Category Archives: देश

कमल नाथ करेंगे राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुख्यमंत्री कमल नाथ सोमवार 9 दिसम्बर को शाम 5 बजे भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में एकलव्य आवासीय विद्यालयों की 5 दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। समारोह में केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा प्रमुख अतिथि और प्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री ओमकार सिंह मरकाम विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

तानसेन संगीत समारोह ग्वालियर में 17 से

संगीत सम्राट तानसेन की स्मृति में ग्वालियर में 17 दिसम्बर से 5 दिवसीय राष्ट्रीय तानसेन समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस वर्ष से समारोह को अंतर्राष्ट्रीय पहचान देने का निर्णय लिया। इस वर्ष तानसेन संगीत समारोह में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगीत कला साधक और कलाकार शिकरत करेंगे।

मप्र को ओलम्पिक 2028 के लिए नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेन्स बनाया जायेगा

केन्द्रीय खेल सचिव राधेश्याम जुलानिया ने कहा है कि मध्यप्रदेश को राज्य सरकार के सहयोग से ओलम्पिक 2028 के लिए नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेन्स बनाया जायेगा। उन्होंने अकादमी के खिलाड़ियों से अपेक्षा की कि ओलंपिक-2024 में देश को चार मेडल अवश्य दिलाएं।

युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मंत्री शर्मा

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा आज चार इमली स्थित महाराणा प्रताप भवन में राजपूत युवक-युवती परिचय सम्मेलन और रेल्वे इंस्टीट्यूट परिसर में अखिल भारतीय कोली समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए।

गुरु नानक चैरिटेबल मेडीकल सेंटर का स्वास्थ्य शिविर

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने आज जवाहर चौक स्थित गुरुद्वारा परिसर में गुरु नानक चैरिटेबल मेडीकल सेंटर द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सेवा और साहस के क्षेत्र में सिख समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

ई-सवारी रिक्शा सेवा का प्रदेश में विस्तार किया जाएगा

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज इंदौर में महिलाओं द्वारा संचालित ई-सवारी रिक्शा सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह नई पहल है। इस योजना का पूरे प्रदेश में विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने महिला चालकों को ई-रिक्शा की चाबियाँ सौंपी और ई-रिक्शा की सवारी कर कार्यक्रम स्थल तक पहुँचे।

रायपुर: देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव के स्वास्थ्य की जानकारी लेने मुख्यमंत्री पहुंचे मेदांता अस्पताल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गुडगांव के मेदांता पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की माता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव से मुलाकात की।

रायपुर: एथलीट अर्जुन कुमार ने पंजाब में जीता स्वर्ण पदक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेलमंत्री श्री उमेश पटेल ने अर्जुन कुमार पंजाब में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

पचमढी के सैन्य क्षेत्र में दो लोग घुसे

होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी स्थित सैन्य क्षेत्र में दो लोग घुस गए। वे यहां से दो रायफल व 20 कारतूस लेकर जबलपुर की तरफ भागे। इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है। हालांकि इस बारे में अधिकृत रूप से कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

लोधी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को सही बताया

प्रह्लाद लोधी मामले में राज्य सरकार को झटका लगाहै। सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार द्वारा हाईकोर्ट के स्थगन आदेश को खारिज करने के खिलाफ अपील की थी जिसे उच्चतम न्यायालय ने अमान्य कर दिया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today