Category Archives: देश

कोविड-19 मरीजों के लिये पूर्णत: समर्पित अस्पतालों और वार्डों की व्यवस्था के निर्देश

राज्य शासन ने अस्पतालों में संक्रमण की संभावना को समाप्त करने के लिये कोविड-19 के मरीजों के प्रबंधन के लिये अलग से चिन्हित अस्पताल अथवा वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश जारी किये हैं। आयुक्त स्वास्थ्य ने इस संबंध में सभी चिकित्सा महाविद्यालयों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, सिविल सर्जनों और निजी चिकित्सालयों को इस संबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

तबलीगी जमात में शामिल 107 लोगों में से 67 चिन्हित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में एक उच्च-स्तरीय बैठक में तबलीगी जमात में शामिल  लोगों को  सभी के हित में क्वारेंटाइन में रखे जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। चौहान ने निर्देश दिये कि भोपाल के अलावा अन्य जिलों से भी जमात में शामिल हुए लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री प्राप्त की जाए और उसके मुताबिक एहतियाती कदम भी उठाए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर दिल्ली से वापस मध्यप्रदेश पहुँचने वाले लोगों के संबंध में ऐहतियात बरतना जरूरी है।

मुख्यमंत्री को सहायता कोष के लिये 5 लाख का चैक भेंट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज  शॉपर्स कंस्ट्रक्शन की ओर से  कोरोना से बचाव कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 5 लाख रुपए का चैक  भेंट किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री विश्वास सारंग और कम्पनी के प्रतिनिधि श्री भारत शुक्ला, श्री प्रदीप प्रकाश और श्री राजीव शुक्ला उपस्थित थे।

कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाएं: राज्यपाल

राज्यपाल लालजी टंडन ने नागरिकों का आव्हान किया है कि उनकी गली-मोहल्लों में आने वाले सफाई कर्मचारी से लेकर वरिष्ठतम प्रशासनिक अधिकारी के प्रति आभार की अभिव्यक्ति ताली बजा कर, जिंदाबाद का नारा लगा कर अथवा धन्यवाद के दो बोल बोलकर करें, उनका मनोबल बढ़ाएं। अपने सद्भाव को प्रकट करें। उन्होंने कहा कि हम सब की यह छोटी-सी पहल अपनी जान की परवाह किए बगैर आमजन की सेवा में लगे योद्धाओं के मनोबल को न केवल दोगुना करेगी बल्कि उनके परिवारजनों को भी हिम्मत और हौसला देगी।

तबलीग जमात में शामिल प्रदेश के नागरिकों को चिन्हित कर क्वॉरेन्टाइन में रखें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में निर्देश दिए हैं कि तबलीग जमात में हिस्सा लेने वाले प्रदेश के नागरिकों को क्वॉरेन्टाइन में रखने की व्यवस्था की जाए।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जैसा कि समाचार मिले हैं, कुछ दिन पूर्व तबलीग जमात का एक बड़ा धार्मिक आयोजन हुआ था। इसमें पूरे देश के श्रद्धालु भाग लेने गए थे। इस समूह में से 200 लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने तथा इनमें से 6 लोगों की तेलंगाना में मृत होने की सूचना प्राप्त हुई है। मध्य प्रदेश से भी 100 से अधिक व्यक्ति इस धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है। इस संदर्भ में पूर्ण सजग रहने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने फोन पर इंदौर के सेवाभावियों से की बातचीत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर में आम जनता को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए दी जारी रही सेवाओं के लिए कुछ चिकित्सकों, समाजसेवियों, राजस्व और नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं आदि को बधाई दी।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने फुट पेडल ऑपरेटेड हैंड वाश मशीन

COVID-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से अपने रेल कर्मियों को बचाने हेतु भोपाल मण्डल द्वारा लगातार जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में मण्डल के डीजल शेड इटारसी में रेल कर्मचारियों द्वारा उपलब्ध संसाधनों से एक फुट पेडल ऑपरेटेड हैंड वाश मशीन (Foot Pedal operated hand wash machine ) बनाई गई है, इसका संचालन हाथों का उपयोग किये बिना ही किया जा रहा है।

निजामुद्दीन से आई जमातें भोपाल के 31 लोग, जहांगीराबाद-एशबाग की मस्जिदों में मिले

निजामुद्दीन से हुए धार्मिक जलसे में हजारों लोग जमा हुए थे जिनमें कई विदेशी जमातें भी थीं। इन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका के चलते पूरे देश में सनसनी फैली हुई है। इस जलसे में शामिल हुई जमातों में से कुछ मध्यप्रदेश भी आई हैं जिनमें 107 लोग बताए जाते हैं। भोपाल के जहांगीराबाद और एशबाग क्षेत्र की तीन मस्जिदों में करीब 31 लोग पाए गए हैं जिन्हें मस्जिदों में ही क्वारेंटाइन किया गया है। उनके सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बनाई रसोई

कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई के दौरान उमरिया की अति‍रिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा सिंह ने मानवता की एक अलग ही मिसाल पेश की है। वे लॉकडाउन में अपनी ड्यूटी के दौरान एक कड़क पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आईं तो जब आर्थिक रूप से कमजोर लोगों एवं श्रमिकों को भोजन के लिए परेशान देखा तो एक संवेदनशील भारतीय नारी बन गईं। वे अपने पद को एक किनारे रखकर कुशल गृहणी की तरह भोजन बनाने में जुट गईं। अपने स्टॉफ के सहयोग से भोजन तैयार कर उन्होंने जरूरतमंदों तक पहुँचाया। पुलिस का यह रूप देखकर श्रमिकों की आंखे छलक आईं और वे पुलिस का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहे थे।

नीमच पुलिस के श्रमिकों के अस्थाई पुनर्वास केन्द्र

लॉकडाउन की घोषणा के बाद नीमच जिले की सीमा पर पहुँचे श्रमिकों के लिए नीमच पुलिस ने जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर विभिन्न स्थानों पर अस्थाई आवास एवं भोजन का इंतजाम कराया है। जिले की सीमा पर स्थित एक दर्जन अंतर्राज्‍यीय चैक पोस्ट एवं अंतर जिला चैक पोस्ट के समीप स्थित ढाबा, टोटल, मैरिज गार्डन एवं अन्य सार्वजनिक भवनों में पुनर्वास शिविर बनाए गए हैं। इन शिविरों में श्रमिकों को पहुँचाने के पूर्व सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जीवन रक्षक दवाएँ भी मुहैया कराई गईं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today