-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
Category Archives: देश
कोर्ट के निर्णय से कांग्रेस बेनकाब: विष्णुदत्त शर्मा
कांग्रेस एक बार फिर न्यायालय में बेनकाब हुई है कांग्रेस हमेशा संवैधानिक संस्थाओं और उन पदों पर बैठे हुए लोगों का अपमान करती आई है। सत्ता बचाने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूरी कांग्रेस ने संवैधानिक पद के मुखिया राज्यपाल के आदेशों को न मानकर लगातार सुनियोजित तरीके से उनका अपमान किया। आज सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से कांग्रेस की दूषित मानसिकता उजागर हुई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से सत्य की जीत हुई है और सत्ता लोलुपता वाली कांग्रेस को करारा जवाब मिला है।
भोपाल में कोरोनो से संक्रमित 3 पॉजिटिव मरीज
भोपाल में आज 3 व्यक्तियों की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इनमें से एक व्यक्ति की राजकुमार यादव की मौत 11 अप्रैल को हुई थी यह टीबी बीमारी से ग्रस्त थे, इनकी आज कोरोना सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इनके अतिरिक्त आज दो अन्य सेम्पल की रिपोर्ट भी पॉज़िटिव आई है।
भारवाहक वाहन को रोका तो डायल 100 पर सूचना दें
मध्यप्रदेश के परिवहन आयुक्त वी मधुकुमार ने भारवाहन यानी मालयान के संचालकों को यह आश्वासन दिया है कि वे खाली या भरी किसी भी गाड़ी को लेकर सड़क पर आ-जा सकते हैं। अगर कोई उनकी गाड़ी को रोकता है तो डायल 100 पर सूचना दे दें जिससे रोकने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
कोरोना महामारी से निपटने के लिए भाजपा ने बनाई टॉस्क फोर्स, सिलावट भी शामिल
मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी और संक्रमण फैलने से रोकने लागू लॉकडाउन के हालातों को देखते हुए भाजपा ने अपनी शिवराज सरकार की मदद के लिए टॉस्क फोर्स बनाई है। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संगठन महामंत्री सुहास भगत, कैलाश विजयवर्गीय, गोपाल भार्गव, राकेश सिंह, नरोत्तम मिश्रा, राजेंद्र शुक्ला, मीना सिंह, तुलसी सिलावट और जगदीश देवड़ा को शामिल किया है।
आईपीएस ऐसोसिएशन ने बढ़ाए मदद के लिए हाथ
वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ समूचा मध्यप्रदेश एकजुट होकर एवं साहस पूर्वक लड़ाई लड़ रहा है। संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदो के लिए खाकी वर्दी का परोपकारी स्वरूप उभरकर सामने आया है। इस कड़ी में विशेष पुलिस महानिदेशक विजय यादव की अगुआई में आईपीएस एसोसिएशन ने भी कोरोना पीडि़तों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।
सज्जन वर्मा ने लिखा मुख्यमंत्री को सुझाव पत्र
सज्जन सिंह वर्मा ने लिखा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र – सरकारी खर्च में कटौती करें, किसानों की फसल बर्बाद ना होने दें, गरीबों से बिजली बिल 6 महीने तक नहीं वसूले जाए, स्वास्थ्यकर्मियों को मृत्यु होने पर 1 करोड़ की सहायता दी जाए ।
माल-वाहक वाहन रोकने पर प्रधान आरक्षक निलंबित
कलेक्टर विदिशा पंकज जैन द्वारा माल-वाहक वाहन को रोके जाने की जानकारी देने पर एसपी विदिशा द्वारा एक प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
जूम एप से महिला-बाल विकास के अमले को प्रशिक्षण
कोविड-19 की जंग में परिस्थितियां सामान्य होने में कितना वक़्त लगेगा, अभी निश्चित नहीं है, लेकिन लॉक-डाउन में महिला-बाल विकास विभाग ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण के लिए प्रयासों को जारी रखा है। विभाग का मैदानी अमला, विशेषकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस अमले को कोविड-19 की वर्तमान परीस्थितियों और भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारी भी कराई जा रही है।
कोरोना से जंग में शामिल हुए आयुर्वेद चिकित्सकों के दल
कोरोना वायरस को परास्त करने की जंग में वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के जानकारों के दल जिलों के चिन्हित क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशो का पालन करते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने आम लोगों को रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए आधारभूत दवाओं का वितरण कर रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में होम्योपैथी दवाएं भी दी जा रही हैं।



