Category Archives: देश

संजय राणा लोकायुक्त डीजी व कियावत बने भोपाल संभागायुक्त

राज्य शासन ने लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना में विशेष महानिदेशक संजय राणा को डीजी बनाया है। अनिल कुमार 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए थे और राणा की पदस्थापना आदेश शुक्रवार को जारी किए गए। वहीं, भोपाल संभाग के आयुक्त के रूप में कवींद्र कियावत की पदस्थापना की है। वहीं मौजूदा संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव को मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।

राज्यपाल टंडन से मिले मुख्यमंत्री चौहान

राज्यपाल लालजी टंडन से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के कार्यों की जानकारी दी।

प्रतिदिन मिलेगी कोरोना जाँच संबंधी रिपोर्ट : मंत्री

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने प्रभार के भोपाल जिले के विधायकों की बैठक में बताया कि अब कोरोना जाँच संबंधी रिपोर्ट प्रतिदिन मिलेगी। उन्होने कहा कि भोपाल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सभी दुकानों पर आज ही राशन पहुँचाने के निर्देश जारी किये जा रहे है।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन में पदस्थ होंगे 204 डॉक्टर

राज्य शासन ने कोरोना के विरुद्ध युद्ध में हॉटस्पॉट बने भोपाल इंदौर और उज्जैन में अतिरिक्त रूप से 204 डॉक्टर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इनमें से भोपाल में 71, इंदौर में 87 और उज्जैन में 46 चिकित्सकों को पदस्थ किया गया है।

किसानों को उपज का अधिक मूल्य दिलाने मंडी अधिनियम संशोधित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों को उनकी उपज का अधिक से अधिक मूल्य दिलाने के उद्देश्य से मंडी अधिनियम में कई संशोधन किये हैं। इनके लागू होने से अब किसान घर बैठे ही अपनी फसल निजी व्यापारियों को बेच सकेंगे। उन्हें मंडी जाने की बाध्यता नहीं होगी। इसके साथ ही, उनके पास मंडी में जाकर फसल बेचने तथा समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेचने का विकल्प भी जारी रहेगा।

परीक्षाओं के लिए गठित की 6 सदस्यीय समिति

राज्यपाल लालजी टंडन ने विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं के कार्यक्रम निर्धारण और अकादमिक कैलेंडर के पुनर्नियोजित करने की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए कहा है कि कोविड-19 की गाइड लाइन्स का पालन करते हुए परीक्षाओं का कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिये है।

अन्य प्रदेशों में फँसे करीब 40 हजार श्रमिक लौटे अपने घर

कोरोना संक्रमण के कारण अन्य प्रदेशों में फँसे मध्यप्रदेश के श्रमिकों की वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। अभी तक करीब 40 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस लाये जा चुके हैं।

चिकित्सक फोन पर भी करेंगे कोरोना संबंधी आशंकाओं का निराकरण: मंत्री

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कोविड-19 की महामारी से निपटने के लिये कोरोना हेल्पलाइन और कोरोना ई-परामर्श सेवा का मंत्रालय में शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि दोनों सेवाएँ बहुजन‍हिताय – बहुजन सुखाय के उद्देश्य से शुरू की गई हैं।

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें) 

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today