Category Archives: देश

मप्र वैज्ञानिक तरीके से गेहूँ भंडारण में अग्रणी राज्य बना

मध्यप्रदेश  समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूँ का वैज्ञानिक तरीके से भंडारण करने में देश का अग्रणी राज्य बन गया है।  प्रदेश की 289 सहकारी समितियों के 1 लाख 81 हजार से अधिक किसानों से उपार्जित 11 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का भंडारण 25 साईलो बैग और स्टील साइलो में किया जा रहा है।  

स्कूलों में 1 मई से 7 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश

प्रदेश में समस्त शासकीय और अशासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिये 1 मई से 7 जून 2020 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। स्कूल शिक्षा ने पूर्व में जारी आदेश में विद्यार्थियों के लिये 1 मई से 16 जून तक तथा शिक्षकों के लिये 01 मई से 9 जून तक के लिये ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया था।

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें)

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

लॉकडाउन में प्रदेश के प्रवासी मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूर सहायता योजना

कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन में मध्यप्रदेश के अन्य राज्यों में फँसे मजदूरों की सहायता के लिए ‘मुख्यमंत्री प्रवासी सहायता योजना-2020’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी जिला कलेक्टर्स को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। योजना में प्रवासी मजदूरों की जानकारी, पता, मोबाइल नम्बर आदि की जानकारी एकत्रित कर तात्कालिक आवश्यकता भोजन,दवाई आदि के लिए उन्हें 1000 रुपये दिए जाएंगे।

कोराना नियंत्रण के बाद भी रहना चाहिए जागरूकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कोरोना पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार सभी जरूरी उपाय कर रही है। जनता को इस वायरस के संक्रमण से मुक्त कराने के लिए बहुआयामी कदम उठाए गए हैं। चिकित्सा क्षेत्र के साथ ही प्रमुख समाजसेवियों और सामाजिक नेताओं का सहयोग भी प्राप्त किया जा रहा है।  प्राप्त सुझावों के अनुसार जनता के हित में अन्य आवश्यक निर्णय भी लिये जाएंगे।

महेश्वर विद्युत् परियोजना का जन विरोधी समझौता रद्द: नर्मदा बचाओ आंदोलन

नर्मदा बचाओ आंदोलन का दावा है कि मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिनमिटेड के 18 अप्रैल के आदेश से एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुआ है जिससे महेश्वर परियोजना को सार्वजानिक हित के खिलाफ मानते हुए परियोजना का विद्युत क्रय समझौता(पी पी ए) रद्द कर दिया है. इस आदेश के साथ ही परियोजना के लिए दी गई एसक्रो गारंटी और पुनर्वास समझौते को भी रद्द कर दिया गया है. महेश्वर परियोजना के खिलाफ नर्मदा बचाओ आन्दोलन के तहत प्रभावितों के 23 वर्ष के निरंतर संघर्ष की यह एक एतिहासिक जीत है और इस प्रकार इस परियोजना के रद्द होने से प्रदेश की जनता का 42000 करोड़ रुपया लुटने से बच जायेगा.

अस्पताल से घर आए मप्र पुलिस के 9 कोरोना योद्धा

मध्यप्रदेश पुलिस के 9 जांबाज कोरोना को हराकर एवं पूर्ण स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर आ चुके हैं। ऊँचे मनोबल , साहस एवं दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत इन सभी ने कोरोना पर फतह हासिल की है। 

डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा नया अध्यादेशः विष्णुदत्त शर्मा

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 123 साल पुराने महामारी कानून में जो संशोधन किया गया है, वह एक स्वागत योग्य कदम है। इस संशोधन के द्वारा डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले को गैर जमानती अपराध घोषित करके इसके लिए सजा का प्रावधान किया गया है। इस प्रावधान से डॉक्टरों तथा स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और वे निश्चिंत होकर काम कर सकेंगे।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ का शव मिला

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा रेंज अंतर्गत मेढरा बीट के कक्ष क्रमांक 488 आरएफकोर जोन अंतर्गत भदार नाला में संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ का शव मिला। टाइगर रिजर्व आपसी लड़ाई में इस 10 वर्षीय बाघ की मौत बता रहा है ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today