Category Archives: देश

राजगढ़ कलेक्टर-एसपी ने मनोबल बढ़ाने खाट पर सोकर रात बिताई

राजगढ़ कलेक्टर और एसपी ने कोरोना लॉकडाउन में दिन-रात काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों की हौसला अफजाई के लिए गुना जिले की सीमा से लगे जलालपुरा गांव में रात बिताई। दोनों अधिकारियों ने गांव में ही खाट पर सोकर नींद ली और सरकारी अमले के साथ रातभर उनके अनुभव भी सुने।

नेत्रहीन महिला से दुष्कर्म करने के साथ घर में चोरी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक नेत्रहीन महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा है। महिला के चोरी गए मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगाते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

नर्मदा परिक्रमा के लिए गए श्रद्धालु गुजरात में फंसे

नर्मदा परिक्रमा के लिए 14 मार्च को श्रद्धालुओं का एक समूह मण्डला जिले से निकला था जो 21 मार्च से गुजरात मे भरुच के पास कोहना ग्राम में फस गया है! यह श्रद्धालुओं का दल जय सियाराम श्री संकट मोचन तपोवन धाम में लगभग 35 दिनों से ठहरा और घर वापसी की गुहार कर रहा है।

मंगला प्रसाद मिश्रा अपर संचालक विज्ञापन बने

मध्यप्रदेश के जनसंपर्क संचालनालय में अपर संचालक मंगला प्रसाद मिश्रा को इलेक्ट्रानिक मीडिया विज्ञापन का प्रभार सौंपा गया है। अभी तक यह दायित्व एचएल चौधरी देख रहे थे जिन्हें मिश्रा के कार्यभार लेने के बाद इससे मुक्त कर दिया है।

घर-घर महिलाएँ बनाएंगी मास्क, कमाएँगी लाभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में जीवन-शक्ति योजना लॉन्च की। इसके अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में महिलाएँ घर-घर मास्क बनाएँगी तथा लाभ कमाएँगी। सरकार प्रति मास्क उन्हें 11 रुपये की राशि तुरंत उपलब्ध कराएगी।

मरीजों और कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ायें : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना मरीजों का हल्‍के-फुल्के वातावरण में इलाज किया जाए। निरंतर उनका मनोबल बढाया जाए तथा तनाव कम करने के लिए उनका मनोरंजन भी किया जाए। इस कार्य के लिए आनंद विभाग को पुनर्जीवित कर आनंदकों की सेवाएं ली जाएं। कोविड अस्‍पतालों और क्वारेंटाइन सेंटर्स में ऑडियो-वीडियो के माध्यम से संगीत, फिल्‍म प्रदर्शन, प्रेरणादायक संदेश तथा मनोरंजक कार्यक्रम दिखाए जाएं। साथ ही, कोरोना कार्य में लगे अमले का भी मनोबल बढ़ाने के लिए कार्य किये जाएं, जिससे वे अपना कार्य बिना किसी तनाव के कर पाएं।

प्रदेश में 8000 मजदूर अपने गृह जिलों के लिए रवाना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार ने दूसरे राज्‍यों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों को बसों से प्रदेश वापस लाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। हमने उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर ली है। राजस्थान से हमारे मजदूर आने शुरू हो गए हैं। गुजरात से 2400 मजदूर 98 बसों से मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। अन्य राज्यों से भी मजदूरों को शीघ्र प्रदेश वापस बुलाया जाएगा।

महिलाओं ने बनाए पीपीई किट, मास्क, सैनेटाइजर व हैंड कवर

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना को हराने में हमारे प्रदेश की महिलाएँ महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए पी.पी.ई. किट, मास्क, सैनेटाइजर, साबुन एवं हैंड कवर उल्लेखनीय हैं। ये न केवल स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहे हैं बल्कि कई परिवारों की आजीविका का साधन बने हुए हैं। हम महिला स्व-सहायता समूहों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएंगे।

किसान कल्याण के लिए कृषि नियमों-कानूनों पर विचार होगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में किसानों के कल्याण के लिए मंडी अधिनियम में संशोधनों के संबंध में अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। श्री चौहान ने कहा राज्य में किसान उत्पादक संगठन (FPO) को स्व-सहायता समूहों की तर्ज पर सशक्त बनाया जाएगा। इसके लिए मिशन मोड पर कार्य किया जाएगा। राज्य स्तर पर एक संस्थागत व्यवस्था भी बनाई जाएगी।

चिकित्सकों को दी जा रहीं राज्य में तैयार पीपीई किट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ राज्य में कोरोना नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्य पर चर्चा कर उनके सुझाव प्राप्त किए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today