Category Archives: देश

मुख्यमंत्री आज करेंगे मनरेगा जॉबकार्ड वितरण का शुभारंभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 मई को अपरान्ह 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सबको मिलेगा रोजगार” के तहत मनरेगा जॉबकार्ड वितरण महाअभियान का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ग्राम प्रशासनिक समितियों के प्रधानों से चर्चा भी करेंगे।

नोवल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

मरणासन्न लाया गया तेंदुआ स्वस्थ, वापस जंगल पहुँचा

न विहार राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों और कर्मचारियों के अथक प्रयास से 18 जनवरी 2020 की रात रायसेन वन मंडल के गीदगढ़ से मरणासन्न हालत में लाया गया तेंदुआ आज पूर्णरूपेण स्वस्थ्य हो गया है। डॉ. अतुल गुप्ता और सहयोगी दल द्वारा तेंदुए को बचाने के लिये दिन-रात किये गये अथक प्रयासों के फलस्वरूप आज 4 महिने बाद तेंदुए को स्वस्थ्य एवं सुरक्षित हालत में रातापानी अभयारण्य में सुबह 9:25 बजे छोड़ दिया गया।

टिड्डी दल से बचाव और सतर्कता के लिए निर्देश

संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा राजस्थान की सीमा से लगे मंदसौर, नीमच तथा उज्जैन जिले के कुछ क्षेत्रों में टिड्डी दल के आने की प्रशासनिक जानकारी के आधार पर बचाव और सतर्कता के लिए निर्देश जारी किये हैं।

प्रवासी मजदूरों को मजदूरी व अन्य कार्य दिलाए जाएंगे

मुख्यमंत्री श शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी प्रवासी मजदूरों का पंजीयन किया जाए जिससे उनके जॉब कार्ड बनवाए जाकर उन्हें मनरेगा के अंतर्गत कार्य दिया जा सके। पंजीयन में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया जाए कि मजदूर कुशल है, अकुशल है, अथवा अर्द्धकुशल है। उनकी कुशलता के आधार पर उनको विभिन्न उद्योगों एवं अन्य कार्यों में नियोजित किया जाएगा। हर मजदूर को उसकी योग्यता के अनुरूप कार्य दिया जाएगा।

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें)

नोवल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें

दिव्यांग-वृद्धजन घर वापसी के लिए सेल गठित

प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए दिव्यांग एवं वृद्धजन की उनके अपने घर वापसी की व्यवस्था के लिए श्रीमती रेनू तिवारी आयुक्त सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण ने संचालनालय स्तर पर आठ सदस्यीय अधिकारी एवं कर्मचारी का सेल गठित किया है। दिव्यांगजन-वृद्धजन अपनी समस्याओं के लिए संचालनालय में स्थापित कंट्रोल रूम में कार्यालयीन समय में फोन नं. 0755-2556916 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

युवा और महिला आयोग की नियुक्तियों पर हाईकोर्ट का स्टे

शिवराज सरकार द्वारा शपथ ग्रहण करने के बाद कमल नाथ सरकार के कार्यकाल में हुई राजनीतिक नियुक्तियों के मामले में हाईकोर्ट ने युवा और महिला आयोग के सदस्यों को भी राहत दी है।

जब वैक्सीन नहीं आ जाता तब कोरोना के साथ जीने की आदत डालना होगीः रामदेव

बाबा रामदेव ने कहा है कि जब तक कोरोना वायरस का वैक्सीन नहीं आ जाता तब तक उसके साथ जीवन जीने की आदत डालना होगा। इसके लिए योग और प्राणायाम करना होगा। बाबा रामदेव ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आदि के साथ वीडियो कांफ्रेंस में यह सलाह दी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today