Category Archives: देश

चौहान ने कोरोना से जंग जीते मरीजों से की बातचीत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज चिरायु अस्पताल बैरागढ़ भोपाल से कोरोना की जंग जीत का डिस्चार्ज होकर जा रहे छह व्यक्तियों से बातचीत की। वहां से आज कुल 28 मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घर को जा रहे हैं।

गाइड लाइनों का सख्ती से पालन कर प्रारंभ करें उद्यम

मुख्यमंत्र शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के उद्योगों के प्रतिनिधियों से कहा है कि आपके सहयोग से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा करेंगे। भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का सख्ती से पालन करते हुए उसमें दिए गए उद्योगों को ही 20 अप्रैल से प्रारंभ किया जाए। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि संक्रमित क्षेत्रों से कोई भी मजदूर कार्य पर न आएं। कार्य क्षेत्रों पर मास्क, सेनेटाईजर सभी सुरक्षात्मक उपयों का उपयोग किया जाए। यथासंभव कार्य स्थल पर ही मजदूरों के रूकने की व्यवस्था की जाए।

निजी डॉक्टरों व चिकित्सा कर्मियों का भी बीमा होगा

कोरोना वायरस संक्रमण की लड़ाई में सीधे रूप से लगे निजी चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों का शासकीय चिकित्सा कर्मियों की तरह 50 लाख का बीमा कराया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोविड-19 पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान डॉक्टरों से चर्चा कर रहे थे।

किसानों को वर्ष 20-21 में भी शून्य प्रश ब्याज पर फसल ऋण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में संपन्न वित्त एवं सहकारिता विभाग की बैठक में निर्णय लिया कि किसानों को फसल ऋण दिए जाने के लिए पूर्व के वर्षों में संचालित जीरो प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण योजना को वर्ष2020-21 में भी जारी रखा जाएगा। पिछली सरकार द्वारा इस सुरक्षित सुविधा को बंद जाने पर विचार किया जा रहा था। 

कोरोना कार्य से सीधे जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों को 10 हज़ार प्रतिमाह सेवा राशि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर सहित प्रदेश में व्यापक रूप से कोरोना टेस्टिंग की गई है जिसके कारण शुरुआत में आंकड़े ज्यादा दिखाई दे रहे हैं, परंतु शीघ्र ही हम इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण एवं विजय पा लेंगे। हमने सभी संक्रमित क्षेत्रों को सील कर वहां व्यापक सर्वे करवाया है, जिससे कोई भी संक्रमित व्यक्ति टेस्ट से छूटे नहीं और संक्रमण पूरी तरह से रुक जाए। प्रदेश में कोरोन इलाज की भी सर्वोत्तम व्यवस्था की गई है।

कोरोना लॉकडाउन में रिश्वत लेते गिरफ्तार

जनपद पंचायत विजयपुर के सीईओ अरविंद शर्मा को 1 लाख 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। विजयपुर डीएसपी सतीश कुमार साहू ने यह कार्यवाही की। मामले से जुड़े तीन पंचायत सचिवों को भी गिरफ्तार किया गया है।

कोरोना लॉकडाउन में अवैध शराब बिक्री

इंदौर में क्राइम ब्रांच ने कोरोना लॉकडाउन के बावजूद बेची जा रही अवैध शराब को पकड़ा है। क्राइम ब्रांच ने 350 पेटी शराब पकड़ी है। अवैध शराब कारोबार के आरोप में 11 आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। यह अवैध शराब इंदौर के परदेशीपुरा तथा एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बेची जा रही थी।

कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए किसान रथ मोबाइल एप लांच

विश्वव्यापी कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में, देश में खेती-किसानी से जुड़े तमाम लोगों को हरसंभव मदद और राहत देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार निरंतर काम कर रही है। इसी तारतम्य में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को, कृषि उत्पादों के परिवहन में सुगमता लाने के उद्देश्य से किसान रथ मोबाइल एप लांच किया।

इंदौर में विमान से जनवरी-फरवरी में आए यात्रियों से कोरोना संक्रमण फैला

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह का मानना है कि जनवरी-फरवरी में कोरोना वायरस इंदौर में विमान सेवाओं से आए लोगों के माध्यम से आया। उस करीब पांच से छह हजार लोग यहां आए। उस समय की व्यवस्थाओं के बारे में पता नहीं लेकिन तब इन्हें सख्ती के साथ स्क्रीनिंग कर होम क्वारेंटिन किया जाना था।

विमान से कोरोना टेस्ट के लिए 900 सैम्पल दिल्ली भेजे

मध्यप्रदेश शासन ने शुक्रवार को विमान से करीब 900 सैंपल कोरोना की जांच के लिए भोपाल से दिल्ली भेजे। ये सभी सैंपल हमीदिया/BHMRC/एम्स में कलेक्ट किये गए हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today