Category Archives: देश

मध्यप्रदेश में अब तक 34 कोरोना वायरस संक्रमित मिले, दो की मौत

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जारी बुलेटिन में मध्यप्रदेश में अब तक 34 व्यक्तियों को कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि की गई है और दो लोगों की इससे मृत्यु होने की बात कही गई है। जबकि भारत में इस वायरस से अब तक 775 संक्रमित लोगों पाए गए और 19 की मौत होने की पुष्टि की गई है।

राजभवन भी गरीबों को रोजाना उपलब्ध करा रहा भोजन

राज्यपाल लालजी टंडन के निर्देश पर राजभवन द्वारा लॉक डाउन के दौरान गरीबों को नगर निगम के माध्यम से भोजन वितरण किया जा रहा है। राजभवन में इस पुण्य कार्य के लिये प्रतिदिन भोजन के 100 पैकेट तैयार कराए जा रहे हैं।

मास्क और हैण्ड सेनिटाइजर आवश्यक वस्तुओं की सूची में शामिल

भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं की सूची में मास्क (2 एवं 3 प्लाई सर्जिकल मास्क और एन-95 मास्क) और हैण्ड सेनिटाइजर को भी 30 जून, 2020 तक के लिये शामिल किया गया है। प्रमुख सचिव खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण शिवशेखर शुक्ला ने सभी कलेक्टर्स को लॉकडाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

सभी जिलों में स्थापित होगी टेली मेडिसिन यूनिट

प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये सरकार द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कोरोना के संक्रमण से संभावित व्यक्तियों की सतत स्वास्थ्य निगरानी के लिये सभी जिलों में टेली मेडिसिन यूनिट स्थापित की जा रही है।

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये बनाएं जिला स्तरीय एक्शन प्लान

आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रतीक हजेला ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि कोरोना वायरस बीमारी की रोकथाम के लिये जिला स्तरीय एक्शन प्लान बनायें। इसके संक्रमण को नियंत्रित करने के लिये कांटेक्ट ट्रेसिंग और कंटेनमेंट प्लान की मार्गदर्शिका का पूरी तरह से पालन करें।

सिंधिया ने भी दिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 30 लाख

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वैश्विक महामारी कोरोना जैसी आपदा की घड़ी में 30 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का ऐलान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में यह वचन दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोरोना महामारी का मुकाबला किया जा सकेगा।

टाटा-प्रेमजी ने दिए 1500 करोड़ दान, भाजपा सांसदों ने भी दी एक करोड़ की राशि

देश की मुसीबत के समय बड़े औद्योगिक घरानों द्वारा हाथ खोलकर मदद दी जा रही है। वहीं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी सांसद-विधायक निधियों सहित अपनी तरफ से आर्थिक मदद की जा रही है। कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए केंद्र सरकार की मदद करने टाटा और अजीम प्रेमजी ने 1500 करोड़ रुपए दान में दिए हैं।

ग्वालियर में एक कोरोना पॉजीटिव मिला

ग्वालियर में एक और कोरोना मरीज मिला है। यह व्यक्ति बीएसएफ की टेकनपुर अकादमी में हवलदार के पद पर पदस्थ है। डिफेंस की लैब डीआरडीओ में हुई जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उसे जयारोग्य अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

DGP विवेक जौहरी ने किया 3 DSP को निलंबित

कोरोना वायरस संक्रमण से फैलने से बचाव के लिए इमरजेंसी ड्यूटी में लगी पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही पर पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने तीन डीएसपी पंकज दीक्षित, शालिगराम पाटीदार और प्रदीप विश्वकर्मा को निलंबित किया है। ये लोग स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में नही पहुचे थे।

इंदौर कलेक्टर और डीआईजी को बदला

राज्य शासन ने इंदौर के कलेक्टर और डीआईजी को बदल दिया है। कमल नाथ सरकार ने लोकेश जाटव और रुचिवर्धन मिश्रा को इंदौर में पदस्थ किया था। रुचिवर्धन मिश्रा को एसएसपी तब बना दिया था जब वे डीआईजी भी नहीं बनी थीं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today