Category Archives: देश

हजारीलाल रघुवंशी का देहांत

कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता और पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंंशी का गुरुवार को निधन हो गया। वे सिवनी मालवा का प्रतिनिधित्व करते थे। उनके पुत्र ओम रघुवंशी भी एक बार विधायक रह चुके हैं। रघुवंशी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की है।

धार, देवास व खंडवा में भी मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज

मध्यप्रदेश के खंडवा, देवास, और धार में कोरोना पॉजिटिव मरीज और मिले हैं। धार में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है तो देवास में तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, खंडवा जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5 पहुंच गई है।

इंदौर, भोपाल एवं उज्जैन को टोटल सील करें: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि अधिक कोरोना संक्रमण वाले इंदौर, भोपाल और उज्जैन को टोटल सील कर दिया जाए। दूसरे ज़िलों में भी संक्रमित क्षेत्रों को टोटल सील किया जाए। इन क्षेत्रों में जिला प्रशासन आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करे। इन क्षेत्रों से कोई भी व्यक्ति अंदर-बाहर आ-जा नहीं सकेंगे। कोरोना संबंधी कार्य में सभी शासकीय विभागों की तथा उनके संसाधनों की सेवाएं ली जाएं। मुख्यमंत्री आज मंत्रालय में प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं नियंत्रण व्यवस्थाओं की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे।

छिंदवाड़ा में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले

छिंदवाड़ा में बुधवार की रात को 2 और लोगो की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इन्हें मिलाकर छिंदवाड़ा में चार लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं और एक की मौत हो चुकी है। कोरोना पॉजिटिव चारों व्यक्ति आपस में रिश्तेदार ही हैं।

विद्युत उपभोक्ताओं को रजिस्टर्ड व्हाट्सअप पर मिलेगा बिल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के लिए उनके रजिस्टर्ड व्हाट्सअप नंबर पर बिजली बिल प्रदान करने की सुविधा शुरू कर दी गयी है। कोविड-19 संक्रमण के मद्देनज़र उपभोक्ताओं को ज़्यादा से ज़्यादा ऑनलाइन तकनीक द्वारा बिल प्रदान किया जाने का निर्णय लिया गया है| उपभोक्ताओं को उनके रजिस्टर्ड Whatsapp नंबर पर हर माह बिजली का बिल उपलब्ध कराया जायेगा, इससे उपभोक्ताओं को बिल मिलने में विलम्ब की समस्या दूर होगी।

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें) 

आपत्तिजनक पोस्ट, फारवर्ड तथा लाईक करने पर प्रतिबंध

लोकशांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सामजिक समरसता बनाए रखने के उद्देश्य से दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने या शेयर करने पर प्रतिबंध लगाया है।

आर्थिक संकट से निपटने में सुझाव के लिये समिति गठित

राज्य शासन ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण प्रदेश में उत्पन्न आर्थिक संकट से निपटने में सुझाव देने के लिये 4 सदस्यीय समिति का गठन किया है। अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अनुराग जैन को समिति का समन्वयक बनाया गया है। समिति से 15 अप्रैल, 2020 तक सुझाव प्रस्तुत करने को कहा गया है।

15 जून से पहले समाप्त करें सड़क संधारण कार्य: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पिछले 15 वर्षों में मध्यप्रदेश की सड़कों को बेहतरीन बनाया गया है। गांव-गांव तक सड़कें पहुंचाई गई हैं। अब  अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इन सड़कों का नियमित रूप से संधारण हो एवं समय-समय पर आवश्यक मरम्मत आदि की जाए, जिससे सड़कें खराब ना हों। उन्होने कहा कि हर हाल में 15 जून, 2020 से पहले ये कार्य समाप्त कर लिये जाएं।

न डरना है, न रूकना है, हमें तो बस जीतना है: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को संदेश दिया है कि ‘न डरना है, न रूकना है, हमें तो बस जीतना है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today