Category Archives: देश

आरएसएस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, पालघर में साधुओं के हत्या की सीबीआई जांच की मांग

महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की हत्या के मामले में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यभारत प्रान्त के प्रांत संघचालक सतीश पिंपलीकर के नेतृत्व में राज्यपाल लालजी टंडन से एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से साधुओं की हत्या की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लकेर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

इंदौर में आज 11, मंगलवार को 50 लोग स्वस्थ होकर घर लौटेंगे

इंदौर में कोरोना संक्रमितों को लेकर बड़ी अच्छी खबर है कि सोमवार को अरविंदो अस्पताल से 11 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। इनमें नौ इंदौर के और दो बड़वानी के थे। अब मंगलवार को इंडेक्स हॉस्पिटल से करीब 50 मरीजों को स्वस्थ होने पर घर भेजा जाएगा।

विधायक लक्ष्मण सिंह के घरेलू कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुज और गुना जिले के चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह की कोठी में उनके रसोईये की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रसोइया रात को खाना खाकर सोया था और सुबह वह मृतावस्था में मिला।

तुलसीराम सिलावट क्षेत्र में सक्रिय, विरोधी भी रखे नजरें

कमल नाथ सरकार को गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले तुलसीराम सिलावट इन दिनों अपने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। वे उप चुनाव लड़कर फिर विधायक बनने के लिए जी तो़ड मेहनत कर रहे हैं लेकिन उनके विरोधी भी उतने ही सक्रिय हैं। उनकी हरेक गतिविधि पर नजर रखते हुए उनके खिलाफ प्रचार में जुटे हैं।

लॉकडाउन में हजारों का गुटखा पकड़ा, कार में धंधा करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में एक कार में गुटखा का व्यापार करते हुए व्यक्ति को रंगेहाथों पकड़ा। उसके पास से हजारों रुपए के राजश्री गुटखा के पाउच मिले।

भोपाल में कोरोनो संक्रमण के 28 नए मरीज पॉजिटिव

भोपाल में आज 28 व्यक्तियों की कोरोना सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इनमें से 27 कोरोना संक्रमित (कोविड-19) व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

भोपाल के दस और कोरोना मरीज स्वस्थ

कोरोना संक्रमित भोपाल के दस और मरीज अपने घर वापस लौट गए हैं। चिरायु अस्पताल में दाखिल इन मरीजों को रविवार की शाम को छुट्टी दी गई। इनमें पत्रकार जुगलकिशोर शर्मा भी शामिल हैं। इन्हें अस्पताल प्रबंधन ने फूल भेंटकर छुट्टी दी। अब ये लोग 14 दिन घर में ही क्वारेंटिन होंगे।

इलाज में हर जगह अपनाएँ बेस्ट प्रैक्टिस: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के इलाज के लिए हर जगह बेस्ट प्रैक्टिस को अपनाया जाए। वर्तमान में चिरायु अस्पताल भोपाल में सर्वश्रेष्ठ इलाज हो रहा है। हमें पूरे प्रयास करने होंगे कि हर कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ होकर घर जाए। हर जिले में आई.सी.यू. की सुविधा प्रारंभ  हो, ऐसी व्यवस्थाएं की जाएं। सस्पेक्टेड प्रकरणों में होम क्वारेंटाइन को प्राथमिक दी जाए।

किसानों के खातों में पहुंचे गेहूँ उपार्जन के 36 करोड़

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वर्तमान में प्रदेश में चल रहे गेहूँ उपार्जन कार्य के साथ ही आगामी 29 अप्रैल से चना एवं मसूर की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रारंभ की जाएगी।

चौहान ने अन्य राज्यों से लौटे मजदूरों से की बातचीत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अन्य प्रदेशों से  मध्यप्रदेश में अपने घरों को लौटे मजदूरों से वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से बातचीत की।  श्रमिकों ने मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ‘’हम लोग लगभग एक माह से बाहर फंसे थे। आपने वहाँ हमारे लिये भोजन एवं रहने की अच्छी व्यवस्था करवा दी थी। इस कारण परेशान नहीं होना पड़ा। हमें आपके द्वारा भेजे गए एक-एक हजार रूपये की राशि भी प्राप्त हो गई थी, फिर भी हमको अपने घर+परिवार की याद आ रही थी। हम घर लौटने के लिए बेचैन थे। मजदूरों ने कहा कि मामाजी, आपने हमें घर वापस बुलाकर हम पर बहुत मेहरबानी की है। हमारा पूरा गाँव आपको धन्यवाद दे रहा है।‘’

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today