Category Archives: देश

पुलिस मुख्यालय में समयमान वेतनमान के आदेश, मगर कर्मचारी हो रहे बिना लाभ के रिटायर

मध्य प्रदेश के पुलिस मुख्यालय में सीआईडी के कर्मचारियों को राज्य शासन के जुलाई 2023 से दिए जाने वाले समयमान वेतनमान का लाभ अब तक नहीं मिल पा रहा है। सीआईडी में समयमान वेतनमान फिक्सेशन करने वाले कर्मचारियों को समय सीमा में संबंधित कार्य नहीं करने पर प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में स्थानांतरण करने के बाद भी अब तक इसका लाभ कर्मचारियों व रिटायर लोगों को नहीं मिल पाया है। सेवारत कर्मचारियों को जहां राशि नहीं मिलने से पारिवारिक जिम्मेदारियों में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा रहा है तो रिटायर होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद के लाभों को मिलने में परेशानी हो रही है। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की विशेष रिपोर्ट।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिताजी बाबा महाकाल के श्री चरणों में समाहित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता सेठ श्री पूनमचंद यादव का मंगलवार की रात को निधन हो गया जिनका आज उज्जैन में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में कई प्रमुख नेता, अधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए।

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स के अधिकारियों-निजी कंपनी के साझेदारों ने हेराफेरी की, छह करोड़ का SECL को चूना लगाया

सीबीआई ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा निजी कंपनी के मालिक व साझेदार के साथ मिलकर करीब छह करोड़ से ज्यादा का चूना लगाया। इन लोगों ने रिकॉर्ड में हेराफेरी करके एसईसीएल को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाया। सीबीआई ने वरिष्ठ सर्वेक्षक (तत्कालीन कोलियरी सर्वेक्षक), जामपाली ओपन कास्ट माइन (ओसीएम), रायगढ़ क्षेत्र और एक निजी कंपनी के साझेदारों के खिलाफ मामला दर्ज करके तलाशी ली। पढ़िये रिपोर्ट।

पूरे देश को मिलेगा इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन परियोजना का लाभ: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के साथ इंदौर-मनमाड़ रेललाइन परियोजना के संबंध में इंदौर में आयोजित पत्रकारवार्ता को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न सिर्फ विकास, पर्यटन, कृषि और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह परियोजना 138 करोड़ किलो कार्बनडाइऑक्साइड का उत्सर्जन रोकेगी, जो 5.5 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है। उक्त परियोजना पर्यावरण के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। सीधे तौर पर यह परियोजना भले ही मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के लिए है, लेकिन इसका लाभ देश के हर अंचल को मिलेगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार इस परियोजना को समय से पहले पूर्ण कराने के लिए मिलकर काम करेगी।

किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान में अनियमित-बिना टिकट 336 यात्री पकडे

भोपाल रेल मंडल ने हरदा स्टेशन पर किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 336 ऐसे यात्री मिले जिनके उचित टिकट नहीं था या फिर वे अनियमित रूप से यात्रा कर रहे थे। इन यात्रियों के खिलाफ रेलवे ने कार्रवाई करते हुए डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना किया। पढ़िये रिपोर्ट।

“पेसा एक्ट” अंतर्गत ग्राम सभा सशक्तिकरण के प्रयास जरूरी : राज्यपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पेसा अंतर्गत ग्राम सभाओं को प्रभावी बनाने के लिए उनको हैन्ड होल्डिंग सपोर्ट उपलब्ध कराने की संभावनाओं का परीक्षण किया जाना चाहिए। सभी ग्राम सभाओं द्वारा पेसा एक्ट के प्रावधानों का सफलता पूर्वक उपयोग किया जाए। समुदाय विकास के पथ पर समान रुप से सबके साथ आगे बढ़े। इस संबंध में जन-जागृति के साथ जन-जागरण के लिए विभागीय स्तर पर पहल की जानी चाहिए।

मध्यप्रदेश की उन्नति के लिए समर्पित हैं डॉ. मोहन यादव : आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज

आचार्य 108 श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज ने मध्यप्रदेश में जन-कल्याण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व की सराहना की है। आज राजस्थान के झालरापाटन में अपने 52 वें जन्म दिवस और 36 वें चातुर्मास कार्यक्रम में जैन मुनि श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज ने कहा कि मध्यप्रदेश की उन्नति के लिए समर्पित और ऊर्जावान मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. यादव ने अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आशीर्वाद भी दिया।

Add. SP की पुत्रवधु की खुदकुशी की घटना पर संगठनों की पदयात्रा, इंदौर में ‘जस्टिस फॉर श्रेया’ के नारे लगे

इंदौर में एक पुलिस अधिकारी की नवविवाहित पुत्रवधु की खुदकुशी की घटना को लेकर संगठनों ने रविवार को मार्च निकाला। पुलिस अधिकारी की बहू श्रेया को न्याय दिलाने के लिए राजवाड़ा से लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस तक निकाले गए मार्च में जस्टिस फॉर श्रेया के नारे भी लगे। पढ़िये रिपोर्ट।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोटरी क्लब के कार्य प्रशंसनीय – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोटरी क्लब उज्जैन द्वारा संचालित इंटरसिटी साक्षरता कार्यक्रम के प्रतिनिधियों को आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास से वीसी द्वारा जुड़कर रोटरी क्लब के शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की और उनके प्रकल्पों की सराहना की।

जिस माह की है राशन सामग्री, अब उसी माह में मिलेगी : खाद्य मंत्री राजपूत

भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में वितरित की जाने वाली खाद्यान्न सामग्री के संबंध में जारी नये निर्देशों के अनुसार अब पात्र परिवारों को राशन सामग्री का वितरण प्रत्येक माह की 1 से 31 तारीख तक करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today