Category Archives: देश

बिहार सांस्कृतिक परिषद् द्वारा प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद जयंती का आयोजन

भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जयंती समारोह का गरिमामय आयोजन सांस्कृतिक सभागार, भेल, पिपलानी, भोपाल में शाम “देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्मृति प्रसंग” के नाम से किया गया.
सुप्रसिद्ध लोकगायक रहीमुद्दीन के द्वारा लोक शैली के मनमोहक लोकगीत प्रस्तुत किया गया

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के शिरडी यात्रियों को विदाई

जनसम्‍पर्क एवं धार्मिक न्यास-धर्मस्व मंत्री पीसी शर्मा ने आज मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन स्पेशल ट्रेन से शिरडी साईं बाबा के दर्शन के लिये जा रहे श्रद्धालुओं का पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने हबीबगंज रेल्वे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा जाएगा

विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में सांसद प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा से निष्कासित करने की मांग को लेकर भजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव कर राकेश सिंह, अध्यक्ष भाजपा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

हम झाबुआ के विकास का नया इतिहास रचाएंगे: कमलनाथ

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि हम झाबुआ के विकास का नया इतिहास रचाएंगे। यहां नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती है। हमारा प्रयास रहेगा कि यहां रोजगार और व्यवसाय की अवसर बढ़ाए। उन्होंने झाबुआ से छिंदवाड़ा की तरहअपने संबंध बनाए रखना का वादा किया।

आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम की जमानत पर बुधवार को फैसला

आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को अपना फैसला सुनाएगा. पी चिदंबरम ने उनकी जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली हाई कोर्ट के 15 नवंबर के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए देशभर में पर्यवेक्षक नियुक्त

उत्तर प्रदेश के लिए राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव और मंगल पांडे, बिहार के लिए केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर को तो उत्तराखंड के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है. इन प्रदेशों में इसी माह प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव होने हैं.

डिसरोबिंग ऑफ द्रोपदी एण्ड अदर स्टोरीज़ पुस्तक का विमोचन

मुख्य सचिव सुधिरजंन मोहन्ती ने आज अरेरा क्लब में पूर्व मुख्य सचिव तथा अध्यक्ष रेरा श्री अन्टोनी डिसा ‘टीनो’ द्वारा लिखित पुस्तक ‘डिसरोबिंग ऑफ द्रोपदी एण्ड अदर स्टोरीज़’ का विमोचन किया।

प्रदेश में एक माह में 2017 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व संग्रह

मध्य प्रदेश के पावर सेक्टर के इतिहास में नवंबर 2019 का माह मील के पत्थर के रूप में दर्ज हो गया है। नवंबर में राजस्व संग्रह  2017 करोड़  रुपये का हुआ है, जो नवंबर 2018 की तुलना में 413 करोड़ अधिक है। इस प्रकार लगभग 26 प्रतिशत अधिक राजस्व मिला है जो अब तक का प्रदेश का एक माह का सर्वाधिक राजस्व संग्रह है। इसके लिये ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने बिजली उपभोक्ताओं और तीनों विद्युत वितरण कंपनी के स्टॉफ को बधाई दी है।

चयनित विद्वानों के नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित विद्वानों के लिए नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। नाथ ने कहा कि इसमें संशय की कोई गुंजाइश नहीं है। साथ ही जो अतिथि विद्वान पहले से कार्यरत हैं, वे भी यथावत रहेंगे।

गैस त्रासदी जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो

राज्यपाल लालजी टंडन आज  भोपाल गैस त्रासदी की 35वीं बरसी पर बरकतउल्ला भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। राज्यपाल ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस बात का संकल्प लें।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today