Category Archives: देश

दीनदयाल रसोई में 3500 गरीबों को स्वादिष्ट भोजन

देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन में जबलपुर शहर में गरीब, मजदूर और बेसहारा लोगों की भोजन की समस्या को हल करने में गोकुलदास धर्मशाला में चल रही दीनदयाल रसोई बड़ी भूमिका निभा रही है। इस रसोई से हर दिन 3500-3600 गरीबों को नि:शुल्क स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

मध्यप्रदेश में बुधवार से किसान से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की शुरुआत हो गई है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में किसानों से यह खरीदी की जा रही है। इसके लिए किसानों को एसएमएस से सूचना दी जा रही है और केवल उन्हीं किसानों को आने के लिए कहा जा रहा है।

पुलिसकर्मी रोज 11 बजे वायरलेस पर गीत सुनाकर करते हैं उत्साहवर्धन

वैश्विक महा‍मारी कोरोना के खिलाफ साहसपूर्वक लंबी लड़ाई लड़ रहे मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों के उत्साहवर्धन एवं उनका तनाव दूर करने के लिए इंदौर पुलिस ने अनूठी पहल की है। इंदौर के पुलिस महानिरीक्षक विवेक शर्मा की पहल पर खासतौर पर पुलिसकर्मियों के लिए ”गीत हम गायेंगे, कोरोना तुम्हें हरायेंगे” कार्यक्रम शुरू किया गया है।

वनोपज खरीदी 25 अप्रैल से होगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में वनोपज को लेकर एक बैठक संपन्न हुई। इसमें फैसला लिया गया कि प्रदेश में 25 अप्रैल से वनोपज की खरीदी प्रारंभ होगी। इस बार महुआ का मूल्य 35 रुपए प्रति किलो होगा। तेंदूपत्ते की तोड़ाई, 4 मई से तेंदूपत्ता खरीदी 25 अप्रैल से प्रारंभ होगी। तेंदूपत्ता का 2500 प्रति मानक बोरा भाव होगा।

भोपाल में आज 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए

भोपाल में आज 8 व्यक्तियों की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। आज तक भोपाल में 166 व्यक्ति की कोरोना सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

प्रदेश के बाहर फंसे मजदूरों के खातों में पहुंचेगे एक-एक हजार रुपये

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ऑडियो कॉन्फ्रसिंग के माध्यम से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित सांसदों, विधायगण एवं पार्टी के जिलाध्यक्षों से चर्चा के दौरान कहा कि वे मध्यप्रदेश के बाहर के प्रदेशों में फंसे मजदूरों के नाम, मोबाईल नं. एवं बैंक खातों की सूची बनाये जाने में प्रशासन की मदद करें। जैसे ही उनकी सूची प्राप्त हो जाएगी, उनके खातों में एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि तुरंत भिजवा दी जाएगी। वे जहां हैं वहीं से यह राशि निकाली जा सकेगी तथा उससे वे अपनी आवश्यक दैनिक जरूरतों की पूर्ति कर सकेंगे।

नगरीय निकायों-पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य स्थगित

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री दुर्ग विजय सिंह ने जानकारी दी है कि नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के मतदाता सूची पुनरीक्षण वर्ष 2020 का कार्यक्रम आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय कोविड-19 के कारण किये गये लाकडाउन के संदर्भ में लिया गया है।

2,43,123 लोगों को सीएम हेल्पलाइन से मिली राहत

प्रदेश में कोरोना के कारण लागू लाक डाउन में सी.एम. हेल्पलाइन नम्बर 181 आम नागरिकों और सभी जरूरतमंदों के लिये सबसे बड़ा आसरा केन्द्र बन गया है। इन नम्बर पर अब तक 2 लाख 43 हजार 123 लोगों को फोन करने पर भोजन, राशन, दवाओं तथा अन्य प्रकार की राहत उपलब्ध कराई गई है। सी.एम. हेल्पलाइन किसानों के लिये भी मददगार साबित हो रही है। इस पर अब तक किसानों की फसल कटाई, फसल परिवहन आदि की 628 समस्याओं का तुरंत निराकरण सुनिश्चित किया गया है।

नर्सिंग-जीएनएन अंतिम वर्ष की छात्राएं भोपाल-इंदौर में तैनात

कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण एवं प्रबंधन के लिये भोपाल एवं इंदौर जिले में शासकीय बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएन प्रशिक्षण केन्द्रों की अंतिम वर्ष की 50-50 छात्राएं 30 जून तक के लिये तैनात की गई हैं। ये छात्राएं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधीन कार्य करेंगी। छात्राओं को आदेश दिनांक से तीन दिन के भीतर ज्वाइनिंग देना होगी।

ग्रामीणों का घर पहुँच बैंक बनी दिव्यांग बैंक सखी शीला

प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण दिव्यांग बैंक सखी सुश्री शीला नायक का हौसला तोड़ने में नाकाम रहा। शाजापुर जिले की जनपद मोमन बडोदिया के गाँव बोलाई में दिव्यांग शीला ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर पहुँचा रही है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today