Category Archives: देश

कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच आरोग्य सेतु ऐप: राज्यपाल

राज्यपाल लाल जी टंडन ने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप कोविड-19 वायरस के संक्रमण से बचाव का सुरक्षा कवच है। वायरस से बचाव के लिए व्यक्तिगत दूरी की सावधानियों को आदत बनाना समय की माँग है। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरना नहीं लड़ना है। इस संकल्प के साथ जीवन के लिए आत्म नियंत्रण और आत्म संयम ही मूलमंत्र है।

चौहान ने विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधाओं की जानकारी ली

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में संपन्न बैठक में राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री मोहम्मद सुलेमान ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपभोक्ताओं को प्रदाय सुविधाओं का विवरण प्रस्तुत किया।

क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठकें आयोजित हो:मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्य में कोरोना वायरस के नियंत्रण, उपचार और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा किसी भी क्षेत्र में बाहरी लोगों को बिना स्क्रीनिंग के न आने दिया जाए। ऐसा न हो कि संक्रमित व्यक्ति केरियर बनकर उन क्षेत्रों में घूमे जहां रोग का कोई प्रभाव नहीं है। किसी भी स्थिति में वायरस के स्प्रेड होने की स्थितियां नहीं बनना चाहिए। जिन क्षेत्रों में सर्वे किया गया है और वह क्षेत्र कोरोना प्रभावित नहीं है तो वहां निरंतर यह कार्य जारी रखा जाए। नए संक्रमण के क्षेत्र सामने नहीं आना चाहिए ।

रेड-आरेंज ज़ोन में बंदिशों के साथ औद्योगिक गतिविधियों को स्वीकृति

प्रदेश के कोविड-19 महामारी के तीसरे दौर में लॉकडाउन के अन्तर्गत रेड, ऑरेज तथा ग्रीन ज़ोन वाले क्षेत्रों में कुछ बंदिशों के साथ औद्योगिक गतिविधियों को नई गाइडलाइन के तहत स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रमुख सचिव डॉ. राजेश राजोरा ने राज्य में वृहद, मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों तथा औद्योगिक एवं मैन्यूफैक्चरिंग आइटम्स के वेयरहाउस के लिए नए गाइडलाइन्स जारी की है।

निवेश आकर्षित करने उद्योगपतियों की समिति गठित

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा कोविड-19 वायरस के प्रदेश में स्थापित उद्योग पर होने वाले प्रभाव के दृष्टिगत राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिये राज्य सरकार को सुझाव देने के लिये उद्योगपतियों की समिति गठित की गयी है।

मुख्यमंत्री ने रेल से श्रमिकों को लाने के निर्देश,श्रमिकों से किराया नहीं लिया जायेगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा के बाद जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मध्य प्रदेश में दूसरे प्रदेशों से लाए गए प्रवासी मजदूरों को रेल सेवा के माध्यम से प्रदेश में लाया जाए। श्रमिकों से किराया नहीं लिया जायेगा.

सिलावट ने विभाग की समीक्षा बैठक ली

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज विभाग की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 30 जून तक पूर्ण होने वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता दें और इसमें किसी भी प्रकार की बजट की कमी ना होने दें बजट की कमी के कारण कोई भी परियोजना रुकना नहीं चाहिए ,सभी परियोजनाओं को बजट आवंटित कर परिजनों को समय-सीमा में पूर्ण कराएं|

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें) 

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें) 

200 करोड़ का राहत पैकेज अपेक्षित: मंत्री डॉ. मिश्रा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग से केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन से चर्चा करते हुए कोविड-19 संक्रमण नियंत्रण के लिये 1200 करोड़ रूपये के राहत पैकेज के प्रस्ताव को अनुमोदित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने आरएनए एक्स्ट्रेक्शन किट प्रदेश को उपलब्ध कराने की मांग की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today