-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
Category Archives: देश
इंदौर, भोपाल, उज्जैन, खरगोन व होशंगाबाद कोरोना के रेड डिस्ट्रिक्ट
केंद्र सरकार ने देशभर के 207 जिलों को कोरोना के लार्ज आउटब्रेक रेड डिस्ट्रिक्ट घोषित किया है। इनमें मध्यप्रदेश के पांच जिले इंदौर, भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद और खरगोन को शामिल किया गया है।
माशिमं का उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 22 से शुरू होगा
मध्यप्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य कोरोना लॉकडाउन के आगे बढ़ जाने के कारण अब घर से ही मूल्यांकन का काम कराए जाने का फैसला हुआ है। घर से ही उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम कराने का काम 22 अप्रैल से शुरू कराया जाएगा।
कोरोना संकट में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के उपाय जरुरी
राज्यपाल लालजी टंडन ने प्रदेश में आयुष औषधियों के उत्पादन और वितरण की व्यवस्था की राजभवन में समीक्षा करते हुए कहा की कोरोना वायरस से बचाव और नागरिकों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुष औषधियों के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने इसके उपचार के लिए शोध एवं अनुसंधान के प्रयासों पर विशेष बल दिया।
कोविड से निपटने शासकीय सेवक देंगे 1 दिन का वेतन
प्रदेश में कोविड-19 महामारी से निपटने में सहयोग के लिये राज्य शासन के अधिकारियों-कर्मचारियों के माह अप्रैल के वेतन से (मई माह में देय) एक दिन के मूल वेतन की राशि की कटौती की जायेगी। संचालक बजट ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश को शासकीय सेवकों के संगठनों के आग्रह पर इस कटौती से मुख्यमंत्री सहायता कोष में लगभग 100 करोड़ रूपये की राशि प्राप्त होना संभावित है।
प्रशांत श्रीवास्तव मुख्यमंत्री सचिवालय में ओएसडी पदस्थ
राज्य शासन ने प्रशांत श्रीवास्तव (अशासकीय व्यक्ति) को मुख्यमंत्री की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया है। संविदा आधार पर की गई यह नियुक्ति श्री श्रीवास्तव के कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से आगामी आदेश तक के लिये की गई है।
जीरापुर (राजगढ़) मंडी निरीक्षक निलम्बित
राजगढ़ जिले में कृषि उपज मंडी जीरापुर के मंडी निरीक्षक दीनानाथ राठौर को रबी फसलों की समर्थन मूल्य खरीदी के कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष बना मददगार
प्रदेश में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के दौरान लोगों की दिक्कतों, जिज्ञासाओं आदि के त्वरित समाधान के लिये विशेष राज्य-स्तरीय नियंत्रण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) भोपाल के स्मार्ट सिटी सेन्टर में संचालित किया जा रहा है। राज्य-स्तरीय नियंत्रण कक्ष को प्राप्त 18 हजार 668 फोनकॉल में से 15 हजार 279 में त्वरित कार्रवाई कर लगभग 82 % का समाधान किया गया। नियंत्रण कक्ष द्वारा किये जा रहे सहयोग एवं सहायता से अब तक एक लाख 62 हजार 176 लोग लाभान्वित हो चुके हैं।
मासूम अन्वी ने कोरोना से लड़ने दिये गुल्लक के 11000
प्रदेश के मासूम बच्चे भी अब कोरोना वायरस के खतरों को समझने लगे हैं। बड़ों के साथ ये बच्चे भी कोरोना के खतरे से निपटने में घर पर रहकर परिवार को सहयोग कर रहे हैं। बड़ों की देखादेखी खुद भी अपनी बचत के पैसे इस बीमारी की रोकथाम के लिये देने लगे हैं। ग्वालियर शहर की 9 वर्षीय कुमार अन्वी दुबे ने कंट्रोल रूम पहुँचकर कमिश्नर श्री एम.बी. ओझा को अपनी गुल्लक में साल भर में इक्कठा किये गये 11 हजार रुपये सौंप दिये।
कोरोना संक्रमितों के लिये एडवांस लाइफ सपोर्ट युक्त एम्बुलेंस
कोरोना संक्रमण के मुश्किल दौर में जबलपुर के सेठ गोविंददास जिला चिकित्सालय (विक्टोरिया हॉस्पिटल) से कोरोना संक्रमितों और संदिग्धों को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल तक मरीजों को पहुँचाने के लिये चौबीसों घंटे एडवांस लाइफ सपोर्ट युक्त फुली एसी एम्बुलेंस 108 हरदम तैयार रहती है। एम्बुलेंस के चालक अजय साहू और एम्बुलेंस टेक्नीशियन अब्दुल जाहिद विगत 20 मार्च से लगातार कोरोना प्रभावितों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाने का काम कर रहे हैं। इन्होने एम्बुलेंस से जिले में पाए गए सभी 11 कोरोना पॉजीटिव मरीजों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाया।



