Category Archives: देश

सिंधिया का फर्जी ट्विटर एकाउंट बनाने की सायबर पुलिस को शिकायत

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम से बुदनी के किसी व्यक्ति ने ट्विटर एकाउंट खोल लिए जाने की शिकायत सायबर पुलिस अधीक्षक को की गई है। इसके माध्यम से सूचनाएं भेजी जा रही थीं जिसका पता चलने पर सिंधिया समर्थक भाजपा नेता पंकज चतुर्वेदी ने सायबर पुलिस अधीक्षक को शिकायत की है।

पूर्व मुख्यमंत्रियों से शिवराज ने मांगे सुझाव

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्रियों कमल नाथ, दिग्विजय सिंह और उमा भारती से सुझाव मांगे हैं। चौहान ने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को मोबाइल लगाकर उनसे चर्चा की है। उनसे सुझाव देने को कहा है।

राज्यपाल टंडन नहीं मनाएंगे जन्मदिन

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उनका 12 अप्रैल को जन्मदिन है। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर बिगड़ी हुई स्थिति के कारण राज्यपाल ने यह फैसला किया है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से पुन: अपील की है कि कोरोना केयर के लिये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कोष में दान दें। उल्लेखनीय है कि लालजी टंडन ने एक वर्ष तक राज्यपाल के रूप में मिलने वाले वेतन का 30 प्रतिशत कम लेने का निर्णय लिया है।

सरकार और संगठन कोरोना से योद्धा की तरह लड रहे हैं, यह जंग हम जरूर जीतेंगे

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज ऑडियो ब्रिज के माध्यम से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित प्रदेश भर के सांसद, पार्टी के विधायक, संगठन मंत्रीगण, जिलाध्यक्ष आदि को कोरोना की महामारी से निपटने की दिशा में सरकार द्वारा किए गए उपायों की विस्तार से जानकारी दी और आवष्यक सुझाव भी मांगे।

जनता को नगद उपलब्ध कराने घर पहुँच सेवा दें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संकट के चलते प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति है। कई स्थानों को सील भी किया जा चुका है। ऐसे में जनता को आवश्यकता के लिए नगद उपलब्ध कराने के लिए बैंके घर पहुँच सेवा दें। खाताधारकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की राशि ग्राम में ही निकालने की सुविधा प्रदान की जाए। बैंकों के ए.टी.एम. में पैसा रहे। डिजीटल भुगतान को प्रेरित किया जाए। इस कार्य के लिए बैंकें शाखावार तथा ग्रामवार माइक्रो प्लानिंग करें।

पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने सौंपा 11 लाख का चैक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री जयंत मलैया ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये 11 लाख रुपये का चैक भेंट किया। श्री जयंत मलैया ने 5 लाख रुपये की राशि का चैक स्वयं के बैंक खाते से और 6 लाख रुपये की राशि का चैक अपने पिताश्री श्री विजय कुमार मलैया की ओर से सौंपा।

कंटेनमेंट एरिया और जिलों की सीमाओं को प्रभावी ढंग से सील करने के निर्देश

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने प्रदेश के सभी संभागायुक्त एवं कलेक्टर्स को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि कंटेनमेंट एरिया तथा जिलों की सीमाओं को प्रभावी ढंग से सील किया जाये। प्रभावी जिलों की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई जाये और लोगों के आने-जाने को कड़ाई से प्रतिबंधित किया जाये। कंटेनमेंट एरिया से लोगों की आवाजाही को रोकने के लिये बेरीकेटिंग के साथ कार्डन ऑफ किया जाये।

कोरोना संकट में सीएम हेल्पलाइन पर 78% से अधिक समस्याओं का निराकरण

कोरोना वायरस संक्रमण के इस दौर में सी.एम. हेल्पलाइन-181 एवं 104 नम्बर पर बुधवार, 8 अप्रैल तक आमजन की सभी तरह की 78 प्रतिशत से अधिक समस्याओं का निराकरण किया गया। सी.एम. हेल्पलाइन पर इस अवधि में खाद्य सामग्री, दवाईयाँ, परिवहन, हॉर्वेस्टर की उपलब्धता, भोजन आदि के संबंध में कुल एक लाख 66 हजार 926 कॉल प्राप्त हुए। राज्य शासन ने तत्काल एक लाख 30 हजार 718 कॉल्स पर मिली समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया।

इंदौर, भोपाल, उज्जैन छोड़कर 15 जिलों में 46 कोरोना हॉट स्पॉट घोषित

राज्य शासन ने इंदौर, भोपाल और उज्जैन को छोड़कर 15 जिलों में कुल 46 कोरोना हॉट स्पॉट घोषित किये हैं। इन जिलों में कुल 75 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

कोरोना से बचाव और उपचार के लिए हों सर्वश्रेष्ठ कार्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना से बचाव में उपचार के सर्वश्रेष्ठ कार्य किए जाएं। कोरोना मरीजों को अच्छे से अच्छा इलाज मिले, ऐसी पुख्ता व्यवस्थाएँ की जाएं। जिनमें भी  कोरोना के लक्षण दिखें, वे तुरंत टेस्ट करवाएं। संक्रमित जिलों में चिन्हित किए गए हॉटस्पॉट्स को पूरी तरह सील करें और वहां आवश्यक वस्तुएं, दूध, दवाईयां आदि की सप्लाई जिला प्रशासन के माध्यम से की जाए।  

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today