवराज सिंह चौहान ने अपनी और अपनी पत्नी की संपत्ति आठ करोड़ रुपए बताई है जिसमें पांच साल में 96 लाख की बढ़ोतरी हुई है तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की संपत्ति 134 करोड़ रुपए हो गई है और उनकी पांच साल में नौ करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। पढ़िये रिपोर्ट।

विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधियों पर कांग्रेस में मुंह देखकर एक्शन, निष्कासन के चंद दिन में बहाली

छतरपुर की महाराजपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय दौलत तिवारी के साथ चुनाव प्रचार करने के आरोपों पर निधि चतुर्वेदी का निष्कासन किया गया था। मगर सोमवार की शाम को निधि को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बहाल कर दिया।

मध्य प्रदेश के चीफ इलेक्शन ऑफिसर अनुपम राजन बता रहे हैं कितनी एफआईआर और कितनी जप्ती हुई

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अब मतदान को केवल चार दिन शेष रह गए हैं। इन चुनावों को निष्पक्ष कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा केंद्रीय अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस की मदद ली जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मीडिया से चर्चा में बताया है कि प्रदेश में 64523 मतदान केंद्र और 103 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी कह रहे गुंडागर्दी-दादागिरी रोकना है तो भाजपा को जिताओ, देखिये वीडियो

कांग्रेस के खातेगांव से प्रत्याशी दीपक जोशी गुंडादर्दी-दादागिरी रोकने के लिए भाजपा को जिताने की बात करते-करते अपनी भूल पर माथा पीटते दिखे। देखिये वीडियो।

चुनाव के बीच फिर अरबों की डीलिंग का केंद्रीय मंत्री पुत्र का वीडियो वायरल, फरवरी का वीडियो कॉल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अरबों की डीलिंग का एक और वीडियो वायरल। यह वीडियो एक केंद्रीय मंत्री के पुत्र का है जो इस समय मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी भी हैं। इस व्हाट्सअप वीडियो कॉल के वीडियो की खबरसबकी न्यूज पुष्टि नहीं करता है।

इंदौर में दीपावली पर कचरे के ढेर में धमाका, तीन साल का मासूम की मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित लसूड़िया में एक परिवार में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। कचरे में फेंके गए पटाखे में धमाका हो गया। इसकी चपेट में तीन साल का मासूम बच्चा आ गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत।

उमा भारती ने चुनाव प्रचार से फिर बनाई दूरी, सुरखी में बुलाने पर भी व्यवस्था नहीं होने पर ट्वीट किया

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अब चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। सुरखी में शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए बुलाने के बाद भी उन्हें फोन पर सभा को संबोधित करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर बताया कि दूसरी जगह भी उनके साथ ऐसा नहीं हो, इसलिए वे अब किसी भी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार की सभा में नहीं जाएंगी। मगर उन्होंने यह अवश्य कहा है कि वे देश या राज्य और मोदी का अहित कभी नहीं करेंगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today