-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
Category Archives: देश
प्रदेश में रहेंगे अब दो जोन, रैड एवं ग्रीन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि हमारे यशस्वी, युगदृष्टा एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने समय रहते ही कोरोना संकट को पहचाना, उसकी गहराई समझी तथा उससे बचने की पुख्ता रणनीति बनाकर लागू की, जिसके चलते हम कोरोना संकट को नियंत्रित कर पाने में सफल हुए है। मध्यप्रदेश में काफी हद तक कोरोना पर नियंत्रण पा लिया गया है।
राजस्व वृद्धि के लिये मंत्री समूह की हुई बैठक
गृह तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने प्रदेश में कोविड-19 की परिस्थितियों के मद्देनजर राजस्व वृद्धि के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। मंत्री समूह की बैठक में खनिज विभाग और आबकारी विभाग से प्राप्त राजस्व में वृद्धि के संबंध में चर्चा की गई।
8 बसों से 200 छात्र सिवनी रवाना
किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल और और खजुराहो सांसद बीडी शर्मा ने आज भोपाल के इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से सिवनी के छात्रों को बसों से रवाना किया। भोपाल में रहकर अध्ययन करने वाले सिवनी , कुरई, केवलारी, बरघाट और लखनादौन के लगभग 200 छात्रों को 8 बसों के द्वारा सिवनी जिले में उनके घर भेजा गया है।
6 माह के निर्णयों की अगले सप्ताह होगी पुन: समीक्षा
पिछली सरकार द्वारा गत 6 माह में लिये गये निर्णयों की समीक्षा के लिये मंत्री समूह की बैठक मंत्रालय में हुई। गृह तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने निर्णय लिया कि मंत्री समूह की बैठक अगले सप्ताह पुन: आयोजित की जाएगी।
मध्यप्रदेश के सिनेमाघर 31 मई तक बंद रहेंगे
राज्य शासन ने मध्यप्रदेश सिनेमा (विनियमन) अधिनियम-1952 के तहत प्रदेश में संचालित सभी सिनेमाघरों को 31 मई, 2020 तक के लिये बंद रखे जाने के आदेश जारी किये हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्रदेश के सभी सिनेमाघरों को 17 मई, 2020 तक के लिये बंद रखने के आदेश जारी किये गये थे।
डीएलएड परीक्षा स्थगित
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सत्र 2019-20 की प्रारंभिक शिक्षा में पत्रोपाधि पाठ्यक्रम (डीएलएड) नियमित प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की 2 जून से होने वाली परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है। कोविड-19 के संक्रमण एवं देशव्यापी लॉकडाउन के कारण उक्त निर्णय लिया गया है।
कुवैत से लौटे 18 कोरोना पॉजिटिव आने से एयरपोर्ट स्टाफ में दहशत
विदेशों से आ रहे भारतीयों में से इंदौर में कुवैत से 240 विमान से लौटे हैं जिनमें से 18 की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इससे इंदौर एयरपोर्ट स्टाफ में दहशत का माहौल है। बस में उनके साथ आए लोगों में डर का माहौल है।



