Category Archives: देश

मुख्य सचिव ने की स्वच्छ भारत अभियान की समीक्षा

मुख्य सचिव एस.आर. मोहंती ने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) के कार्यो की समीक्षा की। श्री मोहंती ने जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया कि मिशन के निर्धारित लक्ष्यों को 15 जनवरी 2020 तक प्राप्त कर प्रतिवेदन शासन को भेजें।

इंदौर और भोपाल में होगा आईफा अवार्ड-202

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया है कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने आईफा द्वारा मध्यप्रदेश में अवार्ड समारोह-2020 आयोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। श्री शर्मा ने कहा कि आईफा अवार्ड-2020 भोपाल और इंदौर शहर में आयोजित किया जाएगा।

मनरेगा, आवास योजना और पीएमजीएसवाई में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छग को 22 पुरस्कार

पंचायत एवं ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर 22 पुरस्कार मिले हैं। प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की विभिन्न श्रेणियों में नौ, मनेरगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) में सात, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में पांच और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए एक पुरस्कार से नवाजा गया है। इनमें राज्य स्तर पर दिए जाने वाले 13, जिला स्तर पर दिए जाने वाले तीन, विकासखंड को एक और ग्राम पंचायतों को मिले चार पुरस्कार शामिल हैं।

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने अधिकारियों को फिर दिए मितव्ययता बरतने के निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को एक बार फिर मितव्ययता बरतने के निर्देश दिए है। बघेल ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास के दौरान उन्होंने महसूस किया है कि कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा में बड़ी राशि का व्यय होता है।

भोपाल को-ऑपरेटिव बैंक के तीन अधिकारी 111.27 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार

भोपाल को-ऑपरेटिव बैंक के तीन पूर्व अधिकारियों रमाशंकर विश्वकर्मा, अनिल भार्गव और सुभाष शर्मा को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने 111.27 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार किया है। रमाशंकर विश्वकर्मा सहकारिता विभाग का डिप्टी रजिस्ट्रार है जो बैंक में प्रतिनियुक्ति पर आया था और दोनों भार्गव व शर्मा बैंक के ही कर्मचारी हैं।

दूध में यूरिया मिलाने पर दो के विरुद्ध रासुका

कलेक्टर भोपाल तरुण पिथोडे ने दूध में मिलावट करने पर दो अभियुक्तों के विरुद्ध रासुका के आदेश जारी किये है। साँची दूध सप्लाई में लगे दूध टेंकरो में यूरिया मिलाने और लोगो की जान को खतरा पैदा करने पर टैंकर मालिक योगेंद्र देव पांडेय निवासी उज्जैन और ट्रक चालक फरहान पुत्र अब्दुल अजीज निवासी टीला जमालपुर के विरुद्ध रासुका लागाने के आदेश जारी किया है।

मप्र के मंत्री विधायक विधानसभा में हर साल देंगे संपत्ति का ब्योरा

मध्यप्रदेश विधानसभा में बुधवार को सभी विधायकों और उनके परिवार के आश्रितों की संपत्ति का ब्योरा हर साल विधानसभा में रखने का संकल्प पारित हुआ। हालांकि इसमें विपक्ष ने मांग की थी कि यह बिना दांत और नाखुन वाला संकल्प है।

पूर्व मंत्री पटवा को छह-छह महीने की सजा

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा के भतीजे और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा को भोपाल जिला अदालत की विशेष कोर्ट ने दो मामलों में छह-छह महीने की सजा सुनाई है। सुरेंद्र पटवा को अदालत ने सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

हर्ष यादव की अध्यक्षता में परामर्शदात्री समिति की बैठक

कुटीर और ग्रामोद्योग मंत्री श्री हर्ष यादव ने मंत्रालय में आयोजित विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में कहा कि पारम्परिक लघु व्यवसायों और उनसे जुड़े हुनरमंद शिल्पियों के प्रोत्साहन दिया जाएगा। इन व्यवसायों और शिल्पियों की आर्थिक दशा में सुधार लाने के लिये सभी संभव प्रयास किये जाएंगे।

भोपाल में राष्ट्रीय बालरंग महोत्सव 19 दिसम्बर से

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 19 से 21 दिसम्बर तक राष्ट्रीय बालरंग महोत्सव होगा। इसमें एक पूर्वोत्तर राज्य सहित 13 राज्य और 6 केन्द्र शासित प्रदेशों के लगभग 10 हजार बच्चे शामिल होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस समारोह में आमजन के लिये प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today