Category Archives: देश

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा में पहुंचाने के रास्ते खोलने की पुरानी परंपरा, पढ़िये क्या है अनोखी परंपरा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चे दाखिल कर दिए हैं। कांग्रेस ने पीसीसी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को प्रत्याशी बनाकर पुरानी परंपरा का निर्वहन किया है। अशोक सिंह को राज्यसभा में भेजकर कांग्रेस ने जिस परंपरा को निर्वहन किया, उसे जानने के लिए हमारे साथ बने रहिये और पढ़िये यह रिपोर्ट।

न कमलनाथ न जीतू, कांग्रेस भेज रही अशोक सिंह को राज्यसभा

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की रिक्त होने वाली सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह यादव बनाए गए हैं जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। अशोक सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व अरुण यादव पर भारी पड़े हैं क्योंकि नाथ व यादव ने राज्यसभा के लिए उच्च स्तर पर काफी कोशिशें की थीं और पटवारी प्रदेश अध्यक्ष के नाते मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। वहीं भाजपा ने भी अपनी चारों सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह नगर से एक प्रत्याशी बनाया गया है। पढ़िये रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश में टोल की लागत से छह गुना राशि वसूली के बाद नहीं रोकी जा रही वसूली, सरकार का यह तर्क

मध्य प्रदेश में टोल नाकों की लागत से दो से छह गुना तक वसूली करने के बाद भी ठेकेदारों द्वारा वसूली की जा रही है। कई टोल के वसूली के अधिकारों में पांच साल की और वृद्धि कर दी गई है। सरकार तर्कों में ठेकेदारों के पक्ष में खड़ी है जिससे कई टोल पर आम नागरिक को अभी दस साल और टोल पर राशि चुकानी होगी और तब तक ठेकेदार लागत से दस-पंद्रह गुना ज्यादा राशि अपनी जेब में डाल चुके होंगे। पढ़िये प्रमुख नाकों की लागत व वसूली पर रिपोर्ट।

डॉक्टर ने जर्मनी में पत्नी से देह व्यापार कराने की कोशिश, इंदौर में दर्ज हुआ मामला

इंदौर से डेंटल की डिग्री लेने वाले डॉक्टर ने जर्मनी में अपनी पत्नी को देह व्यापार में उतारने की कोशिश की और जब उसने इससे इंकार किया तो उसके मानसिक व शारीरिक यातनाएं दीं। यह मामला तब खुला जब डॉक्टर की डेंटिस्ट पत्नी ने इंदौर में एफआईआर कराई। पढ़िये रिपोर्ट।

कांग्रेस से भाजपा में जाने की होड़, कमलनाथ-दिग्विजय अपनी राजनीति में व्यस्त, जीतू के पास रणनीति नहीं

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद भाजपा में नेताओं के जाने की होड़ लगी है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अब तक अपनी कार्यकारिणी नहीं बना पाए हैं और भगदड़ को रोकने की उनके पास अब तक कोई रणनीति नजर नहीं आई है। वहीं, पार्टी के बुजुर्ग अनुभवी नेता कमलनाथ-दिग्विजय सिंह अपनी राजनीतिक जमीन को पकड़ को हिलते देखकर उसे बचाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश में RS चुनावः प्रत्याशी घोषित करने बचती INC-BJP, सोनिया का नाम आगे कर कमलनाथ का रास्ता रोका

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की पांच सीटों पर चुनाव हैं लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस की एकमात्र सीट को लेकर पार्टी में घमासान की स्थिति है और एक अनार सौ बीमार जैसी परिस्थितियां बन रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर सबकी निगाह है और सोनिया गांधी का नाम आगे करके उनके कांग्रेस से प्रत्याशी नहीं बनाए जाने की स्थिति में कुछ समय से चली आ रही अफवाहें सही साबित भी होने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

लोकसभा चुनाव के पहले आयकर के कांग्रेस नेताओं को समन, दिल्ली और भोपाल में तलब हुए नेता

लोकसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं को आयकर विभाग ने समन देकर दिल्ली और भोपाल में तलब किया है। नेताओं को अलग-अलग तारीखों में दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है। पढ़िये रिपोर्ट।

अशोक पांडेय मध्यभारत के प्रांत संघचालक निर्वाचित, मुरैना में प्रांत कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनाव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य भारत प्रांत कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए चुनाव में अशोक पांडेय मध्यभारत प्रांत संघचालक निर्वाचित हुए। प्रांत संघचालक ने प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकर्ता सम्मेलन में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए। पढ़िये रिपोर्ट।

कमलनाथ वापस दिल्ली की राजनीति में, पटवारी-यादव नहीं नाथ जाएंगे राज्यसभा

दिल्ली की राजनीति में चार दशक रहने के बाद मध्य प्रदेश में अध्यक्ष बनकर आए कमलनाथ अब फिर दिल्ली की तरफ रुख कर रहे हैं। अब लोकसभा नहीं बल्कि राज्यसभा के रास्ते वे दिल्ली में कांग्रेस की सियासत में सक्रिय होंगे। राज्यसभा जाने के लिए अपने मतदाता विधायकों को उन्होंने मंगलवार को डिनर पर आमंत्रित कर यह संकेत दे दिए हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश में कौन आशिक मिजाज, सरकार ने बैठाई जांच

मध्य प्रदेशके भारत स्काउट और गाइड में महिला कर्मचारियों के साथ आशिक मिजाजी की जा रही है जिसको लेकर महिलाओं ने एक शिकायत राज्य शासन को भेजी है। आखिरी क्या है आशिक मिजाजी का यह मामला, इसकी जांच के लिए सरकार ने महिला उत्पीड़न की कमेटी बना दी है। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today