Category Archives: देश

इन्दौर से एकसाथ 30 कोरोना संक्रमित स्वस्थ, अब घर रवाना होंगे

इंदौर में कोरोना मरीज़ों के बेहतर उपचार से सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अरविंदो हास्पिटल से एकसाथ 30 मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घर जाने को तैयार हैं। इन्हें रात तक अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

आशुतोष राणा-राजपाल यादव ने बढ़ाया कोरोना योद्धाओं का मनोबल

 फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा और राजपाल यादव ने कोरोना संकट में स्व-प्रेरणा से जबलपुर शहर के हॉट स्पॉट कंटेनमेंट एरिया कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में पहुँचकर तैनात पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी सीख दी। पुलिस अधीक्षक श्री अमित सिंह साथ रहे।

लॉकडाउन में जरूरतमंदों को राशन पहुँचा रहा ग्रामपूजन पुण्य दल

सागर जिले मेंकोरोना संकट में जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री और भोजन पैकेट पहुँचाने में ग्रामपूजन पुण्य दल प्रशासन की मदद कर रहा है।

जिला अस्पताल अनूपपुर को दान में मिले 2 वेंटिलेटर्स

जिला अस्पताल अनूपपुर को एम.बी. पावर जैतहारी ने 20 लाख रूपये लागत के दो वेंटिलेटर दान किये हैं। ये वेंटिलेटर पिछले दिनों कलेक्टर श्री चन्द्रमोहन ठाकुर और पुलिस अधीक्षक श्रीमती किरणलता केरकेट्टा की उपस्थिति में भेंट किये गयें। अब जिला अस्पताल में वेंटिलेटर की संख्या एक से बढ़कर तीन हो गयी है।

मोहल्ले, चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए मोबाइल वैन सेवा

जबलपुर में पुलिस प्रशासन ने गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सेहतमंद रखने के लिये सेनिटाइजेशन और मेडिकल मोबाइल वैन सेवा शुरू की है। यह सेवा पुलिसकर्मियों के लिये कोरोना के विरूद्ध जंग में सुरक्षा कवच का काम कर रही है।

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें)

मुख्यमंत्री सचिवालय में हरिशचन्द्र सिंह ओएसडी

राज्य शासन ने मुख्यमंत्री की निजी स्थापना में हरीशचन्द्र सिंह (अशासकीय व्यक्ति) को विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किया है। इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

जिला-जनपद पंचायत अध्यक्षों के कार्यकाल में वृद्धि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार ने जिला एवं जनपद पंचायत के अध्यक्षों के कार्यकाल में वृद्धि का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला एवं जनपद अध्यक्षों के प्रतिनिधि मंडल से मुख्यमंत्री निवास पर चर्चा के दौरान बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल में वृद्धि आगामी चुनाव होने तक के लिए होगी।

पुलिस 3000 जरूरतमंदों को करा रही है भोजन

पुलिस, प्रशासन, स्‍वास्‍थ व सफाई कर्मी एवं नगर निगम अमला वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिए साझा रूप से दिन-रात जुटे हैं। वहीं समाज के कोरोना वॉरियर्स भी संकट की इस घड़ी में पुलिस के सहयोग से असहाय एवं जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचा रहे हैं।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योगदान दें बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधिः विष्णुदत्त शर्मा

कोरोना वायरस के प्रसार पर नियंत्रण और इसके खात्मे के लिए केंद्र और राज्य सरकारें हरसंभव प्रयास कर रही हैं, लेकिन यह लड़ाई सिर्फ सरकारों की लड़ाई नहीं है। इस लड़ाई में जीत हासिल करने के लिए जरूरी है कि हमारे बुद्धिजीवी, राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि और समाज का प्रत्येक व्यक्ति आगे आए और अपना योगदान दे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कोविड-19 को परास्त करने के लिए पूरे समाज से जुट जाने का आह्वान करते हुए कही।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today