-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
Category Archives: देश
नवजात के साथ कोरोना ड्यूटी पर आंगनवाडी कार्यकर्ता प्रीति बैरागी
देवास जिले के ग्राम निपानिया में आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमती प्रीति बैरागी ने तीन अप्रैल को खूबसूरत बच्ची को जन्म दिया और उसके बाद से अभी भी अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। प्रीति ने गर्भावस्था में भी सेक्टर पर्यवेक्षक की सलाह के बावजूद छुट्टी नही ली, अपनी ड्यूटी पर रहकर ग्रामीणों को कोरोना से बचाने में जुटी रही।
कोरोना संक्रमण रोकने पीपीई किट्स निर्माण में अव्वल इंदौर
प्रदेश में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिये औद्योगिक विकास केन्द्र इंदौर ने बड़े पैमाने पर जीवन रक्षक पीपीई किट्स बनाने का बीड़ा उठाया है। मुख्य सचिव ने गुजरात, महाराष्ट्र तथा बेंगलुरू के उत्पादकों से चर्चा कर 2 लाख किट्स बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित की है।
शिवराज मंत्रिमंडल के पांच मंत्रियों की शपथ, दो सिंधिया समर्थक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की शपथ के 29वें दिन मंगलवार को आखिरकार मंत्रिमंडल की शपथ हुई। इसमें कमल नाथ सरकार को गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले दो सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत भी शामिल हैं। मंत्रिमंडल के मंत्रियों को किसी विभाग का मंत्री नहीं बनाया है बल्कि उन्हें संभागवार जिम्मेदारी देकर काम संभालने को कहा गया है।
कलेक्टर के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा
राजगढ़ कलेक्टर नीरज सिंह द्वारा सिविल सर्जन ऑफिस में रखी गई बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से लेकर चिकित्सक मेडिसिन जैसे डॉक्टरों के साथ अभद्रता की गई। एसडीएम को पीपीई किट देने पर उन्होंने अपना गुस्सा उतारा।
शिवराज सिंह मंत्रिमंडल की शपथ आज होने की संभावना
भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शपथ लेने के 29 वें सोमवार को मंत्रिमंडल की शपथ होने की संभावना है। इसके लिए देर रात राजभवन में तैयारियां शुरू होने की सूचना थी लेकिन मंत्रिमंडल शपथ को लेकर किसी ने पुष्टि नहीं की। हालांकि शपथ को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट वायरल हुईं।
कोरोना संकट में सुरक्षित गेहूँ उर्पाजन व्यवस्था
प्रदेश में कोरोना संकट में भी सुरक्षित गेहूँ उपार्जन व्यवस्था से किसान प्रसन्न हैं। आगर-मालवा जिले में 15 अप्रैल से 39 केन्द्रों पर प्रतिदिन एसएमएस के माध्यम से किसानों को सूचना देकर बुलाया जा रहा है। एसएमएस से खरीदी केन्द्र पर किसानों की आवाजाही से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आसान हो गया है।
कोरोना प्रभावित जिलों में नहीं खुलेंगे दफ्तर: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, खरगोन सहित सभी संक्रमण प्रभावित जिलों में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य दफ्तर नहीं खुलेंगे। आवश्यक सेवाओं के अलावा अन्य आर्थिक गतिविधियाँ संचालित नहीं की जाएंगी। श्री चौहान ने कहा कि संक्रमण मुक्त जिलों में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग एवं लॉक डाउन के नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए चयनित आर्थिक गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।
वन विहार में वन्य-प्राणियों के लिए ग्रीष्मकालीन इंतजाम
भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य-प्राणियों को गर्मी से राहत पहुँचाने के इंतजाम किए गए हैं। हर साल की तरह इस साल भी माँसाहारी प्राणियों सिंह, बाघ, तेन्दुआ आदि को गर्मी और लू से बचाने के लिये उनकी हाउसिंग में कूलर, खस की टेटीस और गहरे रंग के मोटे पर्दे लगाए गए हैं। हाउसिंग की साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
महेशचन्द्र चौधरी कमिश्नर जबलपुर संभाग पदस्थ
राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार श्री महेशचन्द्र चौधरी सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर को कमिश्नर जबलपुर संभाग और श्री रवीन्द्र कुमार मिश्रा कमिश्नर जबलपुर संभाग को सचिव मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया गया है।



