Category Archives: देश

भोपाल में आज कोरोना संक्रमण से 32 स्वस्थ, पूर्व विधायक निकले संक्रमित

भोपाल के 32 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर रवाना हुए। अब तक भोपाल में 454 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है। आज भोपाल में 971 सेम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई है उनमें 31 कोरोना के नए मरीज मिले है, इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है।

1400 श्रमिक विशेष ट्रेन से मोरवी आज भोपाल पहुंचेंगे

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री तरुण पिथोड़े ने बताया कि आज मोरवी, गुजरात राज्य से 1400 श्रमिकों को लेकर एक विशेष श्रमिक ट्रेन 11 मई सोमवार को प्रातः 7 बजे भोपाल स्थित हबीबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

12 मई से ट्रेनें चलेंगी, बस मिलेंगे ऑनलाइन टिकट

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया है कि 12 मई से यात्री ट्रेनों का संचालन एकबार फिर शुरू किया जा रहा है। हालांकि अभी केवल 15 ट्रेनें चलाई जा रही हैं जो दिल्ली से जुड़ी हैं। इनमें बुकिंग सोमवार की शाम चार बजे से शुरू होगी। अभी केवल ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जा रही है। ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है और फिजीकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने को कहा गया है।

आप मध्यप्रदेश के विकास के पार्टनर हैं

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उद्योग प्रतिनिधियों से कहा है कि वे मध्यप्रदेश के विकास पार्टनर हैं। वे प्रदेश में उद्योगों के विकास एवं स्थापना में सक्रिय भूमिका निभाएं। उद्योग प्रतिनिधियों के सुझाव और सहयोग से हमें प्रदेश में उद्योगों का जाल बिछाकर अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करना है तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पुन: मजबूती से खड़ा करना है।

प्रदेश के कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में आयी कमी

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में संक्रमित क्षेत्रों की संख्या में कमी आयी है। पहले प्रदेश में 896 संक्रमित क्षेत्र थे जो घटकर 613 रह गए हैं। वहीं प्रदेश के बैतूल, श्योपुर, अलीराजपुर जिले भी संक्रमण से मुक्त हो गये है, इन जिलों में पिछले 21 दिनों से कोरोना का कोई भी प्रकरण नहीं पाया गया है।

1040 लाड़ली लक्ष्मी 12.27 करोड़ के ई-सर्टिफिकेट जारी

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 1040 प्रकरणों में 12.27 करोड़ रूपये की राशि के ई-सर्टिफिकेट जारी किये। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत 2655 हितग्राहियों को 52.12 लाख रूपये की राशि ट्रांसफर करने के लिए बैंक को ऑनलाइन आदेश जारी किए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री अनुपम राजन एव अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य प्रांतों से पैदल चलकर आये श्रमिकों को दें सुविधाएँ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश होकर अन्य राज्यों में पैदल जा रहे श्रमिकों को अधिक से अधिक सुविधाएँ देने के निर्देश  जिला कलेक्टर्स को प्रदान किये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा अन्य प्रांतों से प्रदेश के जिलों में पहुँचे पदयात्री श्रमिकों के लिये भोजन और रहवास की व्यवस्था कर आगे की यात्रा के लिये उन्हें वाहन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। राज्य सरकार द्वारा इन श्रमिकों को उनके मूल प्रांतों तक सुविधाजनक ढंग से पहुँचाने के लिये संबंधित प्रांतों के अधिकारियों से चर्चा भी की गई है।

मप्र शासन के नाम दर्ज होगी भेल की 1164.21 एकड़भूमि

राजस्व विभाग द्वारा कलेक्टर भोपाल को निर्देशित किया गया है कि बीएचईएल (BHEL) के आधिपत्य में सौंपी गई 6 हजार एकड़ भूमि में से कुल 1164.21 एकड़ भूमि, जो भेल द्वारा उपयोग में नहीं लाई जा रही है, को मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग के नाम दर्ज किया जाये। इस भूमि का उपयोग औद्योगिक निवेश बढ़ाने में किया जायेगा।

एक लाख 90 श्रमिक प्रदेश में वापस आये

कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न प्रदेशों में फँसे मध्यप्रदेश के करीब एक लाख 90 हजार श्रमिक अब तक प्रदेश में वापस लाए जा चुके हैं। आज तक गुजरात से 95 हजार, राजस्थान से 42 हजार, महाराष्ट्र से 40 हजार श्रमिकों के साथ ही गोवा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, केरल, आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना से भी श्रमिक लाये गये हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में फँसे मध्यप्रदेश के करीब 60 हजार श्रमिकों को पिछले 12 दिनों में उनके गृह स्थान पहुँचाया गया है।

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें)

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today