Category Archives: देश

14 हजार श्रमिक वापस लाये गये

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार कोरोना संकट के कारण मध्यप्रदेश के निवासी श्रमिक, जो विभिन्न प्रदेशों में फँसे हैं, उन्हें वापस लाने की कार्यवाही प्रभावी ढंग से जारी है। राज्य शासन के प्रयासों से अब तक लगभग 13 से 14 हजार श्रमिक प्रदेश में लाये जा चुके हैं। इनमें से आज 28 अप्रैल को 8300 मजदूर विभिन्न प्रदेशों से मध्यप्रदेश लाये गये।

रेडक्रास ने लॉक डाउन में मेनगांव थाना में लगाया रक्तदान शिविर

लॉक डाउन के दौरान मंगलवार को खरगोन में मेनगांव थाना परिसर में जिला अस्पताल के ब्लड बैक के सहयोग से भारतीय रेडक्रास सोसाइटी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 31 लोगो ने स्वैच्छिक  रक्तदान किया जिनमें 9 पुलिसकर्मी और 22 ग्रामीणों ने रक्तदान किया।

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

बाहर फँसे प्रदेश के लोगों के लिए जारी होगा ई-पास

प्रदेश में लॉकडाउन के कारण प्रदेश के नागरिक अन्य राज्यों तथा अन्य प्रदेशों के नागरिक बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश में फँसे हुए है। राज्य शासन ने ऐसे लोगों के आवागमन के लिए ई-पास की सुविधा देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा भोपाल, इंदौर तथा उज्जैन जिलों में लागू नहीं होगी। इन जिलों में पारिवारिक सदस्यों की मृत्यु, चिकित्सकीय आकस्मिकता अथवा विशेष परिस्थितियों में पूर्ववत अनुमतियाँ जारी की जाएंगी।

आर्थिक समिति के सुझावों पर अमल से गतिमान होगी अर्थ-व्यवस्था

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संकट के वर्तमान दौर में लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधियों के अवरूद्ध होने से प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था पर अत्यंत प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। हमारी अर्थ-व्यवस्था को सुधारने एवं पुन: गतिमान करने के लिए हमने अनुभवी अर्थ-शास्त्रियों की समिति बनाकर बहुमूल्य सुझाव प्राप्त किये हैं। इन सुझावों पर अमल कर अर्थ-व्यवस्था को पुन: सुदृढ़ करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली रिपोर्ट आज आ गई है। दूसरी रिपोर्ट आने वाली है।

प्रतिदिन पिए आयुर्वेदिक काढ़ा : मुख्यमंत्री

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संकट के इस दौर में आवश्यक है कि हर व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी पावर) अच्छी रहे, जिससे यह वायरस हम पर प्रभाव न कर पाए। हम ऐसे प्रयास करें, जिससे कोरोना हो ही नहीं। हमारे ऋषियों एवं वैद्यों ने आयुर्वेद में ऐसी औषधियों बनाई हैं, जिनसे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम स्वस्थ्य रहते हैं। हमारे आयुष विभाग द्वारा तैयार किया गया विशेष त्रिकुट चूर्ण-काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अत्यधिक कारगर है। इसे प्रतिदिन तीन से चार बार पिएं। 

भोपाल में 13 नए मरीज, 135 स्वस्थ होकर घर पहुंचे

भोपाल में आज 13 व्यक्तियों की कोरोना सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इनमें से 13 कोरोना संक्रमित (कोविड-19) व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इनके घर को एपिक सेन्टर घोषित कर 1 किमी क्षेत्र को कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया है।

पीएम को दिग्विजय ने देश-विदेश में फंसे लोगों को घर पहुंचाने का प्लान भेजा

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है जिसमें देश और विदेश में फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाने की एक योजना बताई है। इसमें दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों को उनके घर भिजवाने के लिए क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इसको लेकर बताया है।

सीएम के साथ पीएम मोदी की बैठक, 4 सीएम ने पाबंदी जारी रखने का किया समर्थन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस से चर्चा की। चार मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन की पाबंदी को जारी रखा जाना चाहिए। मेघालय के मुख्यमंत्री ने तीन मई के बाद भी अपने यहां लॉक़डाउन जारी रखने की बात कही तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने सभी राज्यों में एकबार में लॉकडाउन को नहीं हटाया जाना चाहिए।

ऊबर ने भोपाल में ‘ऊबर एसेंशियल’ लॉन्च किया

भोपाल जिला प्रशासन के साथ साझेदारी में, ऊबर ने आज भोपाल में ऊबर एसेंशियल की उपलब्धता की घोषणा की। इस सेवा द्वारा नागरिक मौजूदा लॉकडाऊन में शहर के अस्पतालों तक जरूरी यात्रा की सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today