-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
Category Archives: देश
कोरोना संक्रमण के दौरान शहीद हुए पाल की पुत्री से गृह मंत्री की चर्चा
मध्यप्रदेश के गृह एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने नीलगंगा थाने में कोरोना संक्रमण के दौरान शहीद हुए उज्जैन के नीलगंगा थाने के तत्कालीन प्रभारी यशवंत पाल की पुत्री फाल्गुनी पाल सिंह से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से चर्चा की । उन्होंने मुख्यमंत्री के माध्यम से अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने पर उनको समाज और प्रदेश की सेवा के लिए बधाई और आशीर्वाद भी दिया। गृहमंत्री से बातचीत के दौरान फाल्गुनी पाल भावुक हो गई थी।
कोरोना को हराकर मध्यप्रदेश को मॉडल बनाएं
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी मिलकर ऐसे प्रयास करें कि कोरोना को हराकर हम मध्यप्रदेश को भारत में मॉडल बनाएं। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसेस में निरंतर कमी आ रही है। अब हमें पूरी सावधानी एवं सतर्कता बरतते हुए इस प्रकार कार्य करना है, जिससे हम प्रदेश में कोरोना पर पूर्ण नियंत्रण पा सकें।
मजदूर भाई चिंता न करें उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करेंगे
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे प्रदेशों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों से अपील की है कि वे चिंता न करें। उनकी मध्यप्रदेश सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाएगी। वे धैर्य रखें, पैदल न चलें तथा प्रदेश के कंट्रोल रूम पर संपर्क कर अपनी जानकारी दें। हम आपको प्रदेश वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अब प्रदेश में उद्योग स्थापित करना होगा और आसान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अब प्रदेश में उद्योग स्थापित करना और अधिक आसान होगा। उद्योग स्थापित करने के लिए दी जाने वाली विभिन्न 40 प्रकार की अनुमतियां न्यूनतम समय अवधि में दी जाएंगी। इनमें से 25 सेवाओं की अनुमति तत्काल तथा अन्य 15 सेवाओं की अनुमति निर्धारित समय अवधि में प्रदान की जाएंगी।
11 मई से होगा दूरदर्शन पर शैक्षिक कार्यक्रम क्लास रूम
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये लागू किये गए लॉक डाउन की अवधि में प्रदेश के विद्यार्थी अपने घर पर नियमित अध्ययन कर सकें, इस के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार 11 मई से विशेष शैक्षिक टीवी कार्यक्रम ”क्लास रूम” प्रारंभ किया जा रहा है।
मप्र लौट रहे 16 मजदूरों की ट्रेन हादसे में मौत,
औरंगाबाद से मध्यप्रदेश लौट रहे मजदूर रेल से कटे, 16 की मौत
महाराष्ट्र स्थित औरंगाबाद के पास शुक्रवार की अलसुबह एक मालगाड़ी से मध्यप्रदेश लौट रहे मजदूर कट गए। शहडोल, मंडला क्षेत्र के रहने वाले इन मजदूरों में से 16 की मौत हो गई और चार लोगों की जान बच गई। रेल हादसे के बाद मध्यप्रदेश से मंत्री मीना सिंह के साथ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आईसीपी केसरी और एडीजी राजेश चावला औरंगाबाद के लिए रवाना हुए। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि प्रवासी मजदूरों को लाने में उसकी लापरवाही से मजदूर रेल हादसे के शिकार हुए।
ग्रुप ऑफ मिनिस्टर की समिति बना भ्रष्टाचार की जांच होः गृह मंत्री
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मध्यप्रदेश में कमल नाथ सरकार के कार्यकाल के भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है। मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा है कि ग्रुप ऑफ मिनिस्टर की समिति बनाकर कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचारों की जांच होना चाहिए।
भोपाल में कोरोना संक्रमण से 20 व्यक्ति स्वस्थ हुए
भोपाल में आज चिरायु हॉस्पिटल से 18 और एम्स से 2 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर आज कुल 20 व्यक्ति घर को रवाना हुए है। अब तक भोपाल में 404 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है।



