Category Archives: देश

शिवराज सरकार की प्रशासनिक जमावट

मध्यप्रदेश में सरकार बदलते ही प्रशासनिक जमावट बदल दी गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ जांच के बाद बंद हुए मामले को खोलने वाले एडीजी सुशोभन बनर्जी व एसपी अरुण मिश्रा पर गाज गिरी है और दोनों को हटा दिया है। सीआईडी एडीजी राजीव टंडन को यहां ईओडब्ल्यू में मुखिया बनाया है।

कोरोना वायरस संक्रमण पर आरबीआई की राहत

घर बनाने के लिए बैंकों से ऋण लेने वाले लोगों के लिए कोरोना वायरस संक्रमण से उपजी परिस्थितियों में आरबीआई ने राहत भरी खबर दी है। इन लोगं को टर्म लोन की ईएमआई पर तीन महीने की रोक लगा दी है। तीन महीने तक ईएमआई नहीं देने पर जुर्माना नहीं लगेगा। साथ ही एक मार्च से तीन महीने तक राहत दी जाएगी।

सीहोर में आकाशीय बिजली गिरी, दंपति की मौत

सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कुंडीखाल में गुरुवार की रात एक खेत के खलिहान में आकाशीय बिजली गिर गई जिससे उसकी चपेट में आए दंपति की मौत हो गई। प्रशासन ने उसे तत्काल दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया करा दी है।

रामायण का दूरदर्शन पर फिर प्रसारण शुरू

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा की है कि शनिवार 28 मार्च से दूरदर्शन पर रामायण एपिसोड का फिर से प्रसारण शुरू किया जा रहा है। उन्होंने जनता की मांग यह फैसला लिया गया है।

पौरुषेंद्र कौरव महाधिवक्ता बनाए गए

मध्यप्रदेश सरकार ने एकबार फिर पौरुषेंद्र कौरव को महाधिवक्ता बनाया है। इसके पहले शिवराज सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी वे महाधिवक्ता रह चुके हैं। कमल नाथ सरकार ने उन्हें कार्यभार ग्रहण करने के बाद हटा दिया था।

राजभवन कर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में वेतन देने की घोषणा

प्रदेश में कोरोना वायरस के संकट से निपटने में आर्थिक सहयोग देने के लिये राजभवन कर्मियों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में वेतन देने की घोषणा की है। राज्यपाल के सचिव श्री मनोहर दुबे एक माह का वेतन और शेष कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में दे रहे हैं।

कोरोना से बचाव के लिये पूरी सावधानी बरतें प्रदेशवासी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव के लिये सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि पूरी सावधानी बरतें। चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना को किसी भी स्थिति में फैलने नहीं दिया जाएगा। राज्य सरकार इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर रही है। राज्य में मेडिकल कॉलेज और अन्य निजी क्षेत्र के बड़े अस्पताल, स्पेसिफिक अस्पताल के रूप में कार्य करेंगे। आवश्यक औषधियों, मास्क, पीपीई किट और आवश्यक होने पर उपयोग में आने वाले वेंटिलेटर्स की व्यवस्था की गई है।

डीजीपी ने पुलिस बल की हौसला अफजाई के लिए लिखा पत्र

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने कोरोना वायरस संक्रमण वैश्विक महामारी से बचने के लिए प्रधानमंत्री की पहल पर चल रहे देशव्यापी 21 दिन के लॉक डाउन में मध्यप्रदेश पुलिस के धैयपूर्वक काम करने की सराहना की है। उन्होंने भरोसा जताया है कि मध्यप्रदेश पुलिस इसी तरह अपनी गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए कर्त्तव्यपरायणता से काम प्रदेश को इस संकट से उबारने में कामयाब होगी।

कोरोना वायरस-किसानों को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोरोनावायरस और किसानों के लिए राहत को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिखा है. किसानों को लेकर कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से कहा है कि एक तरफ तो किसानों को फसल की कटाई में दिक्कत आ रही हैं, लेकिन फसल नष्ट होने के डर से जिन किसानों ने फसल काट ली है. उनके सामने भंडारण और विक्रय की समस्या खड़ी हो गई है. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा है कि महत्वपूर्ण पहलुओं पर अभी तक सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. वहीं उन्होंने किसानों को अंतरिम राहत के रूप में 7500 रूपए प्रति माह की राशि 2 माह तक देने की मांग की है. इसके अलावा कमलनाथ ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 6 सुझाव भी सरकार को दिए हैं.

सतना में विदेश से लौटी डॉ. दंपत्ति कोरोना वायरस संक्रमित

सतना के एक निजी अस्पताल को जिला प्रशासन ने बंद करा दिया है। इस अस्पताल के डॉक्टर दंपत्ति सहित पांच सदस्यों को घर में ही आईसोलेट किया गया है। यह डॉक्टर दंपत्त हाल ही में विदेश से लौटे हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today