-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
Category Archives: देश
कोरोना के संकट की घड़ी में अधिकारी-कर्मचारी बने मददगार
कोरोना महामारी के कारण उपजे संकट की इस घड़ी में स्वास्थ्य और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मरीजों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। मुरैनाजिला चिकित्सालय में पदस्थ स्टाफ नर्स सुश्री दिव्या कुशवाह तो अपनी निजी जिन्दगी की खुशियों को तिलांजलि देकर अग्रिम योद्धा के रूप में कोरोना की जंग में अपना योगदान दे रही हैं।
नर्मदा नदी में 5 लोगों की जल समाधि, एक मृतक की बहन बुधवार को शादी थी
नर्मदा नदी में रायसेन और सीहोर जिले में दो अलग-अलग घटनाएं हुईं जिनमें पांच लोगों की जल समाधि होगई। इन सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से एक मृतक की बहन की बारात आने वाली थी और उसके पहले ही घर में मातम छा गया।
कांग्रेस ने छीना था, भाजपा ने लौटाया गरीबों का हक: शर्मा
गरीब विरोधी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में सत्ता हासिल करते ही संबल योजना बंद कर गरीबों से उनका हक छीना था। आज भाजपा सरकार ने सामाजिक सरोकारों से जुडी संबल योजना को फिर से पुर्नजीवित कर गरीबों को उनका हक लौटाया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने संबल योजना को फिर से शुरू करने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का धन्यवाद और जनता को बधाई देते हुए कही।
परिवार को बाथरूम में बंद करने की कहानी अक्षम्य अपराध: संजर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक संजर ने गुना में परिवार को बाथरूम में बंद करने की कांग्रेसी कहानी को अक्षम्य अपराध बताया है। कांग्रेस कोरोना संकट के समय भी भ्रम फैलाकर आपराधिक षडयंत्र करने से बाज नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि घटना की हकीकत को जाने बिना कांग्रेस दुष्प्रचार कर अपनी दुषित मानसिकता का प्रदर्शन कर रही है।
एसडीएम गढ़वाल का सात घंटे में दो एक्सीडेंट, ग्वालियर में भर्ती
शिवपुरी के एसडीएम मनोज गढ़वाल का सोमवार की दोपहर में अमोला घाटी के पास जबरदस्त एक्सीडेंट में हुआ था जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर इलाज के लिए रेफर किया था और एंबुलैंस से उन्हें ग्वालियर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उनकी एंबुलैंस भी पलट गई।
रामपुरा जंगलों में फॉरेस्ट गार्ड की गोली मारकर हत्या, शिकारियों पर संदेह
आरोन थाना क्षेत्र के रामपुरा के जंगलों में एक फॉरेस्ट गार्ड दीपू सिंह राणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह संदेह है कि फॉरेस्ट गार्ड राणा की शिकारियों ने ने हत्या की है। राणा फ़ॉरेस्ट गार्ड कराई वन चौकी पर पदस्थ था। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी कथित शिकारियों की तलाश में जंगल में तलाश शुरू कर दी है।
ब्यूटी पार्लर संचालिका पर एफआईआर
ल़ॉकडाउन में भी ब्यूटी पार्लर संचालिका द्वारा महिलाओं को अप्वाइंटेंट देकर व्य़वसाय का संचालन करने पर थाना कोहेफिजा ने एफआईआर दर्ज की है। कोहेफिजा स्थित रुपीस ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती उमा मल्होत्रा के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उनके विरुद्ध लॉकडाउन का उल्लंघन करने का आरोप है।
भोपाल में कोरोना संक्रमण से 30 व्यक्ति स्वस्थ हुए
चिरायु अस्पताल से 18 व्यक्ति इनमें 5 रायसेन और 1 सीहोर का व्यक्ति भी स्वस्थ हुआ हैं, इसके साथ ही एम्स से भोपाल के 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो घर को रवाना हुए है। अब तक भोपाल में 318 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है।



