Category Archives: देश

मुख्यमंत्री द्वारा पद्मश्री वाकणकर को 101वें जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व विख्यात पुरातत्वेत्ता पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर को 101वें जन्म दिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाकणकर ने भीम बेटका की गुफाओं और शैल चित्रों की खोज की।

64 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस लाये गये

कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न प्रदेशों में फँसे मध्यप्रदेश के करीब 64 हजार श्रमिक अब तक वापस लाये जा चुके हैं। गुजरात से करीब 3 हजार लोग आज वापस लाये गये। प्रतिदिन पैदल प्रदेश में 2 से 3 हजार लोग आ रहे हैं।

गरीब निराश्रितों को 953 किसानों ने किया 96 क्विंटल अन्न दान

हमारा देश कृषि प्रधान देश है। यहॉ प्राचीन काल से धरती को माता और अनाजों को देव स्वरूप माना गया है। अनाज का दान और भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। आज भी अधिकतर किसान अपने पूर्वजों की अन्न दान की परंपरा को बनाए हुए हैं। किसान फसल आने पर उसका कुछ भाग गरीबों तथा धार्मिक कार्यों के लिए दान करते हैं। समर्थन मूल्य पर अपने गेहूं की बिक्री करने आये किसानों द्वारा खरीदी केंद्रों में गेहूं का स्वेच्छा से दान दिया जा रहा है। अब तक 42 खरीदी केंद्रों में 953 किसानों ने 96 क्विंटल 41 किलो गेहूं और 50 किलो चावल का दान दिया है।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन को छोड़ अन्य जिलों में मदिरा-भांग दुकानों की 5 से नई व्यवस्था

राज्य शासन ने प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मदिरा एवं भांग दुकानों के संचालन की जोनवार वर्गीकृत जिलों में नई व्यवस्था 5 मई से लागू की है। नई व्यवस्था के मुताबिक प्रदेश में रेड जोन में आने वाले भोपाल, इंदौर एवं उज्जैन जिलों में मदिरा एवं भांग की समस्त दुकानें आगामी आदेश तक बंद रहेंगी। अन्य जिलों में नई व्यवस्था के तहत कोरोना लॉकडाउन के शारीरिक दूसरी मापदंड का पालन करते हुए दुकानों का संचालन होगा। वहीं, कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है।

कोरोना योद्धाओं का सैन्य अधिकारियों ने किया सम्मान

नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले कोरोना योद्धाओं का ग्वालियर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में सेना के अधिकारियों ने सम्मान किया। ग्वालियर में जिन मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोरोना वायरस की रोकथाम में रात-दिन मेहनत की है, उन्हें सेना के अधिकारियों ने सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

कोरोना एक्टिव केसेज की संख्या में निरंतर हो रही कमी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। संक्रमण की गति निरंतर धीमी हो रही है तथा बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में 50 कोरोना मरीज पॉजीटिव पाए गए और 174 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में कोरोना एक्टिव केसेज की संख्या में 129 की कमी आई है। तीन मई की स्थिति में प्रदेश में कोरोना एक्टिव केसेज की संख्या 1889 हो गई है। 

डरना नहीं, थकना नहीं,लड़ना है, जीतना है: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत के दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के एकमात्र ऐसा नेता हैं, जिन्होंने देश में कोरोना संकट पर लगभग नियंत्रण कर लिया है। कोरोना संकट से जहां बड़े-बड़े राष्ट्र धाराशायी हो गए हैं, हमारी स्थिति बेहतर है। हमें कोरोना से डरना नहीं है, थकना नहीं है, लड़ना है और जीतना है। आप सभी के सहयोग से हम शीघ्र ही कोरोना को परास्त कर देंगे। 

सेना की पहल से कोरोना वारियर्स का मनोबल बढ़ेगा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सेना की फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा से कोरोना  वॉरियर्स का मनोबल बढ़ाने की  पहल  की सराहना की है। श्री चौहान ने कहा कि भारतीय सेना के तीनों अंगों द्वारा कोरोना वारियर्स के सम्मान में आज देश भर में  किए गए प्रदर्शन से सभी का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि आज आकाश में अद्भुत नजारा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यही दृढ़ता और यही उत्साह कोविड-19 को हरायेगा।

किसानों को फसल बेचने मंडी जाने की अनिवार्यता नहीं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को अब अपनी फसल बेचने के लिये मण्डी जाने की अनिवार्यता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्राइवेट मण्डी, ई-ट्रेडिंग और व्यापारी द्वारा किसान से सीधे फसल क्रय करने की व्यवस्था की गई है। इसका किसानों को व्यापक लाभ मिल रहा है। श्री चौहान ने कहा कि किसानों की भलाई के लिये अगर जरूरी हुआ तो अन्य नियमों ओर प्रक्रियाओं में संशोधन किया जाएगा। श्री चौहान ने आज मंत्रालय में किसानों से ऑडियो ब्रिज के माध्यम से चर्चा करते हुए यह जानकारी दी।

श्रमिकों को रेल से लाने के लिये प्लान का प्रथम चरण तैयार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश के बाहर फँसे हुए श्रमिकों को रेल के माध्यम से वापस बुलाने के प्रथम चरण की कार्य-योजना फायनल कर ली गई है। मध्यप्रदेश शासन सभी श्रमिकों को रेल किराया का भुगतान भी करेगी। प्रथम चरण में 31 रेल गाड़ियाँ महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, गोवा एवं दिल्ली में फँसे श्रमिकों को लेकर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर यथा- भोपाल, जबलपुर, रतलाम, रीवा, कटनी आयेंगी। सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ट्रेन में चढ़ाया जायेगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today