Category Archives: देश

समर्थन-मूल्य पर 17 लाख मी. टन से अधिक गेहूँ खरीदी

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में गत 15 अप्रैल से प्रारंभ हुई गेहूँ समर्थन मूल्य पर खरीदी में आज तक लगभग 5 हजार खरीदी केन्द्रों के माध्यम 3 लाख 77 हजार 770 किसानों से 17 लाख 11 हजार 28 मीट्रिक टन खरीदी की जा चुकी है। गेहूँ खरीदी में सर्वाधिक रूचि भोपाल संभाग के किसानों ने ली।

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

शहरी महिलाएँ बनाएंगी मास्क: प्रति मास्क 11 रु. मिलेंगे

राज्य शासन ने कोरोना से नागरिकों को बचाने के लिये बड़े पैमाने पर मास्क निर्माण की ‘जीवन शक्ति’ योजना लागू कर दी है। इस योजना में सौ प्रतिशत कॉटन से निर्मित दोहरी परत वाले मास्क बनाए जाएंगे। ये मास्क कोरोना वायरस की रोकथाम में अत्यन्त प्रभावशाली रहेंगे।

प्रदेश में प्रतिदिन बनने लगे 12 हजार पीपीई किट्स

प्रदेश में कोरोना से जंग लड़ने में लगे कोरोना योद्धाओं के लिये पीपीई किट्स की प्रतिदिन सरप्लस में उपलब्ध हैं। आज की स्थिति में प्रदेश में प्रतिदिन 10 हजार पीपीई किट्स की आवश्यकता है जबकि प्रतिदिन 12 हजार किट्स बनाई जा रही हैं।

निराश्रित गौवंश को भी चारा-भूसा उपलब्ध कराने के निर्देश

प्रबंध संचालक गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड ने कहा कि प्रदेश में गेहूँ/चने का भूसा पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध है। बोर्ड द्वारा प्रदेश की 599 पंजीकृत क्रियाशील गौशालाओं के 1 लाख 66 हजार गौवंश के लिये 20 रूपये प्रति दिवस प्रति गौवंश के मान से 90 दिवस के लिये 29 करोड़ 85 लाख रूपये का अनुदान जिला कलेक्टर/अध्यक्ष जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समितियों को जारी कर दिया गया है।

उपार्जन में किसानों की पसंद बनी सौदा-पत्रक व्यवस्था

किसानों को अपनी रबी फसल बेचने के लिये राज्य सरकार की सौदा-पत्रक व्यवस्था ज्यादा पसंद आ रही है। नीमच जिले में कोरोना वायरस संक्रमण में किसान अपनी उपज का नमूना कृषि उपज मण्डी में व्यापारियों को दिखाकर सौदा-पत्रक के माध्यम से बेच रहे हैं। जिले में अभी तक 888 किसानों ने सौदा-पत्रक के माध्यम से अपनी 39 हजार 904 क्विंटल उपज का विक्रय किया है।

रेडियो स्कूल-डिजीलेप ग्रुप्स से बच्चों को पढ़ाती है वंदना

पुराने भोपाल की घनी बस्ती की एक तंग गली में रहने वाली वंदना पंथी आजकल अपने बच्चों को यह कहकर घर में ही पढ़ाती है कि ‘‘कोरोना को हराना है – घर में ही पढ़ना और पढ़ाना है। चलो समय हो गया, रेडियो और वाट्सएप शिक्षकों का’’।

लकवाग्रस्त सेवानिवृत्त बैंक कर्मी ने कोरोना से लड़ने दिये 50 हजार

प्रदेश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये बड़ी संख्या में स्वयंसेवी संगठन और जन सामान्य स्व-प्ररेणा से आगे आकर मुख्यमंत्री सहायता कोष में योगदान दे रहे हैं।शाजापुर के लकवाग्रस्त सेवानिवृत्त बैंककर्मी बाबूलाल राठौर ने अपनी पेंशन राशि में से 50 हजार रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिये हैं। उन्होंने यह राशि अपने सहयोगी लक्ष्मीनारायण के माध्यम से कलेक्टर डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत तक पहुँचाई है।

गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र ने बांटा तीन हजार पैकेट खाना

भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति ने अब तक जिला प्रशासन को तीन हजार खाने के पैकेट जरुरतमंदों और गरीबों को बांटने के लिए हैं। गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह को कलेक्टर भोपाल तरुण पिथौड़े ने महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, भोपाल दीपसिंह के माध्यम से पांच हजार खाने के पैकेट लोगों के लिए देने का लक्ष्य दिया है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

वयोवृद्ध नेताओं से चर्चा, सारंग के पास पहुंचा मोदी का फोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी के इस दौर में अपने बुजुर्ग पार्टी नेताओं को याद कर रहे हैं और उनकी कुशलक्षेम पूछ रहे हैं। शनिवार को प्रदेश भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य रहे कैलाशनारायण सारंग के पास उनका फोन पहुंचा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today