Category Archives: देश

ऐसी आर्थिक गतिविधियां प्रारंभ करें जिससे अधिक से अधिक लोगों को राहत मिले

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना के मौजूदा संकट से प्रदेश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। मजदूरों, छोटे व्यवसायियों आदि की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अत: प्रदेश में तुरंत ऐसी आर्थिक गतिविधियों प्रारंभ की जाना चाहिएं, जिससे अधिक से अधिक व्यक्तियों को इनका लाभ मिल सके। प्रदेश में रोजगार के अतिरिक्त अवसर जुटाने होंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ मंत्री नरोत्तम मिश्रा की वीसी, मृत्यु दर 4.8 पर आई

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के साथ कोरोना संक्रमित के संबंध में वीडियो कांफ्रेंस में बताया कि मध्यप्रदेश का सबसे ज्यादा पश्चिमी मध्य प्रदेश का क्षेत्र इंदौर और उज्जैन का कोरोना संक्रमण से प्रभावित है जहां सबसे ज्यादा कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं।

भोपाल में कोरोनो संक्रमण के 37 नए पॉजिटिव मरीज

भोपाल में आज 37 व्यक्तियों की कोरोना सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इनमें से 35 कोरोना संक्रमित (कोविड-19) व्यक्ति को चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित 2 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है जिनमे से एक व्यक्ति के सेम्पल मृत्यु उपरांत लिया गया था, दूसरे व्यक्ति का कोरोना का इलाज एम्स में चल रहा था।

रमजान का महीना शनिवार से शुरू होगा

मुस्लिम समुदाय के पवित्र रमजान महीने की शुरूआत शनिवार से होने जा रही है। इस्लामिक केलेन्डर के मुताबिक 25 अप्रैल को पहला रोजा होगा। कोरोना लॉकडाउन के रमजान के महीने में भी पिछले एक महीने की तरह मुस्लिम समुदाय के लोग अपने-अपने घर पर ही नमाज पढ़ेंगे और रोजा अफ्तार-सेहरी करेंगे।

पीडीएस में बायो मेट्रिक का उपयोग नहीं करने के निर्देश

कोरोना लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन की दुकानों से वितरित होने वाले अनाज में बायोमेट्रिक से ही वितरण की व्यवस्था को नहीं अपनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बायो मेट्रिक से सबसे ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण होने की संभावना के चलते खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने यह निर्देश जारी किए हैं। इस तरह की सूचनाएं मिलने के बाद विभाग ने यह निर्देश दिए।

सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ा रहे हैं वन नर्सरी श्रमिक

वन विभाग की 171 नर्सरी में काम करने वाले लगभग 5 हजार श्रमिक अपने घर-पड़ोस और गाँव वालों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाने के साथ कोरोना के खतरों से भी आगाह कर रहे हैं। स्थानीय मुख्य वन संरक्षक, अनुविभागीय अधिकारी और रेंज अधिकारी की देख-रेख में लगभग माह के 30 दिन काम करने वाले इन श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का प्रशिक्षण दिया गया था।

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें)

कोरोना नियंत्रण के लिये उज्जैन को 28 नए डॉक्टर

कोरोना संक्रमण के प्रबंधन और उपचार के लिये उज्जैन में 28 डॉक्टर पदस्थ किये गये हैं। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएँ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ 28 डॉक्टरों को अपनी सेवाएं उज्जैन में देने के निर्देश जारी किये गये हैं।

निजी विद्यालयों को फीस नियम शिथिल रखने के निर्देश

राज्य शासन ने प्रदेश के समस्त सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा अन्य समस्त बोर्ड से सम्बद्ध गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों को लॉकडाउन अवधि में फीस संबंधी नियमों को शिथिल रखने के निर्देश दिये हैं। इन विद्यालयों से कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 की 30 जून तक जमा कर सकने वाले बकाया शुल्क के लिये कोई विलंब शुल्‍क नहीं लें। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिये आगामी आदेश तक कोई शुल्क वृद्धि नहीं करें। पालकों को फीस की एकमुश्त अदायगी के लिये बाध्य नहीं करें।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today