Category Archives: देश

भाजपा विधायक सीताराम की हालत बिगड़ी, कोरोना वायरस जांच डीआरडीओ लैब भेजी

कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने पर भाजपा के विधायक सीताराम आदिवासी की तबियत खराब होने पर उनकी कोरोना वायरस जांच के लिए सेम्पल डीआरडीओ की लैब भेजी गई है। उन्होंने एहतियात के तौर पर आईसलेट कर दिया गया है।

गौरतलब है कि सीताराम राजनीतिक उठापटक के बीच अन्य भाजपा विधायकों के साथ रहे थे और वे दिल्ली के मानेसर होटल तथा सीहोर के रिसोर्ट में भी ठहरे थे।

परीक्षा देने छुट्टी पर गांव गए सिपाही ने ड्यूटी के लिए 450 किलोमीटर की पैदल यात्रा

राजगढ़ के एक सिपाही ने अपने जनसेवा के जज्बे की खातिर 450 किलोमीटर की यात्रा पैदल और लोगों से लिफ्ट मांगकर परी की। इटावा से वह यहां पहुंचा और उसने कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लगाई ड्यूटी में जुट गया।

मनीष रस्तोगी सीएम के प्रमुख सचिव बनाए गए

राज्य शासन ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के रूप में मनीष रस्तोगी की पदस्थापना की है। रस्तोगी ने ही शिवराज सरकार में ई-टेंडर घोटाले का खुलासा किया था। कमलनाथ सरकार में अशोक वर्णवाल मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव थे जो शिवराज सरकार में उनके स्टाफ में रहे।

भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल जिला प्रशासन को सौंपा

राज्य शासन ने भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर को प्रशासकीय कार्य सुविधा और जन-स्वास्थ्य की दृष्टि से जिला कलेक्टर के अधीन जिला प्रशासन को सौंप दिया है। ज्ञातव्य है कि इस हॉस्पिटल को राज्य स्तरीय कोविद-19 उपचार संस्थान चिन्हांकित कर अधिग्रहीत किया गया है।

लोकसभा टीवी के आशीष जोशी पर कांट्रेक्ट बढ़ाने दो लाख मांगने की शिकायत

लोकसभा टीवी के पूर्व CEO आशीष जोशी पर एक असिस्टेंट मैनेजर डिस्ट्रिब्यूशन विवेकानंद भंडारी ने 19 फरवरी 2020 में कांट्रेक्ट बढ़ाने के लिए दो लाख रुपए मांगने की शिकायत की थी। बताया जाता है कि जोशी को असिस्टेंट मैनेजर की शिकायत पर लोकसभा टीवी से हटा दिया गया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव रेलकर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर, दास्ताने उपलब्ध कराए

पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मण्डल द्वारा अपने रेल कर्मियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सामग्री मास्क, सैनिटाइजर, liquid soap, दास्ताने आदि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुसार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मण्डल रेल प्रबंधक सहित सभी शाखा अधिकारी लगातार अपने कर्मचारियों एवं पर्यवेक्षकों के संपर्क में हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की कोई कमी ना हो।

फूड प्रोडक्ट्स परिवहन में छूट

राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन में फूड प्रोडक्ट्स के परिवहन को छूट प्रदान की गई है। प्रबंध संचालक सह-आयुक्त मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड संदीप यादव ने इस बारे में सभी भार साधक अधिकारी एवं सचिव कृषि उपज मण्डी समिति को निर्देशित किया है कि इस छूट के संबंध में मण्डी व्यापारियों को अवगत करायें।

इंदौर में प्रभार लेते ही एक्शन में आए मनीष सिंह

इंदौर में कलेक्टर मनीष सिंह शनिवार को प्रभार संभालने के तुरंत बाद एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने लोगों से कहा है कि वे लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें। भोजन वितरण में जो स्वयं सेवी लगे हैं, उनकी वजह से भीड़ एकत्रित हो रही है। ऐसी स्थिति नहीं बने, इसके लिए प्रशासन खुद भोजन के पैकेट तैयार करा रहा है और स्वयं सेवा संस्थाओं से अपील की है कि वे बिना अनुमति के ऐसी स्थिति पैदा नहीं करें। उनकी जब जरूरत होगी तो प्रशासन से उनका सहयोग लेगा।

सीएस ने मप्र के सरकारी कार्यालयों को 14 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिए

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने अपने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों को निर्देशित किया है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक 14 अप्रैल तक लॉक डाउन अवधि बढ़ाई गई है। इसलिए मध्यप्रदेश सरकार के कार्यालयों को भी उक्त निर्देशों के पालन में 14 अप्रैल तक बंद रखे की कार्रवाई की जाए।

लॉक डाउन के दौरान होगा स्वैच्छिक रक्तदान

राज्य शासन ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिये हैं कि आम नागरिकों से जिले के शासकीय ब्लड बैंक में अपाइंटमेंट लेकर स्वैच्छिक रक्तदान के लिये अपील जारी करें। लॉक डाउन के कारण स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित नहीं कर पाने के कारण ब्लड बैंक (ब्लड सेंटर) में रक्त की कमी को देखते हुए यह कार्यवाई की गई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today