Category Archives: देश

कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के लिए पीएचक्यू में हेल्प डेस्क

कोरोना संक्रमण से उत्पन्न परिस्थितियों के दौरान दिवंगत हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को सहायता प्रदान करने की दृष्टि से समन्वय स्थापित करने हेतु पुलिस मुख्यालय स्तरीय हेल्प डेस्क का गठन किया गया है.

केमिकल प्लाटं में गैस लीक होने से 11 लोगों की मृत्यु

दक्षिण भारत के विशाखापट्टनम में एक कंपनी के केमिकल प्लाटं में गैस लीक होने से 11 लोगों की मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि बहुराष्ट्रीय कंपनी से लीक हुई गैस जहरीली थी और इससे करीब चार सौ लोग प्रभावित हुए।

कोरोना लॉक़डाउन में चौपट पर्यटनस्थलों के होटल व्यवसायियों ने मांगी राहत

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा सहित खजुराहो और अन्य पर्यटनस्थलों के होटल व्यवसायी कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन व्यवसाय के पूरी तरह से ठप होने से परेशान हैं। पर्यटनस्थलों के होटल व्यवसायियों ने अब सरकार से राहत पैकेज की मांग की है जिससे उनसे जुड़े लोग लॉकडाउन के कष्ट से निजात पा सकें।

बंद आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी फिर से गति

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाकर रोजगार के अवसरों में वृद्धि, नये निवेश को प्रोत्साहित करने और श्रमिकों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से श्रम सुधारों की घोषणा की है।

कोरोना के एक्टिव केसेस की संख्या में निरंतर कमी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसेस की संख्या में निरंतर कमी आ रही है। जितने नए पॉजिटिव प्रकरण मिल रहे हैं, उनसे कहीं अधिक कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे हैं। उज्जैन जिले की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

मनरेगा में आवश्यकतानुसार बनेंगे नए जॉब कार्ड

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्य में मनरेगा के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बातचीत की। ये श्रमिक पहली बार संबंधित जिले के कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ इस तरह की कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए और मुख्यमंत्री से चर्चा कर सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हर जरूरतमंद को पात्रतानुसार कार्य उपलब्ध करवाया गया है। लोग तकलीफ में न आएं, इसके लिए आवश्यकतानुसार नए जॉब कार्ड भी तैयार किए जाएंगे।

मप्र को आवंटित नर्मदा जल का पूरा उपयोग हो: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा वॉटर डिस्प्यूट ट्रिब्यूनल द्वारा मध्य प्रदेश को 18.25 एमएएफ जल आवंटित किया गया, इसमें से पूर्ण परियोजनाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं,  निर्माण के लिए अनुबंधित परियोजनाओं, जल संसाधन विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा कुल 13.04 एमएएफ जल का ही उपयोग हो रहा है, शेष बचे 5.21 एमएएफ जल का उपयोग करने के लिए नवीन परियोजनाओं पर कार्यवाही की जाएगी। हमें नर्मदा जल का पूरा उपयोग करना है तथा प्रदेश की सिंचाई क्षमता को अधिक से अधिक बढ़ाना है।

मदिरा व्यवसायियों की कठिनाईयों के निराकरण के लिए निर्देश जारी

प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति में मदिरा व्यवसायियों को हो रही कठिनाईयों के निराकरण के संबंध में वाणिज्यिक कर विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किये गये हैं।

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें)

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today