-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
Category Archives: देश
मप्र आये अन्य प्रदेशों में फँसे 35 हजार श्रमिक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार कोरोना संकट के कारण अन्य प्रदेशों में फँसे मध्यप्रदेश के श्रमिकों को वापस लाने का कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 35 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस आ चुके हैं।
55 वर्ष से ज्यादा उम्र के कर्मचारियों को न बुलाया जाए: पटवारी
कांग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर भोपाल के कार्यालय खोले जाने को लेकर चेताया है। पटवारी ने कहा कि भोपाल रेड जोन में है। ऐसी स्थिति में भोपाल में कार्यालय खोलना उचित नहीं होगा।
चौहान ने 2.10 लाख रसोइयों को भिजवाई मानदेय की राशि
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के 2 लाख10 हज़ार रसोइयों के बैंक खातों में उनके अप्रैल माह के मानदेय की राशि 42 करोड रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से मंत्रालय से अंतरित की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मनोज श्रीवास्तव, संचालक जनसंपर्क ओपी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
दूसरे प्रदेशों में फंसे लोगों की वापसी के लिए आईएएस अफसरों को जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश के प्रवासी मजदूरों, छात्रों के अन्य प्रदेशों में फंसे होने तथा उन्हें वापस लाने या संबंधित प्रदेशों में रहने-खाने पीने की व्यवस्था कराने के लिए सात आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
25 परिवीक्षाधीन DSP को ऑनलाइन प्रशिक्षण
मध्यप्रदेश पुलिस के 42 वे बैच के परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षकों को ऑनलाइन आंतरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा के दिशा-निर्देशों के पालन में बुधवार से यहाँ भौंरी स्थित मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी के माध्यम से यह प्रशिक्षण शुरू हुआ।
राज्य के सरकारी दफ्तरों में काम शुरू, 30 फीसदी कर्मचारी रोस्टर पर आएंगे
मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी से निपटने के लिए चल रहे लॉकडाउन और उसके बाद सरकारी दफ्तरों के कामकाज को शुरू करने के लिए रोस्टर प्रणाली से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। गुरुवार को मंत्रालय में उप सचिव और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और शुक्रवार से कार्यालयों के प्रमुखों द्वारा कर्मचारियों का रोस्टर तैयार कर ड्यूटी लगाई जाएगी।
फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का निधन
जाने माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार की सुबह मुंबई में निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे और न्यूयार्क में इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने वतन लौट आए थे। इस बीच बुधवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने गुरुवार की सुबह पौने नौ बजे अंतिम सांस ली।
कांग्रेस ने प्रभारी महासचिव बदला, वासनिक होंगे नए प्रभारी
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हटा दिया है। उनके स्थान पर केरल-पुडूचेरी के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक को मध्यप्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके पहले वासनिक करीब डेढ़ दशक पहले भी मध्यप्रदेश के प्रभारी महासचिव रह चुके हैं।
मप्र के अन्य प्रदेशों में फँसे करीब 20 हजार श्रमिक वापस
अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल रूम श्री आई.सी.पी. केशरी ने जानकारी दी है कि कोरोना संकट के कारण मध्यप्रदेश के अन्य प्रदेशों में फँसे करीब 20 हजार श्रमिकों को अभी तक प्रदेश में वापस लाया जा चुका है।



