Category Archives: देश

नेता प्रतिपक्ष ने कहा सरकार अल्पमत में, मंत्री लाखन ने कहा उनके कहने से क्या होता है

मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी उठापटक के बीच आज सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र के पूर्व भाजपा-कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस्तीफा दे देना चाहिए। सरकार अल्पमत में है। वहीं, कमलनाथ मंत्रिमंडल के सदस्य और कभी सिंधिया समर्थक रहे मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा कि भार्गव के कहने से क्या होता है।

सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पांच फीसदी बढ़ा

मुख्यमंत्री कमल नाथ की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत वृद्धि का निर्णय लिया गया। बैठक में शासकीय सेवकों/पेंशनरों/शिक्षक संवर्ग/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पंचायत सचिवों तथा स्थायी कर्मियों को देय महंगाई भत्ता/महंगाई राहत की दर में एक जुलाई 2019 ( भुगतान माह जुलाई 2019 का वेतन/पेंशन माह अगस्त 2019 में देय) से सातवें वेतनमान में 5 प्रतिशत की वृद्धि अर्थात 12 प्रतिशत को बढ़ाकर 17 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में 10 प्रतिशत की वृद्धि अर्थात 154 प्रतिशत को बढ़ाकर 164 प्रतिशत करने का मंत्रि-परिषद ने अनुमोदन किया।

कोरोना वायरस महामारी घोषितः पीसी शर्मा राज्य मंत्रि-परिषद की बैठक में हुई विस्तृत चर्च

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश में नोवल कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि प्रदेश में नोवल कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिये महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार छह मंत्रियों के इस्तीफे

मध्यप्रदेश के सियासी संग्राम में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक छह मंत्रियों के इस्तीफों पर विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने शनिवार देर शाम मोहर लगा दी। विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्रियों गोविंद सिंह राजपूत, तुलसीराम सिलावट, इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युम्नसिंह तोमर और डॉ. प्रभूराम चौधरी के इस्तीफों को नियम 276 के तहत स्वीकार कर लिया है।

मेरे सपनों का भारत का लोकार्पण

बाल कविता संग्रह मेरे सपनों का भारत का शुक्रवार को लोकार्पण हो गया। इसका प्रकाशन संदर्भ प्रकाश ने किया। यह काव्य संग्रह आद्या भारती का है।

पांच उम्‍मीदवारों द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल

राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए नामजदगी के आज अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के तीन, भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के एक तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार द्वारा अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किये गए ।

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज बुआ यशोधरा राजे से मुलाकात करेंगे

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल में अपनी बुआ और भाजपा विधायक यशोधरा राजे सिंधिया से शुक्रवार को मुलाकात करेंगे। कांग्रेस में रहते हुए बुआ और भतीजी के बीच भोपाल में मुलाकात नहीं होती थी लेकिन भतीजे के भाजपा में आते ही उनका यहां घर आना-जाना शुरू हो गया है।

कांग्रेस के बागी विधायकों के लिए सदबुद्धि यज्ञ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पीसीसी के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल कांग्रेस के बागी विधायकों के लिए सदबुद्धि यज्ञ करने जा रहे हैं। गोयल शुक्रवार को मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर बागी विधायकों के लिए प्रार्थना करेंगे। साथ ही बाल की आहूति देते हुए सदबुद्धि यज्ञ भी करेंगे।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी घोषित, दिग्विजय ने भरा नामांकन

मध्यप्रदेश से राज्यसभा की रिक्त हो रही तीन सीटों के लिए कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व फूलसिंह बरैया और भाजपा ज्योतिरादित्य सिंधिया व सुमेर सिंह सोलंकी को प्रत्याशी बना रही है। दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है और शेष तीनों प्रत्याशी शुक्रवार को नामांकन पर्चे दाखिल करेंगे।

कोरोना से निपटने में लापरवाही बरतने पर सिवनी सीएमएचओ निलंबित

स्वास्थ्य आयुक्त श्री प्रतीक हजेला ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने तथा लापरवाही बरते जाने के कारण सिवनी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.आर. शाक्य को निलंबित कर दिया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today