Category Archives: देश

पूर्व डकैत मोहर सिंह का निधन

चंबल घाटी के कुख्यात डाकू रहे मोहर सिंह गुर्जर का मंगलवार को निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और सुबह नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। भिंड जिले के मेहगांव के नगर पंचायत के अध्यक्ष भी रहे। उनका चंबल घाटी में डाकू के रूप में साठ और सत्तर के दशक में आतंक रहा है।

आरजीपीवी: फीस का दबाब, NSUI ने राज्यपाल और कुलपति को लिखा पत्र

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(NSUI) के समन्वयक समर्थ समाधिया ने आरजीपीवी के छात्र-छात्राओं से फीस का दबाब बनाने के संबंध में आज राज्यपाल महोदय और कुलपति को लिखा पत्र।

भोपाल में आज कोरोना से 19 व्यक्ति स्वस्थ हुए

आज चिरायु हॉस्पिटल से 19 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर को रवाना हुए है। अब तक भोपाल में 337 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है। अभी तक कोरोना संक्रमित 17 व्यक्तियों की मृत्यु हो हुई है।

दिग्विजय सिंह ने सिख समाज से माफी मांगी

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिख तीर्थयात्रियों की तबलीगी मरकज से तुलना को लेकर सिख समाज से माफी मांगी है। सिंह ने धार्मिक व्यक्ति बताते हुए कहा कि वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

मदिरा-भांग दुकानें प्रात: 7 से शाम 7 बजे तक खुलेंगी

प्रदेश में नोवल कोरोना वायरस के अंतर्गत जोनवार वर्गीकृत जिलों में मदिरा एवं भांग की दुकानों के संचालन के निर्देश वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा पूर्व में जारी किये गये हैं। इन निर्देशों के अंतर्गत मदिरा एवं भांग दुकान अब प्रात: 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी।

अब तक 70 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस लाये गये

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न प्रदेशों में फँसे श्रमिकों को वापस लाने की कार्यवाही सतत जारी है। अभी तक करीब 70 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस लाये जा चुके हैं।

डायल 100 घर जाकर दर्ज करेगी एफआईआर

गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में उच्चतम वेतनमान पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को पदनाम देने पर सैद्धांतिक सहमति व्यक्त करते हुए प्रस्ताव देने के निर्देश पुलिस महानिदेशक को दिये। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मी और अन्य मृतक पुलिसकर्मियों के परिवारों की सहायता करने के लिये हेल्प-डेस्क प्रारंभ करने के निर्देश दिये।

उपचार प्रबंधों, टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने से नियंत्रित हो रहा कोरोना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कहीं भी इलाज में गैप न हो, चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ पूरी क्षमता से कार्य करें । कोरोना के उपचार के लिए डेडीकेटेड अस्पतालों में रोगियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं। विशेष रूप से उज्जैन में ट्रामा सेंटर में उपचार का कार्य प्रारंभ करने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि रोगियों की स्थिति पर निरंतर नजर रखी जाए, जो रोगी आईसीयू अथवा वेंटीलेटर पर हैं उनके उपचार के लिए आवश्यक हो तो इंदौर और भोपाल से भी विशेषज्ञों की सेवाएं प्राप्त की जाएं।

गरीब की जिंदगी में नया प्रकाश है संबल: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीबों की जिंदगी में संबल देने वाली योजना संबल को आज पुन: प्रारंभ किया। उन्होंने संबल योजना के हितग्राहियों के खातों में 41.33 करोड़ की राशि एक क्लिक पर ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए कहा कि पुरानी सरकार ने संबल योजना बंद कर दी थी इसलिये संबल योजना पुन: प्रारंभ कर रहे हैं। योजना के कार्ड रद्द कर दिये थे, अब यह कार्ड फिर काम आयेंगे।

प्रदेशवासियों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित

मध्यप्रदेश में कोरोना संकट के लॉकडाउन के चलते कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए इसलिए सरकार ने गरीबों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया हे। अब तक विभिन्न श्रेणी के 5 करोड़ 75 लाख 92 हजार हितग्राहियों को 5 लाख 692 मीट्रिक टन खाद्यान्न का वितरण किया गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today