Category Archives: देश

रायपुर: सुधीर अग्रवाल आईएफएस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुधीर अग्रवाल को आई.एफ.एस. एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। नए साल की पूर्व संध्या 31 दिसम्बर 2019 को आयोजित वार्षिक सामान्य सभा की बैठक अरण्य भवन में सम्पन्न हुई।

रायपुर: पंचायत आम निर्वाचन 2019, सरपंच पद हेतु 31 हजार 183 अभ्यर्थियों के नामांकन दाखिल

राज्य निवार्चन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद से 4 जनवरी तक भरे गए नामांकनों की सूची जारी कर दी गई है।

करहल में सिख समाज के वरिष्ठजनो के प्रतिनिधिमंडल मौक़े पर भेजने का निर्णय

पिछले दिनो श्योपुर ज़िले के करहल तहसील में प्रशासन द्वारा शासकीय ज़मीन व अन्य ज़मीनो के क़ब्ज़े से मुक्त कराने की कार्यवाही को लेकर कुछ सिख समाज के लोगों द्वारा भेदभावपूर्ण कार्यवाही का आरोप लगाया गया था। पूरा मामला संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तुरंत इस मामले में जाँच के आदेश देकर ,सिख समाज की शासकीय कमेटी के संयोजक नरेन्द्र सलूजा की अगुवाई में सिख समाज के प्रदेश के वरिष्ठजनो के एक प्रतिनिधिमंडल को मौक़े पर भेजने का निर्णय लिया था।

ऊर्जा मंत्री सिंह ने केबिनेट सब कमेटी में दी विभागीय जानकारी

लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई ऊर्जा विभाग से संबंधित केबिनेट सब-कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने बैठक में विभागीय योजनाओं और नवाचारों की जानकारी दी। बैठक में प्रजेंटेशन के माध्यम से पॉवर सेक्टर की स्थिति के संबंध में बताया गया।

डॉ. टीएन दुबे आयुर्विज्ञान विवि, जबलपुर के कुलपति नियुक्त

राज्यपाल लालजी टंडन ने गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष मेडिसिन, डॉ. टी.एन. दुबे को मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर का कुलपति नियुक्त किया है।

मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने का निर्णय

मुख्यमंत्री कमल नाथ की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने का निर्णय लिया गया। योजना से लगभग 12 लाख 55 हजार कर्मचारी/अधिकारी लाभांवित होंगे।

रायपुर: खेलो इंडिया खेलो के लिए कोरिया के रूप सिंह का चयन

खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता के लिए जिला कोरिया, विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम उधनापुर के रूप सिंह का चयन कबड्डी के लिए हुआ है। खिलाड़ी रूप सिंह असम के राज्य गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से कबड्डी खेलेंगे।

रायपुर: छग विधानसभा के सेंट्रल हाल में महान विभूतियों के तैलचित्र का अनावरण

छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हाल में महान विभूतियों महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, श्रीमती इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के तैलचित्र का समारोहपूर्वक अनावण किया गया। प्रदेश में नयी सरकार के गठन और विधानसभा की कार्यवाही का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्रीगण और विधायकगण शामिल हुए।     

मुखतार मलिक की आलीशान कोठी जमीदो

रायसेन जिले की गौहरगंज तहसील के अन्तर्गत भोपाल जबलपुर मार्ग पर चैंतीस मील के पास ग्राम नंदोरा में मुख्तार मालिक के कब्जे से 17 हजार वर्गफुट लगभग 25 लाख रूपये की भूमि जिला प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त की।

मुख्यमंत्री 5 जनवरी को खजुराहो जाएंगे

मुख्यमंत्री कमलनाथ 5 जनवरी को सुबह 10 बजे भोपाल से विशेष वायुयान द्वारा प्रस्थान कर 10.45 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से सतना जिले के मैहर जाएंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today