Category Archives: देश

अब तक एक लाख 5 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस आए

अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल रूम आईसीपी केशरी ने जानकारी दी है कि अभी तक विभिन्न प्रदेशों में फंसे मध्य प्रदेश के एक लाख 5 हजार श्रमिकों को वापस लाया जा चुका है। गुजरात से आज 4000 लोग लाए गए हैं । प्रदेश में प्रतिदिन पैदल 4 से 5 हजार लोग आ रहे हैं । प्रदेश के विभिन्न जिलों में फंसे मध्य प्रदेश के करीब 50 हजार श्रमिकों को पिछले 10 दिनों में उनके गृह स्थान पहुंचाया गया है।                   

डिजिटल मोड में गतिविधियाँ समय की माँग: टंडन

राज्यपाल लाल जी टंडन द्वारा कोविड-19 वायरस संक्रमण का मुकाबला करने के लिए राजभवन में नई कार्य संस्कृति विकसित की जा रही है। राजभवन सचिवालय के साथ अन्य गतिविधियों के संचालन में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्यप्रणाली का विकास किया जा रहा है.

साहित्यकारों ने PM केयर फंड में दिए ढा़ई लाख रुपये

राज्यपाल लालजी टंडन को मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति हिंदी भवन भोपाल ने कोरोना पीड़ितों के सहायतार्थ प्रधानमंत्री केयर फण्डके लिये 2 लाख 50 हजार रुपये का चैक आजराजभवन में सौंपा। टंडन ने समिति के प्रयासों की सराहना की है।

राज्यपाल की पहल पर हो रहा है देशी गाय नस्ल सुधार

राज्यपाल लाल जी टंडन ने गौवंश नस्ल सुधार कार्यक्रम के प्रभावी संचालन की जरूरत बताई है। उन्होंने देशी नस्लों को सुधार कर उनकी दुग्ध उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के निर्देश दिए है। देशी नस्ल के गौवंश के पालन के लिए कृषकों, पशु पालकों को प्रेरित करने पशु पालन को लाभकारी बनाने के प्रयासों के लिए निर्देशित किया है।

मानसून से पहले बाढ़ संभावित क्षेत्रों में तैयारी

प्रदेश में जुलाई से सितम्बर माह में मानसून के दौरान बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिये सभी इंतजामों को सुनिश्चित करने के लिये कमिश्नर और कलेक्टर को प्रमुख सचिव राजस्व द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं।

सभी यात्री वाहन-मालयानों की होगी चेकिंग

परिवहन आयुक्त व्ही मधुकुमार ने सभी परिवहन अधिकारियों को यात्री वाहन और मालयानों की चेकिंग करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रवासी मजदूरों के अवैध परिवहन एवं मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर अंकुश लग सकेगा।

श्रमिकों के अवैध परिवहन पर बस मालिक के ख़िलाफ़ FIR

इंदौर (पीथमपुर)  से अवैध रूप से बस द्वारा श्रमिकों के परिवहन किए जाने पर देवास में रजिस्टर्ड एक बस मालिक, ड्राइवर और परिचालक के खिलाफ़ एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है।

रेरा प्राधिकरण ने रियल एस्टेट सेक्टर को दी राहत

मध्यप्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने कोरोना महामारी के कारण रियल एस्टेट सेक्टर पर पड़े विपरीत प्रभाव को देखते हुए राहत देने का निर्णय लिया है। इसके मद्देनजर पंजीकृत परियोजनाओं को पंजीयन अवधि में गत 15 मार्च से 6 माह की छूट प्रदान की है। बिल्डर तथा ऐजेंट को रिटर्न जमा करने की तारीख भी 30 जून 2020 तक बढाई गई है। प्राधिकरण के इस निर्णय से प्रदेश की पंजीकृत करीब 3000 परियोजनाओं को लाभ मिलेगा। प्राधिकरण का यह निर्णय रियल एस्टेट सेक्टर को पुनर्जीवित करने में भी सहायक होगा।

जिला रतलाम के सहायक आबकारी आयुक्त निलंबित

राज्य शासन ने लॉकडाउन अवधि के दौरान अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में बरती गई लापरवाही के फलस्वरूप जिला रतलाम के सहायक आबकारी आयुक्त श्री जगदीश राठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में श्री राठी का मुख्यालय उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता, उज्जैन रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें) 

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today